तस्वीर: ZDF Auslandsjournal
देखिए लड़कियां क्या क्या झेल रही हैं
देखिए लड़कियां क्या क्या झेल रही हैं
बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था 'सेव द चिल्ड्रन' के कुछ आंकड़े आपको हैरान कर सकते हैं. देखिए लड़कियों को क्या क्या झेलना पड़ रहा है. तस्वीर: picture-alliance/dpa/J. Rezayee दुनिया भर में 15 से 19 साल की ऐसी लगभग डेढ़ करोड़ लड़कियां हैं, जिन्हें सेक्स के लिए मजबूर किया गया.
तस्वीर: Manuel Pedreza/AFP/Getty Images हर हफ्ते 15 से 24 साल की उम्र की लगभग सात हजार लड़कियां एचआईवी से संक्रमित हो रही हैं.
तस्वीर: AP दुनिया भर में 20 करोड़ ऐसी लड़कियां और महिलाएं हैं जिनका खतना यानी एफजीएम किया गया है.
तस्वीर: picture alliance/dpa/EPA/UNICEF/ASSELIN अलग अलग युद्धों और संघर्षों के कारण बेघर होने वाली लड़कियों की संख्या तीस लाख से भी ज्यादा है.
तस्वीर: AP शांतिपूर्ण देशों की तुलना में युद्धग्रस्त इलाकों में लड़कियों का स्कूल छूटने की संभावना दोगुनी होती है.
तस्वीर: picture-alliance/Photoshot आंकड़े बताते हैं कि 6.2 करोड़ लड़कियां ऐसी हैं जिनकी पढ़ने लिखने की उम्र है लेकिन वे स्कूल नहीं जा पा रही हैं.
तस्वीर: Reuters/Parwiz हर साल 1.2 करोड़ लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र से पहले ही कर दी जाती है. पांच में से एक 18 साल से पहले ही मां भी बन जाती है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/D. Solanki ट्रेंड को देखें तो 2030 में ही एक करोड़ नाबालिग लड़कियों की शादी होगी, जिनमें 20 लाख की उम्र 15 साल से कम होगी.
तस्वीर: Stephanie Sinclair कार्यकर्ता कहते हैं कि लड़कियों को स्कूली शिक्षा पूरी करने दी जाए तो 2030 तक पांच करोड़ बाल विवाह रोके जा सकते हैं.
तस्वीर: Reuters/A. Verma छोटी उम्र में शादी होने से लड़कियां शिक्षा और बेहतर जीवन के अवसरों से वंचित हो जाती हैं. शोषण, बीमारियां और गरीबी उन्हें घेर लेती है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/J. Rezayee