2016 में 55 हजार प्रवासी अपनी मर्जी से अपने अपने देश लौट गए. जर्मन अखबार ज्यूडडॉयचे त्साइटुंग ने इस बारे में एक रिपोर्ट छापी है. इस रिपोर्ट में देश के प्रवासी और शरणार्थी विभाग के अनुमानों का हवाला दिया गया है.
रिपोर्ट कहती है कि अपने देशों को लौट जाने वाले सबसे ज्यादा प्रवासी बाल्कन देशों के थे. अखबार लिखता है कि इन लोगों को शरण मिलने की संभावना बहुत कम थी. लिहाजा इन लोगों ने वापस चले जाना ही ठीक समझा.
तस्वीरों में, कितने यूरोपीय अपने देश से बाहर रहते हैं
दूसरे देशों से यूरोपीय देशों में आ रहे लोगों की बढ़ती संख्या को लेकर विवाद और बहसें जारी हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कितने यूरोपीय विदेशों में रहते हैं. संयुक्त राष्ट्र का यह आंकड़ा देखिए.
तस्वीर: Reuters/F. Benschटॉप पांच देशों में पांचवें नंबर पर है इटली. उसके 29 लाख लोग विदेशों में रहते हैं.
तस्वीर: Reuters/Alessandro Bianchiपहले साम्यवादी रहे पूर्वी यूरोपीय देश रोमानिया के 34 लाख लोग विदेशों में रहते हैं.
तस्वीर: Sean Gallup/Getty Imagesजहां 10 लाख विदेशियों के आने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, उसके 40 लाख लोग प्रवासी हैं.
तस्वीर: Getty Images/Bongarts/C. Koallप्रवासियों वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर पोलैंड है. उसके 44 लाख लोग विदेशों में बसे हैं.
तस्वीर: picture-alliance/NurPhoto/M. Wlodarczykप्रवासियों के मुद्दे पर यूरोपीय संघ छोड़ देने वाले ब्रिटेन के 49 लाख लोग विदेशों में रहते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/M. Kappeler जर्मनी में पिछले दो-तीन साल में शरण चाहने वाले भारी तादाद में पहुंचे हैं. इसके बाद पिछले साल देश के कानूनों में बदलाव किया गया और शरण पाना मुश्किल बना दिया गया. ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि अफ्रीका और मध्य पूर्व के युद्ध ग्रस्त देशों से लोग एकदम ही भारी तादाद में आ पहुंचे. इस कारण सामाजिक समस्याएं भी सामने आईं. मसलन विदेशी लोगों का समाज में घुलना मिलना एक बड़ी चुनौती बन गया है. इसके अलावा देश में कई आतंकी और आपराधिक गतिविधियों में शरणार्थी शामिल पाए गए. इस कारण सरकार की शरणार्थी नीति को लेकर विरोध भी बढ़ा है जिसके बाद कानूनों को सख्त किया गया. हालांकि जर्मन संविधान ऐसे देश से शरणार्थियों को स्वीकार करने की बात कहता है, जहां युद्ध हो रहा है.
देखिए, प्रवासियों के फेवरेट देश
काम करने के लिए अपने देश से बाहर जाने वाले लोग सबसे ज्यादा कहां जाना पसंद करते हैं? इंटरनेशंस के सर्वे में टॉप 10 रहे ये देश...
तस्वीर: Getty Images/C. Koallयूरोपीय देश चेक रिपब्लिक नंबर 10 पर रहा है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/M. Cizekलग्जमबर्ग भले ही एक सिटी-स्टेट हो लेकिन विदेशियों को खूब पसंद है.
तस्वीर: picture alliance/IP3 PRESS/MAXPPPआमतौर पर नाम सुनाई नहीं देता लेकिन ऑस्ट्रिया नंबर 8 पर है.
तस्वीर: Imago/Volker Preußerभारत में लोकप्रिय मंजिल ऑस्ट्रेलिया नंबर 7 पर है.
तस्वीर: picture-alliance/Pacific Press/H. Peterswaldक्या आपने सोचा था कि कोस्टा रिका इस लिस्ट में होगा?
तस्वीर: Reuters/Ministry of Public Securityन्यूजीलैंड की रैंकिंग ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है, नंबर 5.
तस्वीर: Reuters/R. Ben-Ariमेक्सिको को अगर आप सिर्फ ड्रग्स और क्राइम्स के लिए जानते हैं तो आप गलत हैं.
तस्वीर: Getty Images/J. Mooreपिछले दो साल से नंबर वन रहा इक्वेडोर नंबर 3 पर खिसक गया है.
तस्वीर: Gabriel Coralछोटा सा देश माल्टा विदेशियों को बहुत लुभाता है.
तस्वीर: picture alliance/Robert B. Fishmanताईवान सबको पीछे छोड़कर विदेशियों की पहली पसंद बन गया है.
तस्वीर: Getty Images/B. H.C. Kwok 2016 में अनुमानत: 25 हजार लोगों को प्रत्यर्पित किया गया है. कोई भी शरणार्थी जबरन प्रत्यर्पण से बचना चाहता है क्योंकि यदि किसी को जबरन लौटाया जाता है तो फिर वह कई साल तक जर्मनी की यात्रा नहीं कर सकता.
2016 में जिन लोगों ने अपनी मर्जी से जर्मनी छोड़ दिया उनमें से 15 हजार अल्बानिया के थे. इसके बाद सर्बिया, इराक और कोसोवो के लोग थे. इन देशों के पांच हजार लोग अपनी मर्जी से वापस चले गए.
वीके/एके (डीपीए)