दो नेपाली शेरपा पर्वतारोहियों ने एक बार फिर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर विजय हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है. नेपाल के प्रधानमंत्री ने दोनों को बधाई दी.
नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.तस्वीर: Purnima Shrestha/REUTERS
विज्ञापन
नेपाल के दो प्रसिद्ध पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक बार फिर इतिहास रचा है. नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. वहीं ल्हाक्पा शेरपा ने महिलाओं का रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर अपनी 11वीं सफल चढ़ाई पूरी की है.
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज नेपाली पर्वतारोहियों ने इस महान पर्वत पर एक बार फिर इतिहास लिखा. ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धियां केवल अडिग साहस, कठोर आत्मअनुशासन और अपने काम के प्रति सच्ची निष्ठा से ही हासिल की जा सकती हैं."
नेपाल की एयरलाइनों ने एवरेस्ट के इलाकों में उड़ान भरना रोक दिया है. स्थानीय लोग इन हेलीकॉप्टरों की वजह से पर्यावरण को हो रहे नुकसान से काफी नाराज थे.
तस्वीर: Jenjen Lama/dpa/picture alliance
हेलीकॉप्टर सेवा बंद
एवरेस्ट के इलाके में सैलानियों और पर्वतारोहियों को ले जाने वाली हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद करने का फैसला किया गया है. एयरलाइन एसोसिएशन ने सुरक्षा कारणों का हवाला दे कर सारे हेलीकॉप्टरों की उड़ान बंद कर दी है.
स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि हेलीकॉप्टरों की वजह से इलाके में पर्यावरण को नुकसान हो रहा है. इसके साथ ही उनकी कमाई पर भी असर हो रहा है. सागरमाथा नेशनल पार्क ने लोगों को इलाके की सैर कराने में हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल बंद करने की घोषणा पहले ही की थी.
तस्वीर: Radek Kucharski/Zoonar/picture alliance
पर्वतारोहियों के लिए हेलीकॉप्टर
एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाले बहुत से लोग सागरमाथा नेशनल पार्क की दुर्गम चढ़ाइयों तक पहुंचने के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे थे. सर्दियों में यहां हर दिन 15 हेलीकॉप्टर उतरते हैं. गर्मी में जब यहां सैलानियों का मौसम उफान पर होता है तो यह संख्या हर दिन 60 तक पहुंच जाती है.
एक हजार डॉलर की रकम दे कर कोई भी एवरेस्ट के बेस कैंप तक इन हेलीकॉप्टरों से पहुंच सकता है. पैदल वहां जाने में दो दिन चलना पड़ता है लेकिन हेलीकॉप्टर एक ही दिन में पहुंचा देते हैं.
तस्वीर: Pasang Dawa Sherpa/AP/picture alliance
पर्यावरण को नुकसान
स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि हेलीकॉप्टरों की वजह से इलाके में पर्यावरण को नुकसान हो रहा है. इसके साथ ही उनकी कमाई पर भी असर हो रहा है. सागरमाथा नेशनल पार्क ने लोगों को इलाके की सैर कराने में हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल बंद करने की घोषणा पहले ही की थी.
हेलीकॉप्टर की वजह से स्थानीय शेरपाओं और दुकानदारों की कमाई पर काफी असर हो रहा था. बहुत से लोग इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल एवरेस्ट की चढ़ाई में कर रहे थे. इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन सैलानियों और पर्वतारोहियों को सेवाएं मुहैया कराने से चलता है.
तस्वीर: Gelje Sherpa/REUTERS
युवाओं का आंदोलन
इलाके के युवाओं ने हेलीकॉप्टर सेवा का विरोध करना शुरू किया. युवाओं ने जगह जगह बैनर लगा दिए गए थे और हेलीकॉप्टर कंपनियों और पायलटों को वहां हेलीकॉप्टर उतारने के खिलाफ धमकी दी थी.
तस्वीर: Prakash Mathema/AFP/Getty Images
नेपाल में हेलीकॉप्टर
दुर्गम जगहों तक पहुंचने और आपातकालीन स्थिति में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नेपाल में धड़ल्ले से होता है. बीते सालों में सैलानियों ने इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करना शुरू कर दिया.
तस्वीर: Niranjan Shrestha/AP/picture alliance
सैलानियों की सवारी
बीते सालों में हेलीकॉप्टर सैलानियों के लिए यहां पहुंचने का सबसे आसान जरिया बन गया था. हर साल करीब 50,000 सैलानी यहां आते हैं उनमें से ज्यादातर विमान और हेलीकॉप्टर के सहारे ही यहां पहुंचते हैं.
तस्वीर: Niranjan Shrestha/AP/picture alliance
एवरेस्ट की चढ़ाई
एवरेस्ट की चढ़ाई करने और इलाके की सैर के लिए हर साल नेपाल में दुनिया भर से लाखों लोग आते हैं. इनकी बढ़ती संख्या की वजह से बीते सालों में कई और समस्याएं पैदा हुई हैं. इनमें एक प्रमुख समस्या है सैलानियों और पर्वतारोहियों का फेंका कचरा.
तस्वीर: Jenjen Lama/dpa/picture alliance
10 तस्वीरें1 | 10
कामी रीता शेरपा ने लगभग सुबह 10:12 बजे और ल्हाक्पा शेरपा ने सुबह 9:30 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचकर चढ़ाई पूरी की. कामी रीता की उम्र 56 साल है. वह 'एवरेस्ट मैन' के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने अपनी पहली चढ़ाई 1994 में की थी. इसके बाद से कामी रीता लगभग हर साल एवरेस्ट की चढ़ाई करते रहे हैं. इस सफर में उन्होंने कई अन्य पर्वतारोहियों का मार्गदर्शन भी किया.
‘माउंटेन क्वीन' 52 वर्षीय ल्हाक्पा शेरपा ने पहली बार साल 2000 में एवरेस्ट की चोटी पर कदम रखा था. वह माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़कर और सुरक्षित वापसी करने वाली पहली नेपाली महिला बनीं. उनका जन्म नेपाल के एक छोटे से गांव में हुआ. उनका बचपन हिमालय की गोद में बीता. ल्हाक्पा शेरपा के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
कामी रीता की उम्र 56 साल है और वह 'एवरेस्ट मैन' के नाम से मशहूर हैं.तस्वीर: Gopen Rai/AP Photo/picture alliance
शेरपा समुदाय के योगदान से पर्वतारोहण को मिला बढ़ावा
कामी रीता शेरपा ने 2024 में 8,849 मीटर विशाल इस चोटी को फतह किया था. उस सफल चढ़ाई के बाद उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ अपना काम कर रहे हैं. उनका इरादा रिकॉर्ड बनाना कभी नहीं रहा.
नेपाल के पर्यटन विभाग के प्रवक्ता हिमाल गौतम ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा, "यह नेपाल के पर्वतारोहण इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उनका यह रिकॉर्ड अन्य पर्वतारोहियों के लिए और अधिक उत्साह पैदा करता है. एवरेस्ट पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और रिकॉर्ड तोड़ना, चढ़ाई को अधिक सुरक्षित, अधिक सम्मानजनक और बेहतर तरीके से प्रबंधित बनाने में मदद करेगा."
बालेन शाह ने रविवार को शेरपा समुदाय के योगदान की भी सराहना की और उन्हें 'हिमालय का अनसुना नायक' बताया. उन्होंने कहा कि शेरपा जोखिमों को साहसपूर्वक स्वीकार करते हुए दुनिया भर के पर्वतारोहियों को शिखर तक सुरक्षित पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ज्यादातर पर्वतारोही नेपाली गाइड की मदद से चढ़ाई करते हैं.
ल्हाक्पा शेरपा ने महिलाओं का रिकॉर्ड तोड़ा और उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर अपनी 11वीं सफल चढ़ाई पूरी की है.तस्वीर: Charley Gallay/Getty Images/AFP
एवरेस्ट पर भीड़ बढ़ने की चिंता
साल 1953 में एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नॉर्गे ने एवरेस्ट पर पहली सफल चढ़ाई को अंजाम दिया. अब पर्वतारोहण एक बड़ा व्यावसायिक उद्योग बन चुका है. समय के साथ, एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. नेपाल सरकार ने इस सीजन में एवरेस्ट के लिए रिकॉर्ड 492 परमिट जारी किए हैं. बेस कैंप पर पर्वतारोहियों, गाइडों और सहायक कर्मचारियों के लिए टेंटों का एक पूरा अस्थायी शहर बसा हुआ है.
एवरेस्ट पर नेपाल और चीन के नियंत्रण वाले तिब्बत-दोनों तरफ से चढ़ाई की जा सकती है. लेकिन नेपाली रास्ते से अधिक लोग चढ़ाई करते हैं.तस्वीर: Pasang Rinzee Sherpa/AP Photo/picture alliance
आने वाले कुछ दिनों में लगभग एक हजार पर्वतारोहियों के शिखर की ओर जाने की उम्मीद है. एवरेस्ट पर नेपाल और चीन के नियंत्रण वाले तिब्बत-दोनों तरफ से चढ़ाई की जा सकती है. लेकिन नेपाली रास्ते से अधिक लोग चढ़ाई करते हैं. चीन के प्रशासन द्वारा तिब्बत वाले मार्ग पर लगाए गए प्रतिबंध भी इस मार्ग पर पर्वतारोहियों की संख्या में वृद्धि का एक कारण रहा है.
इतनी बड़ी संख्या ने एक बार फिर पर्वत पर भीड़भाड़ को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. खासकर तब जब खराब मौसम के कारण चढ़ाई के लिए उपलब्ध समय और भी सीमित हो जाता है.
हिमालय दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है. ऊंचाई के लिहाज से दुनिया की टॉप 10 चोटियां इस विशाल पर्वतमाला में हैं. एक नजर इन चोटियों पर.
तस्वीर: Imago/Indiapicture
01. माउंट एवरेस्ट
नेपाली में सगरमाथा कही जाने वाली यह चोटी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है. 1955 में भारत ने इसका सर्वे किया और ऊंचाई 8,848 मीटर बताई. ब्रिटिश सर्वेयर सर जॉर्ज एवरेस्ट के सम्मान में इस चोटी को माउंट एवरेस्ट नाम दिया गया.
तस्वीर: Reuters/N. Chitrakar
02. के2
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में पड़ने वाली कंचनजंघा 2 दूसरी सबसे ऊंची चोटी है. के2 कहा जाने वाला यह पर्वत 8,611 मीटर ऊंचा है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/C. Riedel
03. कंचनजंघा
भारतीय राज्य सिक्किम और नेपाल के बीच स्थित कंचनजंघा ऊंचाई के मामले में तीसरे नंबर पर है. कंचनजंघा की ऊंचाई 8,586 मीटर है.
नेपाल, तिब्बत और चीन की सीमा पर खड़ी ल्होत्से चोटी 8,516 मीटर ऊंची है. कंचनजंघा की तरह ही यह भी माउंट एवरेस्ट की पड़ोसी चोटी है.
तस्वीर: G. Kaltenbrunner
05. मकालू
माउंट एवरेस्ट से 19 किलोमीटर दूर मकालू चोटी है. 8,485 मीटर ऊंची यह चोटी नेपाल और चीन में आती है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
06. चोयु
8,201 मीटर ऊंची चोयु चोटी भी नेपाल और चीन की सीमा में है.
07. धौलागिरी
सफेद बर्फ से हमेशा चमचमाने वाली धौलागिरी चोटी भी नेपाल में है. 8,167 मीटर ऊंची इस चोटी की चढ़ाई बेहद दुश्वार मानी जाती है.
तस्वीर: picture-alliance/blickwinkel/P. Royer
08. मनास्लु
8,163 मीटर ऊंची मनास्लु चोटी नेपाल में है. चोयु की पड़ोसी इस चोटी पर पहली बार इंसान 1956 में चढ़ा.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
09. नंगा पर्वत
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगिट बालटिस्तान में खड़ा यह पहाड़ 8,126 मीटर ऊंचा है. नंगा पवर्त की चढ़ाई सबसे मुश्किल बताई जाती है. इसे किलर माउंटेन भी कहा जाता है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
10. अन्नपूर्णा
8,091 मीटर ऊंची अन्नापूर्णा चोटी उत्तर मध्य नेपाल में है. माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाले आम तौर पर पहले अन्नपूर्णा पर अभ्यास करते हैं.
तस्वीर: imago/Xinhua
23. नंदा देवी
7,816 मीटर ऊंची नंदा देवी भारत के भीतर मौजूद सबसे ऊंची चोटी है. उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में पड़ने वाली यह चोटी 1988 से यूनेस्को की विश्व धरोहर है.