एक आदमी को हत्या का दोषी करार दे कर लंबे समय तक मौत की सजा के इंतजार में कैद रखा गया. अब वह जापान के इतिहास का सबसे बड़ा मुआवजा लेकर जेल से रिहा हो रहा है.
इवाओ हाकामादा ने 48 साल हिरासत में मौत की आशंका के बीच बिताए हैंतस्वीर: Kyodo News/AP/picture alliance
विज्ञापन
पूर्व बॉक्सर इवाओ हाकामादा ने हिरासत में 48 साल से ज्यादा बिताए हैं. इस तरह उन्होंने दुनिया में सबसे लंबे समय तक मौत की सजा का इंतजार कैद में रह कर किया है. जापान की सरकार उन्हें हर दिन के लिए लगभग 83 अमेरिकी डॉलर का मुआवजा दे रही है. जापान की मीडिया का कहना है कि इस तरह के मामलों में यह जापान में दिया गया सबसे बड़ा मुआवजा है.
चार लोगों की हत्या का आरोप
अब 89 साल के हो चुके हाकामादा को 1966 में चार लोगों की हत्या का दोषी करार दिया गया था. उनकी बहन और दूसरे लोगों ने उन्हें इस दोष से मुक्त करने के लिए लंबा अभियान चलाया जिसके बाद पिछले साल उन्हें कोर्ट ने इस मामले में निर्दोष करार दिया. इस मामले ने जापान के न्याय तंत्र पर बड़े सवाल उठाए हैं और उनकी समीक्षा करने की मांग हो रही है.
बहुत से देशों में मौत की सजा खत्म कर दी गई है या उसे कुछ दुर्लभ मामलों के लिए सीमित किया जा रहा है. हालांकि अब भी कई देश हैं जहां यह जारी है. देखिए उन देशों को जहां सबसे ज्यादा लोगों को मौत की सजा दी जाती है.
तस्वीर: Allison Bailey/NurPhoto/picture alliance
कितने देशों में फांसी की सजा
117 देशों ने फांसी की सजा पूरी तरह खत्म कर दी है. 9 देशों ने युद्ध के दौरान किए अपराधों को छोड़ कर बाकी सब में मौत की सजा पर रोक लगा दी है. 23 देश ऐसे हैं, जहां मौत की सजा अब भी दी जाती है, लेकिन बीते 10 सालों में किसी को यह सजा नहीं दी गई. 55 देशों में मौत की सजा अब भी दी जाती है.
चीन
चीन की सरकार मौत की सजाओं को गुप्त रखती है. इनके बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती. अनुमान है कि हर साल यहां हजारों लोगों को मौज की सजा दी जाती है. मौत की सजा के लिए उन्हें गोली मारी जाती है या कुछ मामलों में जहर का इंजेक्शन दिया जाता है. 2022 में यहां करीब एक हजार लोगों को मौत की सजा दी जाने की जानकारी मिली थी.
तस्वीर: PantherMedia/picture alliance
ईरान
ईरान में दी गई 80 फीसदी से ज्यादा मौत की सजा गोपनीय रखी जाती है. हालांकि कुछ मौत की सजाओं का बकायदा एलान होता है. हर साल यहां फांसी की सजा पाने वाले लोगों की संख्या सैकड़ों मे होती है. 2020 में 246 तो 2021 में 314 लोगों को फांसी की सजा दी गई. चीन के बाहर दी जाने वाली मौत की सजाओं में 90 फीसदी ईरान, सऊदी अरब और मिस्र में दी जाती हैं.
तस्वीर: Allison Bailey/NurPhoto/picture alliance
सऊदी अरब
सऊदी अरब अकेला ऐसा देश है जहां अब भी लोगों का सिर काट कर मौत की सजा दी जाती है. साल 2020 में 27 लोगों को यह सजा मिली. इससे पहले के पांच सालों में यह औसत प्रति वर्ष 146 था. कोविड की महामारी भी इसका एक बड़ा कारण था. इसके बाद के सालों में फिर से मौत की सजा पाने वालों की संख्या बढ़ गई है. 12 मार्च 2022 को यहां 81 लोगों को मौत की सजा दी गई जो देश के इतिहास में सबसे ज्यादा है.
तस्वीर: FAYEZ NURELDINE/AFP/Getty Images
मिस्र
मिस्र में 2011 की क्रांति के बाद फांसी की सजाओं में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है. कई मानवाधिकार संगठन यहां की सरकार पर मौत की सजा का इस्तेमाल राजनीतिक विरोध को दबाने में करने का आरोप लगाते हैं. यहां भी मौत की सजा को गोपनीय ही रखा जाता है. 2022 में यहां 536 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई. इसी साल 24 लोगों को फांसी पर लटकाया गया.
तस्वीर: Heba Khamis/AP Photo/picture alliance
इराक
सबसे ज्यादा और अकसर मौत की सजा देने वाले देशों में इराक भी प्रमुख है. यहां का आतंकवाद रोधी कानून बहुत व्यापक और काफी अस्पष्ट है, इसी कानून के तहत बहुत से लोग मौत की सजा पाते हैं. की बार गाड़ियों की तस्करी और सरकारी दस्तावेज चुराने के दोषियों को भी मौत की सजा मिलती है. आमतौर पर यहां फांसी पर लटका कर मौत की सजा दी जाती है. 2022 में यहां करीब 7,900 लोग मौत की सजा के इंतजार में थे.
तस्वीर: Murtadha Al-Sudani/AA/picture alliance
उत्तर कोरिया
मौत की सजा के लिए कुख्यात देशों में उत्तर कोरिया भी शामिल है. यहां उन चार देशों में एक है जहां सार्वजनिक रूप से मौत की सजा दी जाती है. हत्या, बलात्कार, जासूसी, राजनीतिक विरोध और सरकार की पाबंदी वाली मीडिया के इस्तेमाल पर भी यहां मौत की सजा मिल सकती है. मौत की सजा पाए लोगों के शव भी उनके परिजनों को नहीं सौंपे जाते.
तस्वीर: Lee Jin-man/AP Photo/picture alliance
यमन
यमन में भारतीय नर्स को मौत की सजा सुनाई गई है. हाल ही में यमन के राष्ट्रपति ने भी इस सजा पर मुहर लगा दी. 2021 में यमन में 14 लोगों को मौत की सजा दी गई. 2022 तक यहां 84 लोग मौत की सजा पाने का इंतजार कर रहे थे. आबादी के हिसाब से यहां मौत की सजा की दर काफी ज्यादा है. यहां गोली मार कर मौत की सजा दी जाती है और कभी कभी सार्वजनिक रूप से भी मौत की सजा मिलती है.
तस्वीर: AP
जापान
चीन की तरह जापान में भी मौत के सजा की तारीख की पहले से घोषणा नहीं होती. मरने वालों को 1-2 घंटे पहले ही इसका पता चलता है. सजा देने के बाद जेल अधिकारी लोगों को इसकी जानकारी देते हैं. ज्यादातर मामलों में कई लोगों की हत्या के लिए यहां मौत की सजा मिलती है. यहां भी फांसी पर लटका कर मौत की सजा दी जाती है. 2022 में यहां 116 लोग मौत की सजा पाने का इंतजार कर रहे थे.
तस्वीर: Kyodo News/IMAGO
अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका, अमेरिकी महाद्वीप में अकेला ऐसा देश है जहां अपराधियों को मौत की सजा मिलती है. इसके 50 में से 27 राज्य अब भी मौत की सजा देते हैं. अमेरिका में 2022 तक 2,46 कैदी यहां दशकों तक जेल में मौत की सजा का इंतजार करते हैं जो कई दशकों तक हो सकता है. यहां जहर का इंजेक्शन देने के साथ ही बिजली के झटके, जहरीली गैस, फांसी और गोली मार कर मौत की सजा दी जाती है.
तस्वीर: Nate Jenkins/AP/picture alliance
भारत
भारत भी उन देशों में है जहां अब भी फांसी की सजा दी जाती है. फिलहाल यहां 539 कैदी मौत की सजा के इंतजार कर रहे हैं. आखिरी बार 2020 में यहां चार लोगों को मौत की सजा मिली थी. यह सभी निर्भया बलात्कार कांड के दोषी थे. भारत में फांसी पर लटका कर मौत की सजा दी जाती है.
तस्वीर: Anindito Mukherjee/dpa/picture alliance
दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया में फांसी पर लटका कर मौत की सजा दी जाती है हालांकि अगर अपराध देश की सेना से जुड़ा हो, तो फिर दोषियों को गोली मारने का रिवाज है. 2021 तक यहां 60 कैदी मौत की सजा पाने के इंतजार में थे. आखिरी बार यहां 1997 में फांसी की सजा दी गई थी. (स्रोतः सभी आंकड़े मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल और वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की वार्षिक रिपोर्टों से लिए गए हैं.)
तस्वीर: Jung Yeon-je/AFP/Getty Images
12 तस्वीरें1 | 12
सोमवार को सिजुओका डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने हाकामादा के लिए मुआवजे पर फैसला सुनाया. कोर्ट के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा, "वादी को 217,362,500 येन यानी 14.4 लाख डॉलर का मुआवजा मिलेगा." इसी अदालत ने बीते साल सितंबर में इस मामले की दोबारा सुनवाई में फैसला दिया था कि हाकामादा दोषी नहीं थे और पुलिस ने सबूतों से छेड़छाड़ की थी. उस वक्त अदालत ने कहा था हाकामादा के साथ, "अमानवीय तरीके से पूछताछ की गई थी जिसका मकसद उन्हें आरोप मानने के लिए मजबूर करना था," जिसे बाद में उन्होंने वापस ले लिया था.
हाकामादा को उनके बॉस, उनकी पत्नी और दो किशोर बच्चों की हत्या और उन्हें लूटने का दोषी माना गया था. शुरुआत में उन्होंने आरोपों से इनकार किया लेकिन पुलिस का कहना था कि आखिरकार उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया. सुनवाई के दौरान हाकामादा ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उनसे जबरन जुर्म कबूल कराया गया.
हत्या के करीब एक साल बाद जांच अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने खून के धब्बों वाला कपड़ा बरामद किया है. इसे तब एक अहम सबूत माना गया बाद में अदालत ने कहा कि उसे जांच अधिकारियों ने ही रखवाया था.
हाकामादा के वकीलों का कहना है कि 1966 में गिरफ्तारी से लेकर 2014 में रिहाई तक उन्होंने जो कुछ झेला है उसके लिए यह मुआवजा काफी कम है. 2014 में मुकदमे की दोबारा सुनवाई की मंजूरी मिलने के बाद उनकी रिहाई हुई.
हाकामादा के वकील हिदेयो ओगावा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मेरा ख्याल है कि वह इसे स्वीकार करेंगे...उनकी मुश्किलों की इससे कुछ भरपाई हो सकेगी. हालांकि पिछले 47-48 वर्षों में जो मुश्किलें उन्होंने झेली हैं और इस हाल में पहुंचे हैं, यह दिखाता है कि अदालत ने जो गलतियां की हैं, उनकी 20 करोड़ येन से भरपाई नहीं होगी."
आज मौत की सजा को पूरी तरह से खत्म करने की मांगें उठती हैं. लेकिन एक समय था जब ये सजाएं न केवल बहुत आम हुआ करती थीं, बल्कि बेहद वीभत्स होती थीं. देखिए, सजा-ए-मौत देने के 10 सबसे भयानक तरीके.
तस्वीर: picture-alliance/blickwinkel/McPHOTOs
सूली चढ़ाना
रोमन साम्राज्य में यह तरीका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता था. ईसा मसीह को भी ऐसे ही मौत की सजा दी गई थी. हाथों और पांवों में कील ठोककर लकड़ी पर टांग कर मरने के लिए छोड़ दिया जाता था.
तस्वीर: Reuters/J. Costa
सांड के पेट में
सिसली में तानाशाह अकगरागास के राज में इस भयानक तरीके को ईजाद किया गया. एक धातु का सांड बनाया जाता था. सजायाफ्ता को उसके पेट में बंद करके आग लगा दी जाती थी. सांड के मुंह से उसकी चीखें बाहर आती थीं तो ऐसा लगता था जैसे सांड की आवाज है.
तस्वीर: picture alliance/Blickwinkel/W. G. Allgoewer
बीचोबीच काटना
यह तरीका कभी इंग्लैंड में इस्तेमाल होता था. व्यक्ति को घसीटते हुए सजा स्थल तक ले जाया जाता था. फिर उसे टांगों के बीचोबीच काट डाला जाता था.
तस्वीर: picture-alliance/Godong/C. Leblanc
कोलंबियाई टाई
कोलंबिया और दक्षिण अमेरिका के कुछ और देशों में भी व्यक्ति का गला आगे से काटकर उसकी जबान खींच ली जाती थी और फिर उसे पेड़ से बांध दिया जाता था.
जिंदा जला देना
1937 में जापानी सैनिकों ने चीनियों को यही सजा दी थी. इतिहास में इस सजा के कई उदाहरण मिलते हैं जब कैदियों को जिंदा जला दिया जाता था.
तस्वीर: Getty Images/U. Ifansasti
सेपुकू
जापानी योद्धा समुराई इस तरीके का इस्तेमाल करते थे. वे अपने हाथ से काटकर अपनी आंतें निकालते थे और जब वे तड़पने लगते तो उनका कोई साथी सिर पर वार कर देता.
तस्वीर: Museum Kunstpalast, Düsseldorf, Graphische Sammlung
लिंग ची
चीन में 20वीं सदी में इस सजा पर रोक लगाई गई. सजायाफ्ता के अंगों को एक एक करके काटा जाता था. और उसे ज्यादा से ज्यादा लंबे समय तक जीवित रखा जाता था.
तस्वीर: Fotolia/D. Presti
कैथरीन व्हील
सजायाफ्ता को एक पहिए पर लिटा दिया जाता था और उसे घुमाते हुए जल्लाद उसे पीटता था. उसकी हड्डियां टूट जाती थीं और धीरे धीरे वह मर जाता था.
तस्वीर: Reuters/J. Young
बांस से बांधकर
यह सजा एशियाई इलाकों में दी जाती थी. बांस का पेड़ रोजाना करीब एक फुट बढ़ता है. सजायाफ्ता को उस पेड़ के ऊपर बांध दिया जाता था. बांस बढ़कर उसके शरीर में घुस जाता था.
तस्वीर: picture-alliance/Mary Evans/M. Menegon
स्पैनिश पंजे
बिल्ली के पंजों जैसे लोहे के इन तेजधार हथियारों से सजायाफ्ता व्यक्ति की खाल उतार ली जाती थी. आमतौर पर मौत उन घांवों में संक्रमण से होती थी.
तस्वीर: fotolia
10 तस्वीरें1 | 10
जो आदमी चार दशक तक हिरासत में रहे और हर पल मौत की आशंका में बिताए उसकी हालत समझी जा सकती है. उनके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका काफी बुरा असर हुआ है. उनके वकीलों का कहना है कि "वह सपनों की दुनिया में जी रहे थे."
जापान का न्याय तंत्र
हाकामादा अब अपनी बहन के साथ रहते हैं और उन्हें अपने समर्थकों की मदद भी मिली है. जापान में किसी मामले की दोबारा सुनवाई बहुत कठिन है. अकसर मौत की सजा का इंतजार कर रहे कैदियों को फांसी दिए जाने से महज कुछ घंटे पहले इसकी सूचना मिलती है.
हाकामादा पांचवें ऐसे कैदी हैं जिन्हें विश्वयुद्ध के बाद मौत की सजा के मुकदमों में दोबारा सुनवाई की मंजूरी मिली. इससे पहले के चार मामलों में भी कैदियों को मुकदमे से बरी किया गया. विकसित देशों में अमेरिका के अलावा जापान अकेला ऐसा लोकतांत्रिक देश है जहां अब भी मौत की सजा दी जाती है. जापान के लोग इस नीति का समर्थन करते हैं. जापान के न्याय मंत्री ने अक्टूबर में कहा था कि हाकामादा को बरी किए जाने के बावजूद मौत की सजा को खत्म करना "अनुचित" होगा.