1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

जर्मनी के 34 शहरों में सड़कों पर उतरे GenZ

३१ अक्टूबर २०२६

जर्मनी के 34 शहरों में शनिवार को जेनजी सड़कों पर निकले. वे व्यापक राजनीतिक अधिकार और ज्यादा आशावादी भविष्य मांग रहे हैं. यूरोप भर में जारी प्रदर्शनों के बीच अब जर्मनी में भी युवा अपना प्रदर्शन कर रहे हैं.

जर्मनी में GenZ का प्रदर्शन
आयोजकों का कहना है कि इन प्रदर्शनों में एक लाख 70 लोग हिस्सा लेंगेतस्वीर: Ralf Hirschberger/AFP

जर्मनी में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रहे इन लोगों की कई मांगें हैं जिनमें बेहतर स्कूल और हेल्थ केयर से लेकर बढ़ती महंगाई, अनिवार्य सैन्य सेवा के प्रस्तावों और बढ़ती निगरानी का विरोध शामिल है. ये प्रदर्शनकारी जलवायु परिवर्तन को भी बड़ा मुद्दा बता रहे हैं. उनका कहना है कि धरती के बढ़ते तापमान की वजह से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं. इसीलिए इस संकट से निपटने पर ध्यान देना होगा.

शनिवार के प्रदर्शनों का आयोजन एक सोशल मीडिया मुहिम के जरिए किया गया है जिसे 'जेनजी रेगल्ट' का नाम दिया गया है. इसका मतलब 'जेनजी सब संभाल लेंगे'. इस समूह ने मूल रूप से देश के चार अहम शहरों बर्लिन, कोलोन, फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख में प्रदर्शनों का आयोजन किया, जबकि बाकी 30 शहरों में उससे जुड़े समूह सड़कों पर उतरे.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. फ्रांस में ऐसे प्रदर्शनों में बहुत हिंसा देखी गई थी. हालांकि सत्ताधारी सीडीयू पार्टी के नेताओं ने फ्रांस जैसे हालात की आशंका जताई, जबकि कई विपक्षी सांसद जेनजी प्रदर्शनों का समर्थन कर रहे हैं.

ग्रीन पार्टी के संसदीय दल की नेता कैथरीन द्रोएगे ने समाचार एजेंसी डीपीए से कहा, "युवाओं का गुस्सा जायज है क्योंकि संघीय सरकार उनकी इच्छाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है." वहीं वामपंथी पार्टी के नेता लुईजी पांतीसानो ने कहा कि यह प्रदर्शन के लिए बिल्कुल सही समय है क्योंकि सरकार नर्सिंग केयर और पेंशन सिस्टम में सुधारों की तैयारी कर रही है, जिसे उन्होंने "सामाजिक क्रूरता बताया."

वहीं प्रदर्शन के आयोजकों ने मीडिया पर आरोप लगाया है कि वह हिंसा का डर फैला रहा है और उनकी मांगों से ध्यान भटका रहा है.

सिस्टम को उखाड़ फेंकने पर क्यों तुला दुनिया का जेन जी

08:21

This browser does not support the video element.

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें