किसी मुद्दे पर ट्वीट के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पास मौजूदा राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप सहित सभी लोगों के लिए सलाह है. उन्होंने कहा कि ट्वीट करने से पहले गंभीरता से सोचिए.
तस्वीर: AP Photo/C. Dharapak
विज्ञापन
इन दिनों भारत का दौरा कर रहे ओबामा ने कहा, "किसी को भी अपना मुंह खोलने से पहले सोचना चाहिए, ऐसे ही ट्वीट करने से पहले विचार करना चाहिए. ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपके दिमाग में जो पहली बात कौंधे वही पूरी दुनिया के लिए आपकी सोच मान ली जाए."
नई दिल्ली में ओबामा ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मेलन में शुक्रवार को कहा, "हमें सोशल मीडिया की शक्ति का ध्यान रखना चाहिए और विचारों की परख करने के बाद सावधानी से पोस्ट करना चाहिए." ट्विटर पर ओबामा के 9.7 करोड़ फॉलोवर हैं, जबकि ट्रंप के 4.3 करोड़ फॉलोवर हैं.
अपने ट्वीट में टाइपिंग व वर्तनी की गलतियों के लिए प्रसिद्ध ट्रंप का परोक्ष रूप से मजाक बनाते हुए ओबामा ने कहा, "जब ट्वीट की बात आये तो अपने माता-पिता को याद करें, पहले सोचिए बाद में पोस्ट कीजिए. मैं ट्वीट करने से पहले वर्तनी की जांच करता हूं व विराम चिन्हों का इस्तेमाल करता हूं."
"येस वी कैन" का नारा देकर सत्ता में आए बराक ओबामा की राष्ट्रपति की पारी खत्म गई है. लेकिन जब जब बिंदास नेताओं की बात होगी, तो ओबामा को उसमें जरूर गिना जाएगा. एक नजर ओबामा की निजी पलों पर.
तस्वीर: picture-alliance/White House/P. Souza
हर वक्त नजर में
बराक ओबामा शायद ऐसे इंसान हैं जिनकी सबसे ज्यादा तस्वीरें खींची गई हैं. लेकिन बेहद करीब जाने का मौका सिर्फ उनके निजी फोटोग्राफर पीट सूजा को मिला. यह तस्वीर 2012 की है. ब्राजील के खिलाफ बॉस्केटबॉल मैच के दौरान उन्हें "किस कैम" ने पकड़ लिया और दोनों ने कैमरे के लिए एक दूसरे को चूमा.
तस्वीर: picture alliance/dpa/Pete Souza
ओबामा पर हमला
पीट सूजा की तस्वीरों में राष्ट्रपति का विनोदी स्वभाव भी दिखता है. इस तस्वीर में राष्ट्रपति ओबामा तीन साल के एक बच्चे के साथ दिख रहे हैं. खुद ओबामा ने बीते साल इसे अपनी सबसे बेहतरीन तस्वीर बताया.
तस्वीर: picture alliance/dpa/Pete Souza
आंखों में आंखें
यह तस्वीर दुनिया भर में वायरल हुई. इंग्लैंड के नन्हे राजकुमार प्रिंस जॉर्ज खुद अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करने पहुंचे. नन्हें राजकुमार से मिलने के लिए ओबामा भी खुद घुटने मोड़कर नीचे बैठ गए. ओबामा को जॉर्ज के माता पिता प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट ने डिनर पर बुलाया था.
तस्वीर: picture alliance/ZUMA Press/Pete Souza
राष्ट्रपति जी, जरा यहां आना
अमेरिकी राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो झुकेंगे नहीं. ओबामा आम लोगों के संपर्क में बने रहना चाहते हैं. यही वजह है कि उनके ओवल ऑफिस में बीच बीच में बच्चों को बुलाया जाता है. और बच्चे तो बच्चे हैं, उनके सामने राष्ट्रपति क्या चीज है.
तस्वीर: picture alliance/dpa/Pete Souza
बिंदास राष्ट्रपति
ये तस्वीर ओबामा के बिंदासपन को दिखाती है. उन्हें चुटकी लेने के लिए भी याद किया जाता है. यह तस्वीर 2012 में ली गई थी. चुनाव अभियान से दौरान वह उप राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फुर्सत के दो पल बिता रहे थे.
तस्वीर: picture alliance/dpa/Pete Souza
कैसे हो ब्रो?
समाज और आम लोगों के साथ ओबामा के सीधे जुड़ाव को इस तस्वीर से समझा जा सकता है. सूजा इसे अपनी पसंदीदा तस्वीरों में गिनते हैं.
तस्वीर: White House/Pete Souza
ऐतिहासिक फोटो
एक तस्वीर किसी की छवि के साथ क्या कर सकती है, इसका अंदाजा हम सब को है. जमैका से वापस लौटते समय राष्ट्रपति जैसे अपने विशेष विमान पर चढ़े उस वक्त सूजा ने यह तस्वीर खींची. सूजा ने अमेरिकी सीनेटर ओबामा के उदय पर एक किताब भी लिखी है. यह तस्वीर उसकी कवर फोटो है.
तस्वीर: picture alliance/dpa/Pete Souza
पारिवारिक शख्स
रिसेप्शन, आधिकारिक भोज या फिर ऑफिशियल विजिट, बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा आए दिन ऐसे आयोजनों में होते हैं. लेकिन जब कभी फुर्सत मिलती है तो वे एक आम अमेरिकी परिवार की तरह रहते हैं. साथ में खाना और फिर टीवी पर साथ में मैच आदि कुछ देखना.
तस्वीर: Getty Images/White House/P. Souza
अंदर छुपा चंचल बच्चा
व्हाइट हाउस में दुनिया भर के राजनैतिक और कूटनैतिक फैसले करने के बाद राष्ट्रपति ओबामा अपने कुत्ते बो के साथ खेलने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं.
तस्वीर: White House/Pete Souza
दो दो हाथ
ओबामा बॉस्केटबॉल के खिलाड़ी रह चुके हैं. कभी कभार कॉलेज या किसी इंवेंट में अगर उन्हें बॉस्केटबॉल खेलने का मौका मिलता है तो राष्ट्रपति चूकते नहीं हैं. वो जता देते हैं कि उनके भीतर का बॉस्केटबॉल प्लेयर आज भी जवान है.
तस्वीर: White House/Pete Souza
10 तस्वीरें1 | 10
वैसे अपनी टिप्पणी में ओबामा ने ट्रंप का नाम नहीं लिया. ओबामा ने कहा कि करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाले संवेदनशील मुद्दों पर चलताऊ अंदाज में ट्वीट करना अच्छी बात नहीं है.
इसके अलावा ओबामा ने कहा कि भारत और अमेरिका अगर साथ मिलकर काम करें तो ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान ना हो सके. उन्होंने यह बात पेरिस जलवायु समझौते का जिक्र करते हुए और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना करते हुए कही.
ओबामा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी नौ बार मुलाकात हुई है जो कि अपूर्व है. उनका कहना था कि इन मुलाकातों की वजह यह है कि दुनिया की प्रमुख चुनौतयों का समाधान तभी संभव होगा जब भारत न सिर्फ एशिया-प्रशांत क्षेत्र बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी बड़ी भूमिका निभाता रहेगा.
ओबामा का कहना था कि दोनों देशों में बहुत कुछ समान है. ओबामा ने कहा, "इसीलिए मेरा हमेशा यह मानना रहा है कि अमेरिका और भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध में बहुत ताकत है. मेरा विश्वास है कि दुनिया की सबसे पुराने लोकतंत्र और सबसे बड़े लोकतंत्र की साझेदारी 21वीं सदी की मांग है."
आठ साल तक अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद ओबामा जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं. पद छोड़ने के बाद वह ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में छुट्टियों पर गए. देखिए ओबामा अपनी छुट्टियों का किस तरह मजा उठा रहे हैं.
तस्वीर: Reuters/J. Brockway
काइट सर्फिंग
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को आप यहां काइट सर्फिंग पर हाथ आजमाते देख सकते हैं.
तस्वीर: Reuters/J. Brockway
मस्ती
पद छोड़ने के बाद ओबामा छुट्टियां मनाने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में ब्रिटिश कारोबारी रिचर्ड ब्रैंसन के द्वीप मॉस्कीटो आइलैंड पर गए.
तस्वीर: Reuters/J. Brockway
तनावमुक्त
इस तस्वीर में आप ओबामा और ब्रैंसन को एक ही बोट पर बैठे देख सकते हैं. तनाव मुक्त, चिंता मुक्त.
तस्वीर: Reuters/J. Brockway
यादगार पल
वैसे जब ओबामा राष्ट्रपति भी थे, तो हल्के फुल्के पलों को यादगार बनाने कोई मौका चूकते थे. बच्चों के साथ उनके कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं.
तस्वीर: Reuters/J. Brockway
अब तुम्हारे हवाले
बतौर राष्ट्रपति ओबामा का कार्यकाल 20 जनवरी 2017 को खत्म हो गया और दुनिया की अकेली महाशक्ति की बागडोर अब रिपब्लिकन डॉनल्ड ट्रंप के हाथों में है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/E. Vucci
ओबामा बनाम ट्रंप
ओबामा अमेरिका के पहले अफ्रीकी मूल के राष्ट्रपति थे. अपने अंदाज और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण वह दुनिया के पसंदीदा नेताओं में से एक हैं जबकि ट्रंप को लेकर चारों तरफ अश्विश्वास और शंकाएं दिखाई देती हैं.
उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र खुद सवालों के घेरे में है तब यह साझेदारी बेहतर भविष्य की दिशा तय कर सकती है. ओबामा का कहना था कि वैश्वीकरण, प्रौद्योगिकी के विकास, आतंकवाद, बढ़ती असमानता और तेजी से बदलती जलवायु से न सिर्फ परिवारों की नींव हिल चुकी है बल्कि इनसे हमारी सामूहिक राजनीति व संस्थाएं भी प्रभावित हुई हैं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति रहे हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान दो बार भारत दौरे पर आये थे. ओबामा ने भारत और अमेरिका में समानता का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश औपनिवेशिक दासता से आजाद हुए हैं और दोनों के संविधान तीन शब्द 'वी द पीपॅल' से आरंभ होते हैं.
उन्होंने भारत और अमेरिका के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों में बहुलतावाद, सहिष्णुता, खुलापन और कानून का शासन और बाजार आधारित उदारवादी अर्थव्यवस्था हैं जिनमें अभिव्यक्ति की आजादी और प्रेस की स्वतंत्रता समेत लोगों के व्यक्तिगत अधिकारों को प्रमुखता दी गयी है.
-आईएएनएस
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपना विदाई भाषण दे दिया है. देखिए, उन्होंने क्या खास कहा...
तस्वीर: Picture-Alliance/AP Photo/C. R. Arbogast
रोज, मैंने आपसे सीखा. आपने मुझे एक बेहतर राष्ट्रपति बनाया. बेहतर इंसान बनाया.
तस्वीर: Picture-Alliance/AP Photo/C. R. Arbogast
अलग रंग के लोगों के बीच आज रिश्ते 10, 20 या 30 साल पहले से बेहतर हैं.
तस्वीर: Picture-Alliance/AP Photo/C. R. Arbogast
हमें बाहरी आक्रामकता के प्रति जागरूक रहना है, कमजोर पड़ते मूल्यों की रक्षा करनी है.
तस्वीर: Picture-Alliance/AP Photo/C. R. Arbogast
अगर हम प्रवासियों के बच्चों पर निवेश नहीं करेंगे तो अपने बच्चों के लिए भी मौके घटाएंगे.
तस्वीर: Reuters/Jonathan Ernst
हम जब भी लोकतंत्र को हल्के में लेते हैं, यह कमजोर होता है.
तस्वीर: Picture-Alliance/AP Photo/C. R. Arbogast
जब तक सबको आर्थिक मौके नहीं मिलेंगे, हमारा लोकतंत्र निरर्थक होगा.