दुनिया भर के स्कूलों का डिजीटलीकरण हो रहा है. लेकिन एशिया देश इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं. जापान में अब क्लासों को पूरी तरह डिजीटल बनाने पर काम हो रहा है.
प्राइमरी एजुकेशन का हाल पूरी दुनिया में खस्ता है. लेकिन ये 10 देश तो ऐसे हैं जहां बच्चों का भविष्य अंधकारमय दिखाई देता है. यूएन के आंकड़ों के मुताबिक देखिए, कौन से 10 देश हैं जहां सबसे कम बच्चे स्कूल जाते हैं.
तस्वीर: Joel Saget/AFP/Getty Images
नंबर 1
सबसे ऊपर लाइबेरिया है जहां 62 फीसदी बच्चे स्कूल में कदम नहीं रख पाते.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/A. Jallanzo
नंबर 2
नया नया बना देश दक्षिणी सूडान दूसरे नंबर पर है. यहां 59 फीसदी बच्चे स्कूलों से दूर हैं.
तस्वीर: Reuters/Kate Holt/UNICEF
नंबर 3
तीसरे नंबर पर भी अफ्रीकी देश है. इरिट्रिया में 59 फीसदी बच्चे स्कूल नहीं जाते.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/F. Rumpenhorst
नंबर 4
अफगानिस्तान चौथे नंबर पर है. यहां के 46 फीसदी बच्चों को स्कूल नसीब नहीं होता.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/R. Gul
नंबर 5
सूडान में 45 फीसदी बच्चे स्कूल का मुंह तक नहीं देख पाते.
तस्वीर: dapd
नंबर 6
इसके बाद नंबर आता है जिबूती का, जहां 43 प्रतिशत बच्चे स्कूल से दूर रहते हैं.
तस्वीर: DW/J. Jeffrey
नंबर 7
इक्वेटोरियल गिनी में 42 प्रतिशत बच्चे प्राथमिक शिक्षा तक नहीं पा सकते.
तस्वीर: AFP/Getty Images/S. Kambou
नंबर 8
नाइजर में यह आंकड़ा 38 फीसदी है यानी एक तिहाई से ज्यादा बच्चे स्कूल नहीं जा पाते.
तस्वीर: Reuters/Akintunde Akinleye
नंबर 9
माली भी टॉप 10 में शामिल है. यहां 36 फीसदी बच्चे स्कूल नहीं जाते.
तस्वीर: Imago/UIG
नाइजीरिया
नंबर 10 पर नाइजीरिया है जहां के 34 फीसदी बच्चों को स्कूल जाने का मौका नहीं मिलता.