यहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल
पेट्रोल और डीजल की कीमतें दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित करती हैं. लेकिन बहुत सारे देश ऐसे हैं जहां यह कौड़ियों के भाव बिकता है
पेट्रोल और डीजल की कीमतें दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित करती हैं. लेकिन बहुत सारे देश ऐसे हैं जहां यह कौड़ियों के भाव बिकता है.
तस्वीर: picture alliance/dpaईरान में पेट्रोल 42 अमेरिकी सेंट यानि करीब 28 रुपये लीटर है. सस्ते ईंधन के मामले में ईरान दुनिया में 10वें नंबर पर आता है. जर्मन विकास सहयोग एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में पेट्रोल का औसत दाम 66 रुपये प्रति लीटर है.
तस्वीर: picture alliance/dpa/A. Taherkenarehआम तौर पर पेट्रोल का उत्पादन करने वाले देशों में कीमत कम है. तेल उत्पादक देशों के संघ ओपेक के सदस्य संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पेट्रोल 41 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर है.
तस्वीर: picture alliance/AP Images/K. Jebreiliकजाखस्तान में पेट्रोल 40 सेंट प्रति लीटर है. उसके पास कैस्पियन सागर इलाके में करीब 30 अरब डॉलर का तेल भंडार है. यही वजह है कि अन्य देश उसके साथ मधुर संबंध चाहते हैं.
तस्वीर: AFP/Getty Images/S. Filippovखाड़ी के देश ईंधन के लिहाज से समृद्ध हैं. ओमान भी इसका फायदा उठा रहा है. वहां पेट्रोल करीब 40 अमेरिकी सेंट प्रति लीटर है. ओमान के पास भी कच्चे तेल का बड़ा भंडार है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/P. Grimmदक्षिण अमेरिका का यह देश अब भी घरेलू बाजार में बहुत सस्ते दाम पर ईंधन बेचता है. वहां पेट्रोल 39 सेंट प्रति लीटर बिकता है. अर्थव्यवस्था में 30 फीसदी राजस्व पेट्रोलियम उत्पादों से आता है.
तस्वीर: Imago/Zuma Press/P.R. Bravoओपेक सदस्य देश कतर में भी पेट्रोल 39 सेंट प्रति लीटर है. खाड़ी के बाकी देशों की तरह वहां भी तेल की कीमतें फिक्स हैं.
तस्वीर: imago/imagebrokerउत्तरी अफ्रीका के देश राजनीतिक उथल पुथल और कच्चे तेल के गिरे हुए दामों से प्रभावित हुए हैं. फिर भी अल्जीरिया में पेट्रोल 31 सेंट प्रति लीटर यानि करीब 20 रुपये लीटर है.
तस्वीर: picture-allianceकभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे मध्य एशिया के देशों के पास भी तेल का भंडार है. भयानक सर्दी वाले इन देशों में तेल और गैस ऊर्जा का मुख्य साधन हैं. तुर्कमेनिस्तान में पेट्रोल करीब 20 रुपये लीटर है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/I. sasinसस्ते तेल के मामले में सऊदी अरब दूसरे नंबर पर है. अथाह तेल भंडार वाले सऊदी अरब में एक लीटर पेट्रोल करीब 26 अमेरिकी सेंट यानि करीब 17.30 रुपये लीटर है.
तस्वीर: Hassan Ammar/AFP/Getty Imagesकरीब 10,000 करोड़ बैरल तेल भंडार वाले कुवैत में पेट्रोल सबसे सस्ता है. वहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 23 अमेरिकी सेंट यानि करीब 15.30 रुपये लीटर है.
तस्वीर: Yasser Al-Zayyat/AFP/Getty Images