1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

कश्मीर में हिमस्खलन से 15 सैनिकों समेत 20 मरे

२७ जनवरी २०१७

कश्मीर घाटी में भारी हिमपात ने हिमस्खलन के खतरे को और बढ़ा दिया है. प्रशासन ने कई इलाकों में लोगों से सतर्क रहने को कहा है.

Italien Hotel Rigopiano Rettunsgarbeiten nach Lawine
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/ANSA

भारत प्रशासित कश्मीर में सीमा से सटे इलाके में हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है. इनमें से 15 सेना के जवान हैं. एक अधिकारी के मुताबिक बुधवार को हिमस्खलन की चपेट में सेना का गुरेज कैंप भी आ गया था, जिसमें तकरीबन 10 सैनिकों की मौत हो गई.

सेना के प्रवक्ता राजेश कालिया ने बताया कि शुक्रवार तक चार जवानों के शव और बरामद किए गए हैं जिसके बाद मरने वाले सैनिकों की संख्या 15 तक पहुंच गई है. हिमस्खलन के बाद से कई सैनिक अब भी लापता हैं.

बर्फबारी से जूझती जिंदगी

वहीं बांदीपोर जिले में हिमस्खलन की घटना में चार आम लोगों की मौत हो गई हैं. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे क्षेत्र में हिमस्खलन हो रहा है और सीमा से सटे उड़ी में भी एक आदमी के मरने की खबर है.

मीडिया रिपोर्ट में आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से कहा गया है कि पहले यह पता करना होगा कि हिमस्खलन और बर्फबारी का खतरा अधिक कहां है, इसके बाद बचाव कार्य में तेजी आ सकेगी. प्रशासन ने कश्मीर के कई इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने की गुजारिश की है.

कश्मीर में कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है और मौसम बेहद खराब है. स्थानीय लोगों के घर भी इसकी चपेट में आ गए हैं. सेना को बचाव कार्य में लगाया गया है. साल 2012 में हिमस्खलन ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को अपना निशाना बनाया था जिसमें 140 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में से 129 सेना के जवान थे.

एए/एके (एएफपी, एए)

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें