मंथन के इस एपिसोड में जानिए कैसे लग जाती है हमेशा ऑनलाइन रहने की लत, और क्या इससे छुटकारा पाने का कोई तरीका है? बर्फीले ग्लेशियरों का पिघलना कैसे खतरे लेकर आता है, ऑस्ट्रिया से खास रिपोर्ट और अंत में बात होगी टैटू कला की, जिसकी रंग-बिरंगी स्याही के सेहत पर असर को लेकर चिंता जताई जा रही है.