मरियम-वेबस्टर शब्दकोश के मुताबिक इस साल का शब्द है वैक्सीन. कंपनी कहती है कि 2020 के मुकाबले इस शब्द को 601 प्रतिशत अधिक खोजा गया. इस शब्द का संस्कृत से भी नाता है.
तस्वीर: Manish Swarup/AP Photo/picture alliance
विज्ञापन
वैक्सीन को मरियम-वेबस्टर ने '2021 का शब्द' चुना है. हमारे समय को जाहिर करने के मकसद से इस शब्द को यह मान दिया गया है. मरियम-वेबस्टर के एडिटर-एट-लार्ज पीटर स्कोलोवस्की ने कहा कि 2021 में प्रति दिन यह शब्द डाटा में बहुत अधिक बार आया.
स्कोलोवस्की ने कहा, "यह दो अलग-अलग कहानियां पेश करता है. एक विज्ञान की कहानी है जो बताती है कि किस शानदार तेजी से वैक्सीन विकसित हुई. लेकिन साथ ही, नीति, राजनीति और राजनीतिक झुकाव पर भी बहस है. एक ही शब्द है जो ये दोनों विशाल कहानियां पेश करता है.”
इससे पहले ऑक्सफर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने वैक्स (vax) को इस वर्ष का शब्द चुना था. पिछले साल मरियम-वेबस्टर ने 'पैंडेमिक' यानी महामारी को वर्ष का शब्द करार दिया था. स्कोलोवस्की ने कहा, "पैंडेमिक बंदूक का चलना था. और अब हम उसके परिणाम देख रहे हैं.”
खूब खोजा गया वैक्सीन
2020 की तुलना में मरियम-वेबस्टर पर वैक्सीन को सर्च करने का आंकड़ा 601 प्रतिशत बढ़ा है. दिसंबर में ब्रिटेन में दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन लगाई थी. उसके बाद उसी महीने में न्यू यॉर्क में अमेरिका में टीकाकरण की शुरुआत हुई थी. ऐसा महीनों तक चलीं अटकलों और बहुत तेजी से विकसित हुईं वैक्सीन के बीच हो पाया था.
अगर 2019 से तुलना की जाए तो मरियम-वेबस्टर पर वैक्सीन शब्द को खोजने में 1048 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. स्कोलोवस्की कहते हैं कि वैक्सीन के असमान बंटवारे, वैक्सीन को लेकर आदेश-प्रत्यादेश, और बूस्टर पर उलझनों ने इस शब्द के बारे में उत्सुकता बढ़ाई है. इसके अलावा टीका लगवाने में झिझक और वैक्सीन पासपोर्ट को लेकर उठे विवाद ने भी शब्द की मांग बढ़ाई.
तस्वीरेंः कैसे सुधर सकती है हालात
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने के लिए एक रिपोर्ट में सात सिफारिशें की हैं. महामारी से जूझ रही दुनिया को जिस तरह की स्वास्थ्य व्यवस्था की जरूरत है, उसे हासिल करने के लिए ये कदम उठाने होंगे.
तस्वीर: Danish Siddiqui/REUTERS
ये सात कदम उठाने होंगे
कोविड ने दुनिया में 49 लाख जानें ली हैं. भारत में चार लाख 53 हजार लोग मर चुके हैं. ऐसा फिर ना हो, इसके लिए ये सात कदम उठाने होंगे.
तस्वीर: ADNAN ABIDI/REUTERS
तैयारी
महामारी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों का फायदा उठाएं. भविष्य में ऐसे संकट से निपटने की तैयारी को और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जाए.
तस्वीर: Avishek Das/Zuma/picture alliance
निवेश
जन स्वास्थ्य सेवा में निवेश किया जाए, खासकर उन क्षेत्रों में जो आपातकालीन संकटों से निपटने के लिए जरूरी हैं.
तस्वीर: Sakib Ali/Hindustan Times/imago images
प्राथमिक स्वास्थ्य
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत बनाया जाए. प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की नींव मजबूत की जाए.
तस्वीर: Himanshu Sharma/abaca/picture alliance
तंत्र
पूरे समाज को शामिल करने के लिए एक संस्थागत तंत्र बनाने में निवेश किया जाए.
तस्वीर: Danish Siddiqui/REUTERS
शोध
शोध, खोज और अध्ययन का माहौल बनाया जाए और इन क्षेत्रों को बेहतर बनाने पर काम किया जाए.
सिर्फ घरेलू स्तर पर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निवेश किया जाए. जो खतरनाक क्षेत्र हैं, उनमें आपातकालीन संकट से निपटने की तैयारी के लिए निवेश हो.
तस्वीर: Sajjad Hussain/AFP/Getty Images
समीक्षा
आबादी के उन हिस्सों पर विशेष ध्यान दिया जाए जो कोविड के दौरान ज्यादा प्रभावित हुए. उन तबकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में जो कमी रह गई, उसे दूर किया जाए.
तस्वीर: Danish Siddiqui/REUTERS
8 तस्वीरें1 | 8
वैक्सीन शब्द का जन्म एक दिन में या किसी एक महामारी के कारण नहीं हुआ था. स्कोलोवस्की कहते हैं कि इस शब्द का शुरुआती इस्तेमाल 1882 में मिलता है लेकिन उससे पहले के भी कुछ संदर्भ मौजूद हैं जब इसे काओपॉक्स से निकलने वाले द्रव्य के मामले में इस्तेमाल किया गया.
वैक्सीन शब्द को लैटिन भाषा के वैक्सीना (vaccina) से लिया गया माना जाता है. वैक्सीना की उत्पत्ति वैसीनस से होती है, जिसका अर्थ है 'गाय से'. लैटिन में गाय के लिए वसा (vacca) शब्द है, जो संस्कृत के वसा शब्द से मिलता जुलता है.
विज्ञापन
और क्या रहा चर्चा में
अन्य शब्दकोश वर्ष का शब्द चुनने के लिए एक समिति के जरिए फैसला करती हैं जबकि मरियम वेबस्टर का आधार खोज के आंकड़ों पर आधारित है. बीते सालों के मुकाबले किसी शब्द के सर्च करने में होने वाली वृद्धि को इसका आधार बनाया जाता है. कंपनी 2008 हर साल 'वर्ष का शब्द' घोषित करती है.
2021 में चर्चित अन्य अंग्रेजी शब्दों में इनसरेक्शन (INSURRECTION) भी है जो 6 जनवरी को अमेरिका के कैपिटोल हिल पर लोगों की चढ़ाई के बाद चर्चित हो गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा लाए गए खरबों डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर बिल के चलते शब्द इंफ्रस्ट्रक्चर भी इस साल खूब खोजा गया.
परसीवरेंस (PERSEVERANCE), नोमैड (NOMAD), सिकाडा (Cicada) गार्डियन (GUARDIAN), मेटा (META), सिसजेंडर (CISGENDER), वोक (WOKE) और मुराया (MURRAYA) साल के अन्य सबसे चर्चित शब्द रहे.
वीके/सीके (एएफपी)
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में वेश्यालयों ने ग्राहकों के लिए एक स्कीम शुरू की है. वैक्सीन लगवाने पर अपनी पसंद की महिला के साथ आधा घंटा बिताने का मौका.
तस्वीर: Leonhard Foeger/REUTERS
वैक्सीन के लिए ऑफर
वियना में एक वेश्यालय ने लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने का बीड़ा उठाया है. इसके लिए एक विशेष योजना चलाई गई है.
तस्वीर: Leonhard Foeger/REUTERS
जागरूकता और मार्किटिंग
फन पलास्ट नामक इस वेश्यालय को उम्मीद है कि उनकी इस पेशकश से शहर में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी और उनके ग्राहक भी.
तस्वीर: Leonhard Foeger/REUTERS
फ्री वाउचर
वेश्यालय में ही टीका लगवाने की सुविधा है और बदले में अपनी पसंद की महिला के साथ सॉना क्लब में आधे घंटे की फ्री विजिट का वाउचर दिया जा रहा है.
तस्वीर: Leonhard Foeger/REUTERS
आधे रहे गए ग्राहक
फन पलास्ट का कहना है कि कोविड महामारी के दौरान उनके ग्राहक आधे रह गए हैं. उन्हें उम्मीद है कि मुफ्त वैक्सीन से लोग उनकी ओर आकर्षित होंगे.
तस्वीर: Leonhard Foeger/REUTERS
खस्ता है हालत
ऑस्ट्रिया में टीकाकरण की दर यूरोप के देशों के मुकाबले काफी खराब है. देश के 64 फीसदी लोगों ने ही पूरी खुराक ली है. पिछले दिनों देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं और एक साल में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं.
तस्वीर: Leonhard Foeger/REUTERS
कड़ी पाबंदियां लागू
जिन लोगों ने कोविड का टीका नहीं लगवाया है उन पर कैफे, रेस्तरां, सैलून आदि में जाने की रोक है. होटल और सिनेमा आदि भी ऐसे लोगों के लिए बंद हैं.