पाकिस्तान में सात साल की बच्ची जैनब के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या को लेकर पुलिस ने मुख्य संदिग्ध से मेल खाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
तस्वीर: Twitter
विज्ञापन
जियो न्यूज के मुताबिक, व्यक्ति को लाहौर के भट्ट चौक से इस हफ्ते की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया और कसूर के अधिकारियों को डीएनए जांच के लिए सौंप दिया गया. जैनब को कसूर शहर से उसके एक संबंधी के घर के पास से चार जनवरी को अगवा किया गया. उसकी लाश पांच दिन बाद कूड़े के एक ढेर से बरामद की गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है और फिर उसकी हत्या की गई है.
अधिकारियों के मुताबिक, करीब 1100 संदिग्धों से मामले में पूछताछ की गई है. अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध के मोबाइल फोन की स्थिति से पता चला कि वह कसूर में है. जैनब की नृशंस हत्या से निवासियों के बीच गुस्सा भड़क गया. बीते साल इस तरह के मामलों के बाद यह 12वां मामला था, जो दो किलोमीटर की परिधि में हुआ.
सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने मंगलवार को जैनब मामले को लेकर पंजाब सरकार व पुलिस की प्रगति में कमी को लेकर नाखुशी जाहिर की थी. सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश ने कहा, "यदि मुद्दे को हल नहीं किया गया तो यह सरकार व पुलिस की विफलता होगी." उन्होंने कहा कि एक ही तरह की गलती हर मामले में की जाती है, जिससे संदिग्ध जांच में लापरवाही की वजह से दोषमुक्त हो जाता है. प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि जैनब मामले के आरोपी ने एक के बाद एक कई हत्याएं की हैं.
आईएएनएस/आईबी
अपनी परेशानी को बच्चे हमेशा शब्दों में जाहिर नहीं कर पाते. अगर आपको अपने बच्चे में कुछ बदलाव दिख रहे हैं, तो उससे बात करें. यह सुनिश्चित करें कि वह यौन उत्पीड़न का शिकार तो नहीं हो रहा है.
तस्वीर: picture alliance/ANP/R. Koole
चुपचाप रहना
अगर आपका बच्चा अचानक ही चुपचाप रहने लगा है, तो इसे बच्चे का नखरा समझ कर अनदेखा मत कीजिए. शायद वह आपसे कुछ कहना चाहता है लेकिन कह नहीं पा रहा है. बच्चे से बात कीजिए.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
नींद ना आना
अगर किसी वजह से बच्चा कई कई रात सो नहीं पा रहा है या फिर बुरे सपनों की शिकायत कर रहा है, नींद से रोता हुआ जग रहा है, तो उससे उसके डर की वजह पूछिए.
तस्वीर: Fotolia/pegbes
गुस्सा करना
हर उम्र में बच्चे अलग अलग तरह का बर्ताव सीखते हैं. कभी वे अचानक ही जिद्दी हो जाते हैं, कभी लड़ाके लेकिन अगर यह गुस्सा आम बर्ताव से बिलकुल ही अलग है, तो इसकी वजह समझने की कोशिश करें.
तस्वीर: Imago/Imagebroker
अकेले रहना
अगर बच्चे के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिससे वह डर गया है, तो वह सबसे कट कर रहने लगता है क्योंकि उसे खुद से घृणा आती है. ऐसे में बच्चे को अकेला ना छोड़ें.
तस्वीर: picture alliance/ANP/R. Koole
किसी विशेष व्यक्ति या जगह से डर
अगर बच्चा स्कूल जाने से कतरा रहा है, परिवार के किसी मित्र या रिश्तेदार के पास जाने से मना कर रहा है, तो उससे प्यार से इसकी वजह पूछें. हो सकता है कि बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा हो.
तस्वीर: picture alliance/ANP/R. Koole
खाना ना खाना
खाना खाने में लगभग सभी बच्चे नखरे करते हैं लेकिन भूख ना लगने की वजह या तो बीमारी हो सकती है या फिर मानसिक तनाव. छोटे बच्चों को तनाव से निकालना बेहद जरूरी है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
बिस्तर गीला करना
रात में सोते समय अगर बच्चा बिस्तर गीला कर रहा है, तो उसे डांट फटकार कर और बुरे महसूस ना कराएं. बतौर माता पिता उसकी तह तक पहुंचने की कोशिश करें.
तस्वीर: picture alliance/dpa/P. Pleul
सेक्स से जुड़े नये शब्द
टीवी और स्कूल के जरिये बच्चे नये शब्द सीखते हैं लेकिन अगर यह शब्दावली अश्लील शब्दों की ओर जा रही है, तो हो सकता है कि कोई बच्चे को ऐसा सिखा रहा हो और उसका फायदा उठाना चाह रहा हो.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/U. Zucchi
पेशाब के दौरान दर्द
अगर बच्चा पेशाब के दौरान दर्द की शिकायत करता है तो फौरन उसे डॉक्टर के पास ले जाएं और सुनिश्चित करें कि उसके साथ यौन दुर्व्यवहार तो नहीं हुआ है. डॉक्टर से कोई भी बात ना छिपाएं.
तस्वीर: picture alliance/ANP/R. Koole
जननांगों के इर्दगिर्द चोट
अपने बच्चे को जननांगों के बारे में जानकारी दें. बच्चे को नहलाते वक्त ध्यान दें कि गुप्तांगों के इर्दगिर्द कहीं किसी तरह की कोई चोट तो नहीं है. और सबसे बढ़ कर बच्चे से प्यार से बात कर जानकारी हासिल करें.