पाकिस्तान में पुलिस ने एक नव विवाहित महिला को गिरफ्तार किया है. जांच में महिला ने कबूला है कि उसने अपने पति को मारने की योजना बनाई थी. पुलिस ने महिला की पहचान सुरक्षित रखी है. स्थानीय पुलिस अधिकारी सोहेल हबीब तजाक ने बताया है कि महिला की हाल ही में शादी हुई थी और यह उसकी मर्जी के खिलाफ की गयी थी. महिला का एक प्रेमी है, जो शादी के बाद भी उससे मिलता रहा और उसने ही पति के कत्ल की साजिश रची. प्रेमी ने दूध में मिलाने के लिये जहर ला कर दिया. महिला ने ऐसा किया भी लेकिन उसके पति ने दूध पीने से इंकार कर दिया. बाद में जब महिला की सास ने भरे दूध का ग्लास देखा तो परिवार के लिए लस्सी बनाने के लिए उसका इस्तेमाल किया. इसे पीने के बाद 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिनमें से 17 लोगों की वहां मौत हो गयी.
हबीब ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "यह मामला पिछले हफ्ते का है. हमने महिला और उसके प्रेमी को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला हमारे लिए काफी पेचीदा था." मामला पंजाब के एक छोटे से गांव का है. अलीपुर नाम का यह गांव मुल्तान से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है. महिला की शादी सितंबर में हुई थी. पुलिस के अनुसार वह अपने ससुराल में खुश नहीं थी और अपने माता पिता के घर लौटना चाहती थी.
भारत के कुछ इलाके खास किस्म के अपराधों के लिए कुख्यात हैं. एक नजर इन इलाकों पर.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photoउत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर गाड़ियों की चोरी के लिए बदनाम हैं. उत्तर भारत के कई शहरों से चोरी हुई गाड़ियां इन्हीं शहरों में ही काट पीटकर बेची जाती हैं.
तस्वीर: Colourbox/Andrey Armyagov सुपारी लेकर हत्या करने जैसे अपराधों के मामले में उत्तर प्रदेश के इटावा और बुलंदशहर कुख्यात हैं. बिहार के बेगूसराय जिले से भी कई गैंगस्टर निकले हैं. कर्नाटक का बेल्लारी भी ऐसे अपराधों के लिए बदनाम होता रहता है.
तस्वीर: Fotoliaवोटर आईडी और पैन कार्ड की धांधली के ज्यादातर मामले हैदराबाद से शुरू होते हैं. हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस की जांच में इस बात का पता चला.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Seelamमध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच बसा चंबल का इलाका आज भी लूट पाट और डकैती के लिए बदनाम है. वहां की कई सड़कों पर आज भी रात में लोग अकेले गाड़ी चलाने से घबराते हैं.
तस्वीर: Getty Images/AFP/D. Duttaबेंगलुरू में दुनिया भर की कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर बनते हैं और वहीं से खूब हैकिंग भी होती है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/D. Sarkarइस मामले में देश की राजधानी सबसे बदनाम है. दिल्ली की छवि ऐसी बन चुकी हैं कि भारत घूमने जाने वाली विदेशी महिलाएं भी दिल्ली के नाम से थरथराती हैं.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/Saurabh Dasइसके लिए बिहार बदनाम है. हालांकि बीते बरसों में वहां अपहरण की वारदातों में काफी कमी आई है. लेकिन अभी भी बीच बीच में अपहरण के कुछ मामले सामने आ ही जाते हैं.
तस्वीर: Strdel/AFP/Getty Imagesदिल्ली से सटे गुरुग्राम (गुड़गांव) और ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी के विवादों के लिए कुख्यात हैं. वहां रियल स्टेट का काम करने वाले गुटों में संघर्ष भी लगा रहता है.
तस्वीर: picture-alliance/NurPhoto/N. Kachrooकोयला की कालिख ने झारखंड के धनबाद शहर को बदनाम किया. कोल ब्लॉक आवंटन के बाद हालात कुछ सुधरे, लेकिन अब भी वहां माफिया की जंग छिड़ी रहती है.
तस्वीर: Ravi Mishra/Global Witnessवन्य जीवों की खाल और जड़ी बूटियों के तस्कर उत्तराखंड में खासे सक्रिय रहते हैं. हर साल उत्तराखंड में कीड़ा जड़ी और तेंदुओं की खाल के साथ तस्करों के पकड़े जाने के मामले सामने आते हैं.
तस्वीर: APहिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों को चरस के लिए भी जाना जाता है. कई युवा वहां चरस की खातिर भी पहुंचते हैं. वहीं राजस्थान के बाड़मेर और मध्य प्रदेश के नीमच और मनसौर को अफीम की काला बाजारी भी होती है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/R. R. Jainनकल के लिए बिहार बदनाम है. हर साल वहां से बड़े स्तर पर नकल की खबरें आ ही जाती हैं. साथ ही राज्य टॉप करने वालों पर भी फर्जीवाड़े के केस चलने आम हो चुके हैं.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo मामला पाकिस्तान के टीवी चैनलों तक पहुंच गया है. रविवार को जब महिला को मुजफ्फरनगर की अदालत में जज के सामने पेश किया गया, तो वहां मीडिया भी पहुंची. महिला ने रिपोर्टरों को बताया कि वह जबरन विवाह के कारण नाराज थी, "मैंने अपने मां बाप से बार बार कहा कि मेरी मर्जी के खिलाफ मेरी शादी ना करें, मैंने यह भी कहा कि मेरा धर्म, इस्लाम भी मुझे इस बात की इजाजत देता है कि मैं अपनी मर्जी से अपना साथी चुन सकूं लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी और एक रिश्तेदार से मेरी शादी करा दी."
महिला का कहना है कि उसने अपने घर वालों को इस बात की चेतावनी दी थी कि इस शादी से बाहर निकलने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है लेकिन उन्होंने फिर भी तलाक नहीं कराया. उसने यह भी कहा कि उसे परिवार के लोगों की मौत का अफसोस है, उसका निशाना केवल उसका पति था.
पाकिस्तान में जबरन शादी और इज्जत के नाम पर लड़कियों की हत्या आम है. आंकड़े बताते हैं कि वहां सालाना 1,000 लडकियां ऑनर किलिंग के कारण अपनी जान गंवाती हैं.
आईबी/ओएसजे (एपी)
इतिहास साक्षी है ईर्ष्या, नफरत, प्रतिद्वंदिता और राजनीति में कई बड़ी हस्तियों ने अपनी जान गंवाई. ऐसी ही कुछ मौतें जिन्होंने दुनिया को झटका दिया...
तस्वीर: Fotolia15 मार्च 44 ईसा पूर्व को रोमन सम्राट जूलियस सीजर के लगभग 60 मंत्रियों ने षडयंत्र रच उनकी हत्या कर दी. सीजर के शरीर पर चाकू से 23 वार कर छलनी कर दिया गया. मारकस जूनियस ब्रूटस को इस षडयंत्र का मुखिया माना जाता है. इस घटना ने ग्रह युद्ध को जन्म दिया.
तस्वीर: Hulton Archive/Getty Imagesऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य के प्रमुख पर 28 जून 1914 को उस समय गोलियों से हमला हुआ जब उनकी कार साराजेवो में लैटिन पुल से गुजर रही थी. हमला सर्बिया के राष्ट्रवादी संगठन म्लादा बोसना के सदस्य गैवरिलो प्रिंसिप ने किया. इस घटना को प्रथम विश्व युद्ध के कारणों में से एक माना जाता है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo16वें अमेरिकी राष्ट्रपति को 1861 से 1865 तक चलने वाले ग्रह युद्ध के अंत में अहम भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है. उनके कार्यकाल में अमेरिका में गुलामी का अंत हुआ. 14 अप्रैल 1865 को उनकी हत्या कर दी गई. वह हत्या में मारे जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे.
तस्वीर: National Archives/Newsmakersनोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे युवा व्यक्ति, अश्वेत लोगों के समान अधिकारों की लड़ाई के लिए याद किए जाने वाले लूथर किंग की 39 साल की उम्र में हत्या कर दी गई. वह होटल की बालकनी में खड़े थे जब उनके सिर में बुलेट आकर लगी. 'आई हैव अ ड्रीम' नाम से मशहूर उनका 17 मिनट लंबा भाषण आज भी याद किया जाता है.
तस्वीर: William H. Alden/Evening Standard/Getty Imagesब्रिटिश संगीतकार लेनन विश्व प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड बीटल्स के सहसंस्थापक थे. 8 दिसंबर 1980 को जब लेनन अपने न्यूयॉर्क अपार्टमेंट में प्रवेश कर रहे थे तभी बीटल्स के एक फैन डेविड चैपमैन ने उन पर चार गोलियामं दाग दीं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां लेनन को मृत घोषित कर दिया गया.
तस्वीर: Keystone Features/Getty Imagesमहात्मा गांधी को अहिंसा का पथ अपनाकर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका के लिए याद किया जाता है. 30 जनवरी 1948 को नाथूराम विनायक गो़डसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. 1934 से महात्मा गांधी की हत्या की पांच कोशिशें विफल हुई मानी जाती हैं.
तस्वीर: AP22 नवंबर 1963 को अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या की खबर से सन्नाटा पसर गया. डलास में एक परेड के दौरान 35वें अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी की ली हर्वे ओसवाल्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी.
तस्वीर: picture-alliance/dpa