नीदरलैंड्स की बिजली पैदा करने वाली सड़कों के बारे में शायद आपके सुना हो. यहां सड़कों पर साइकिलों के गुजरने से सौर बिजली बनायी जा रही है. देखिए.
विज्ञापन
बिजली बचाने के 7 तरीके
हर महीने आने वाले भारी भरकम बिजली के बिल से आपको भी छुटकारा मिल सकता है. छोटी छोटी बातों पर ध्यान देकर बिजली बचाई जा सकती है और जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को भी कम किया जा सकता है.
बिजली बचाने के 7 तरीके
हर महीने आने वाले भारी भरकम बिजली के बिल से आपको भी छुटकारा मिल सकता है. छोटी छोटी बातों पर ध्यान देकर बिजली बचाई जा सकती है और जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को भी कम किया जा सकता है.
तस्वीर: imago/blickwinkel/O. R. Alexandru
पुराने बल्ब की जगह सीएफएल
बिजली बचाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है सामान्य बल्ब की जगह कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैंप यानि सीएफएल का इस्तेमाल करना. सीएफएल लैंप 80 फीसदी कम बिजली का इस्तेमाल करता है और 10 से 15 गुना ज्यादा चलता है. पांच महीने में सीएफएल लैंप के दाम वसूल हो जाएंगे.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
एक्सटेंशन कॉर्ड
अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पावर एक्सटेंशन कॉर्ड से जोड़ें और रात को इस्तेमाल नहीं होने पर उसे बंद कर दें. यह कंप्यूटर, प्रिंटर, टीवी, डीवीडी प्लेयर पर लागू होता है. पावर एक्सटेंशन कॉर्ड की मदद से आप दस फीसदी बिजली की बचत कर सकते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
वॉटर हीटर का तापमान
अपने वॉटर हीटर के तापमान के स्तर को कम करके 48 डिग्री पर सेट कर दें. इसके अलावा अगर आपका वॉटर हीटर इनसुलेटेड नहीं है, तो उस पर इनसुलेशन की चादर चढ़ाएं.
तस्वीर: DW/Olivia Fritz
फ्रीजर भरकर रखें
फ्रीजर अगर भरा हो तो वह अधिक कुशलता से काम करता है. मौसमी फल और सब्जियां खरीदकर फ्रीजर में रखें जिसका इस्तेमाल साल भर तक किया जा सकता है.
तस्वीर: BilderBox
सोलर खिड़की फिल्म का इस्तेमाल
पुरानी खिड़की की जगह कम ऊर्जा इस्तेमाल करने वाली खिड़की लगाना महंगा साबित हो सकता है. एक सस्ता विकल्प है सौर फिल्म का. खिड़की पर सौर फिल्म लगाना आसान है. इससे बिजली के बिल में गिरावट आएगी.
तस्वीर: BMVBS/Schwarz
वॉशिंग मशीन
अगली बार वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए डाले तो यह देख लें कि वॉशिंग मशीन की क्षमता के हिसाब से कपड़े हों यानि कम कपड़े धोने के बजाय एकमुश्त धुलाई करें.
तस्वीर: Fotolia/Kzenon
स्विच बंद करें
बत्ती जलती हुई कभी न छोड़ें. जब कभी कमरे से बाहर जाएं तो पंखे और लाइट का स्विच बंद कर दें.