उत्तर कोरिया के परमाणु हमले का देंगे दमदार जवाब: अमेरिका
३ फ़रवरी २०१७
अमेरिका ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने अगर कोई परमाणु हमला किया तो उसका दमदार और भरपूर जबाव दिया जाएगा. नए अमेरिकी रक्षा मंत्री ने अपने एशियाई सहयोगियों को भरोसा दिलाते हुए यह बात कही.
तस्वीर: Reuters/Oh Dae-il/News1
विज्ञापन
अमेरिका के रक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद जेम्स मैटिस सबसे पहले दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए, जहां उन्होंने ट्रंप सरकार की भावी नीतियों को लेकर आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की. अमेरिकी चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए ट्रंप के बयानों से ये आशंकाएं पैदा हुई हैं. ट्रंप ने सहयोगी देशों की सुरक्षा पर खर्च होने वाली राशि पर सवाल उठाए थे.
दक्षिण कोरिया 1950-53 के कोरियाई युद्ध के बाद से अमेरिकी सुरक्षा में रहा है, लेकिन ट्रंप ने कहा था कि अगर दक्षिण कोरिया और जापान वित्तीय समर्थन नहीं बढ़ाएंगे तो वह इन दोनों देशों से अमेरिकी सैनिकों को हटा लेंगे. दक्षिण कोरिया में लगभग 28,500 हजार अमेरिकी फौजी तैनात हैं, जो परमाणु हथियारों से लैस पड़ोसी उत्तर कोरिया से उसकी रक्षा करते हैं. वहीं जापान में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या 47 हजार है.
देखिए पांच साल में कितने बदला उत्तर कोरिया
पांच साल हो गए हैं जब उत्तर कोरिया में किम जोंग उन ने अपने पिता की मौत के बाद सत्ता संभाली थी. इन पांच सालों में क्या क्या बदला, आइए डालते हैं एक नज़र
तस्वीर: picture-alliance/dpa/KCNA
किम परिवार की सत्ता
उत्तर कोरिया पर पिछले सात दशकों से किम परिवार का ही शासन है. 1948 से लेकर 1994 तक देश की सत्ता किम जोंग उन के दादा किम इल सुंग के हाथ में रही जबकि उनके पिता ने किम जोंग इल 1997 से 2011 तक उत्तर कोरिया के नेता रहे.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
शख्सियत
किम जोंग उन कई मायनों अपने पिता से ज्यादा अपने दादा की तरह दिखते हैं. बालों का अंदाज भी उन्होंने अपने दादा के जैसा ही अपनाया है. किम जोंग इल शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से बोले हों, लेकिन किम जोंग उन कई बार सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रख चुके हैं. मई में पार्टी कांग्रेस में वह लगातार चार घंटे बोले.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/Wong Maye-E
बर्बर और क्रूर
किम जोंग उन ने अपने फूफा को मौत की सजा देकर साबित करने की कोशिश की कि वह स्वतंत्र हैं और उन्हीं तरीकों का इस्तेमाल करने में उन्हें कोई समस्या नहीं है जो उनके पिता और दादा करते रहे हैं.
तस्वीर: Getty Images/AFP/KCNA
नहीं गए विदेश
अमेरिकी बॉलीवॉल एसोशिएशन एनबीए के स्टार खिलाड़ी डेनिस रोडमैन से कुछ समय के लिए उनकी दोस्ती हुई. लेकिन अभी तक उन्होंने कोई विदेश दौरा नहीं किया है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
परमाणु हथियार
किम जोंग उन के पांच साल के दौरान उत्तर कोरिया ने पांच परमाणु परीक्षण किए. उत्तर कोरिया ने अपने पास हाइड्रोजन बम होने का दावा भी किया. किम जोन उन का उत्तर कोरिया आधुनिक परमाणु हथियार और मिसाइल टेक्नोलजी की दिशा में आगे तेजी से बढ़ रहा है ताकि वह दक्षिण कोरिया, जापान और वहां तैनात 50 हजार सैनिकों को निशाना बना सके.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/Kcna
अंतरिक्ष में छलांग
उत्तर कोरिया अंतरिक्ष शोध की रेस में भी शामिल हो गया है. वह अपने उपग्रह अंतरिक्ष में भेज रहा है और अगले दशक में उसका इरादा चांद तक पहुंच जाने का है.
तस्वीर: picture alliance/AP Photo/D. Guttenfelder
बदलती प्राथमिकता
किम जोंग इल के शासन में उत्तर कोरिया की प्राथमिकता थी “सेना सबसे पहले”. लेकिन किम जोंग उन के दौर में प्राथमिकता बेहतर परमाणु हथियार बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर है. वे साइंस और टेक्नोलजी पार्क विकसित कर रहे हैं.
तस्वीर: Reuters/KCNA
“वफादारी अभियान”
यह बात पहले से मानी जाती है कि उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार हैं. उसकी अर्थव्यवस्था की हालत जाहिर तौर पर खराब है लेकिन उनमें बेहतरी के कुछ संकेत दिख रहे है. किम जोंग उन ने “वफादारी अभियानों” के जरिए लोगों से पार्टटाइम करने को कहा है ताकि देश को बेहतर बनाया जा सके.
तस्वीर: Reuters/KCNA
आमदनी के नए स्रोत
किम जोंग उन ने वक्त की जरूरत को देखते हुए पूंजीवादी शैली के बाजारों और उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया है और घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. देश को राजस्व दिलाने के नए स्रोत तैयार किए जा रहे हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/KCNA
सपन्नता के ‘साइड इफेक्ट’
इसका असर देश की राजधानी प्योंगयांग पर दिखता है जहां टैक्सी से लेकर कॉफी शॉप और स्ट्रीट स्टॉल बढ़े हैं. लेकिन इसके कारण पैदा हो रहा मध्य वर्ग किम के लिए समस्या भी बन सकता है क्योंकि यह वर्ग पूंजीवादी विचारों के लिए ज्यादा खुला है या कहें कि उसमें धन हासिल करने की लालसा है.
तस्वीर: Reuters/KCNA
मनोरंजन का ख्याल
किम जोंग उन ने कई बार उत्तर कोरिया को “अधिक सभ्य” राष्ट्र बनाने की बात कही है. उन्होंने राजधानी प्योंगयांग में घुड़सवारी सेंटर और एक शानदार वॉटर पार्क तैयार कराया है. यही नहीं, पूर्वी तट पर वोनसान शहर में एक लग्जरी स्की रिसॉर्ट भी बनवाया गया है.
तस्वीर: Reuters
“बॉय जनरल”
किम ने डिज्नी की क्वॉलिटी की एक एनिमेशन सिरीज “बॉय जनरल” भी तैयार कराई है, जो उत्तर कोरिया में बहुत हिट रही है. हालांकि इसका आदेश उनके पिता ने दिया था.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/Ahn Young-joon
खेलों में दम
किम जोंग उन उत्तर कोरिया को खेलों की दुनिया की एक ताकत बनाना चाहते हैं. यह देश के स्वास्थ्य और राष्ट्रीय गर्व से भी जुड़ा है. बड़े आयोजनों में उत्तर कोरिया ने कई पदक भी जीते हैं. (रिपोर्ट: एपी/एके)
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/P.Giannakouris
13 तस्वीरें1 | 13
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर कोरिया लगातार धमकियां दे रहा है. दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री हान मिन कू से मुलाकात करने से पहले मैटिस ने कहा, "अमेरिकी या उसके सहयोगियों पर किसी भी हमले को मात दी जाएगी और परमाणु हथियारों के किसी भी इस्तेमाल का भरपूर और दमदार जबाव दिया जाएगा."
उत्तर कोरिया ने पिछले साल दो परमाणु परीक्षण किए और कई मिसाइलें भी टेस्ट कीं, जिससे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हुईं हैं. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने नए साल के मौके पर दिए अपने भाषण में कहा कि उनका देश इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल बनाने के बहुत करीब है. इसके बाद ट्रंप ने ट्वीट किया था, "ऐसा नहीं होगा!"
तस्वीर: Reuters/Oh Dae-il/News1
दक्षिण कोरिया से जापान जाने से पहले मैटिस ने सोल नेशनल सेमेटरी में जाकर अज्ञात सैनिकों की याद में बने गुंबद पर फूल भी चढ़ाए. वहां उनकी मुलाकात कोरिया युद्ध में शामिल रहे कुछ सैनिकों से हुई जिन्होंने हाथों में अमेरिकी झंडे और ट्रंप की तस्वीरें उठाई हुई थीं.