सुधारों के बीच डगमगाती अर्थव्यवस्था
१ जनवरी २०१८
Modi’s reforms weaken Indian economy
This browser does not support the video element.
साल 2017 अपने आखिरी पड़ाव पर है. पिछले 12 महीनों में भारत ने कई उपलब्धियां देखी तो कुछ मुद्दों पर विवाद भी पैदा हुए. डालते है एक नजर बीते साल की सरगर्मियों पर.
साल 2017 अपने आखिरी पड़ाव पर है. पिछले 12 महीनों में भारत ने कई उपलब्धियां देखी तो कुछ मुद्दों पर विवाद भी पैदा हुए. डालते है एक नजर बीते साल की सरगर्मियों पर.
इसरो की कामयाबी
15 फरवरी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने मेगा मिशन के जरिए विश्व रिकॉर्ड बनाया. पीएसएलवी के जरिए संस्थान ने एक साथ 104 सैटेलाइट को सफल तरीके से लॉन्च कर इतिहास रच दिया.
सबसे लंबा पुल
असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर साल 2011 से बन रहे धौला-सादिया पुल का इस साल 26 मई को उद्घाटन किया गया. इसे भूपेंद्र हजारिका सेतु नाम दिया गया. यह पुल एशिया का सबसे लंबा पुल है. 9.15 किलोमीटर लंबे इस पुल ने असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच के सफर की दूर कम की.
विधानसभा चुनाव
साल की शुरूआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में विधानसभा चुनाव हुए. इन चुनावों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की जीत हुई. पंजाब में सत्ता कांग्रेस को मिली. वहीं गोवा और मणिपुर में भाजपा ने गठबंधन सरकार बनाई.
जीएसटी
केंद्र की मोदी सरकार ने 'एक देश-एक कर' कहे जाने वाले गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को अब तक का सबसे बड़ा टैक्स सुधार कहा. पूरे देश में इसे 1 जुलाई से लागू कर दिया गया.
नया राष्ट्रपति
जुलाई में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए और रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति बने. राष्ट्रपति बनने से पहले वह बिहार के राज्यपाल थे. पेशे से वकील रहे कोविंद ने तकरीबन 16 साल वकालत भी की.
उपराष्ट्रपति
जुलाई में ही भाजपा नेता वैंकेया नायडू ने देश का उपराष्ट्रपति पद संभाला. नायडू लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और पिछली भाजपा सरकारों में कई अहम मंत्रालय भी संभाल चुके हैं.
ट्रिपल तलाक
अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक को अंसवैधानिक करार दिया. साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस मामले में कानून लाने के निर्देश दिये. कोर्ट ने इसे संविधान की मूल भावना के खिलाफ कहा था.
डोकलम विवाद
भारत और चीन के बीच डोकलम पर विवाद बना रहा. डोकलम पर चीन और भूटान दोनों अपना दावा करते हैं. चीन इस क्षेत्र में रोड बना रहा था, जिसके विरोध में भारत ने अपनी सेना की तैनाती की. लेकिन 28 अगस्त को भारत और चीन दोनों ने ही अपनी सीमा डोकलम से हटाने की घोषणा की.
गुरमीत राम रहीम सिंह
अगस्त में अदालत ने पंजाब, हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा संप्रदाय के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दो मामलों में बलात्कार का दोषी पाया. इनके समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किये जिसमें लगभग 40 लोग मारे गए.
ऑक्सीजन कांड
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 48 घंटे में 42 बच्चों की मौत हो गई थी. इसके बाद यह संख्या और भी बढ़ी. वॉर्ड में ऑक्सीजन सप्लाई के ठप होने को इन मौतों के लिए जिम्मेदार बताया गया.
पहली महिला रक्षामंत्री
सितंबर केंद्र की एनडीए सरकार ने मंत्रिमंडल में बदलाव करते हुए निर्मला सीतारामन को रक्षा मंत्रालय भेजा. निर्मला सीतारामन देश की पहली महिला रक्षामंत्री बनी. इसके पहले वह वाणिज्य मंत्रालय संभाल रहीं थी.
पत्रकारों की हत्या
कन्नड़ भाषा में लिखने वाली भारत की मशहूर पत्रकार गौरी लंकेश की 5 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं एक अन्य मामले में त्रिपुरा के एक पत्रकार सुदीप दत्ता पर कथित त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के एक जवान ने गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गयी.
क्रिकेट से संन्यास
2003 और 2011 के क्रिकेट विश्वकप में हिस्सा लेनी भारतीय टीम का हिस्सा रहे आशीष नेहरा ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया.
हिमाचल में चुनाव
युवा राजनीति की चर्चाओं के बीच नवंबर में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए. इन चुनावों में दोनों ही मुख्य राजनीतिक दलों की ओर से उतारे गये मुख्यमंत्री उम्मीदवार की उम्र 60 साल से अधिक थी.
स्मॉग का कहर
राजधानी दिल्ली में ठंड के दस्तक देते ही स्मॉग का प्रभाव नजर आने लगा. नवंबर और दिसंबर के महीनों में ऐसे कई दिन आये जब दिल्ली वालों को स्मॉग के चलते परेशानी हुई.
ओखी तूफान
तमिलनाडु और केरल के तटों पर आये ओखी तूफान ने पूरे दक्षिण भारत पर प्रभाव डाला, इस तूफान से तकरीबन 13 लोगों की मौत हो गई.
मीराबाई चानू
भारत की मीराबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 194 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता. यह जीत हासिल हासिल करने वाली वह दूसरी भारतीय महिला वेटलिफ्टर हैं. 22 साल पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीता था
झोली में आया खिताब
नवंबर में भारत की मानुषी छिल्लर ने चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विश्व सुंदरी 2017 का खिताब अपने नाम किया. मानुषी से पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को भारत के नाम किया था.
हो गई ताजपोशी
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी को निर्विरोध चुना गया. इसके दो दिन बाद ही पार्टी के पुराने सिपहसलार रहे मणिशंकर अय्यर को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया.