फ्रांस की राजधानी पेरिस की छतों पर आजकल खेत और क्यारियां और इमारतों पर पेड़-पौधे देखने को मिल रहे हैं. शहरी खेती वह उपाय है, जिसके जरिए पेरिस क्लाइमेट न्यूट्रल बनने की दिशा में बढ़ रहा है. पर शहर में उग रही उपज क्या खाने के लिए भी बढ़िया है या सिर्फ पर्यावरण के लिए ही?