मंथन के इस एपिसोड में जानिए कि स्कूलों में राष्ट्रीय स्तर पर एआई आधारित शिक्षा को लागू करने वाला पहला यूरोपीय देश एस्टोनिया अब और क्या नया करने जा रहा है. इसके अलावा देखिए कि लातविया के जंगलों पर निर्भर लोग उसे बचाकर रखने के लिए क्या कर रहे हैं. और अंत में आपको ले चलेंगे धरती के सबसे बड़े द्वीप ग्रीनलैंड, जहां पिघलते ग्लेशियरों और पर्यटकों की भीड़ ने और बढ़ाई चिंता.