दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर रोक है. नतीजतन लाखों गाड़ियां स्क्रैपयार्ड का रास्ता पकड़ रही हैं. लेकिन आईआईटी दिल्ली में एक शांत क्रांति हो रही है, रेट्रोफिटिंग. जवाद खान और उनकी टीम ‘टैडपोल व्हीकल्स’ पुरानी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक में बदल रहे हैं, जिससे उनकी उम्र बढ़ रही है और कचरा कम हो रहा है.