इस तरह, नीदरलैंड्स यूरोप का चौथा देश बन गया है जहां बुर्के पर बैन लगाया गया है. इससे पहले फ्रांस, बेल्जियम और बुल्गारिया में इस पर रोक लगाई जा चुकी है. नीदरलैंड्स के नए प्रस्तावित कानून के मुताबिक जिन जगहों पर बुर्का पहन कर जाने की अनुमति नहीं होगी उनमें अस्पताल, स्कूल, सरकारी इमारतें और सार्वजनिक परिवहन शामिल हैं. हालांकि सड़क चलते हुए या फिर सरकारी पार्कों में बुर्का पहनने की अनुमति होगी.
डच गृह मंत्री रोनाल्ड प्लासतेर्क ने संसद में कहा कि बुर्के या फिर नकाब से सरकारी इमारतों में बात करने में बाधा पैदा होती है जबकि वहां लोगों का "एक दूसरे को देखना बहुत जरूरी है". अगर कोई इस कानून को तोड़ेगा तो उस पर 400 यूरो तक का जुर्माना होगा.
देखिए कहां कहां है बुर्के पर बैन
दुनिया में ऐसे कई मुल्क हैं जहां बुरके या नकाब पर प्रतिबंध है. कहीं पूरी तरह तो कहीं आंशिक रूप से. जानिए...
तस्वीर: Getty Images/AFP/G.-G. Kitina31 मई 2018 को डेनमार्क की सरकार ने एक नया कानून लागू किया है जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा ढंकने की मनाही होगी. स्की मास्क और नकली दाढ़ी-मूछ लगाने पर भी रोक होगी. हालांकि बीमारियों से बचने के लिए पहनने वाले मास्क और मोटरसाइकल हेलमेट को इसमें शामिल नहीं किया गया है.
तस्वीर: picture-alliance/Scanpix Denmark/L. Meilandt Mathiesenफ्रांस यूरोप का पहला ऐसा मुल्क है जिसने बुरके को बैन करने का कदम उठाया. 2004 में इसकी शुरुआत हुई. पहले स्कूलों में धार्मिक चिन्हों पर रोक लगी. 2011 में सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर बुरके को पूरी तरह बैन कर दिया. ऐसा करने पर 150 यूरो का जुर्माना है. कोई अगर महिलाओं को जबरन बुरका पहनाएगा तो उस पर 30 हजार यूरो तक का जुर्माना हो सकता है.
तस्वीर: Getty Imagesफ्रांस के नक्श ए कदम पर चलते हुए बेल्जियम ने भी 2011 में बुरका बैन कर दिया. बुरका पहनने पर महिलाओं को 7 दिन की जेल या 1300 यूरो तक का जुर्माना हो सकता है.
तस्वीर: AP2015 में हॉलैंड ने बुरके पर बैन लगाया. लेकिन यह बैन स्कूलों, अस्पतालों और सार्जवनिक परिवहन तक ही सीमित है. सभी जगहों पर इसे लागू नहीं किया गया है.
तस्वीर: AP1 जुलाई 2016 से स्विट्जरलैंड के टेसिन इलाके में बुरके पर प्रतिबंध लागू हो गया है. इसका उल्लंघन करने पर 9200 यूरो तक का जुर्माना हो सकता है.
तस्वीर: imago/Geisserइटली में राष्ट्रीय स्तर पर तो बैन नहीं है लेकिन 2010 में नोवारा शहर ने अपने यहां प्रतिबंध लगाया. हालांकि अभी बुरका पहनने पर किसी तरह की सजा नहीं है. और कुछ राज्यों में बुरकीनी पहनने पर रोक है.
तस्वीर: picture alliance/dpa/Rolf Haidजून 2017 से जर्मनी में भी बुरके और नकाब पर रोक है लेकिन ऐसा सिर्फ सरकारी नौकरियों और सेना पर लागू होता है. इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान भी चेहरा ढंकने की अनुमति नहीं है. जर्मनी की एएफडी पार्टी लगातार बुरके पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/Scanpixस्पेन के कैटेलोनिया इलाके में कई जिलों में बुरके और नकाब पर 2013 से ही प्रतिबंध है. कई राज्यों में कोशिश हुई तो सुप्रीम कोर्ट ने इसे धार्मिक आजादी का उल्लंघन मानते हुए पलट दिया. लेकिन यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट का फैसला है कि बुरके पर बैन मानवाधिकार उल्लंघन नहीं है. इसी आधार पर कई जिलों ने इस बैन को लागू किया हुआ है.
तस्वीर: CLAUDE PARIS/AP/dapdमुस्लिम बहुल आबादी वाले तुर्की में 2013 तक सरकारी संस्थानों में बुरका या हिजाब पहनने पर रोक थी. लेकिन अब ऐसा नहीं है. महिलाएं अपना सर और चेहरा ढंकते हुए भी वहां जा सकती हैं. बस अदालत, सेना और पुलिस में ऐसा करने की अनुमति अब भी नहीं है.
तस्वीर: Reuters/O. Orsalअफ्रीकी देश चाड में पिछले साल बुरके पर प्रतिबंध लगाया गया. जून में वहां दो आत्मघाती बम हमले हुए जिसके बाद प्रधानमंत्री ने कदम उठाए. बाजारों में बुरके की बिक्री तक पर बैन है. पहनने पर जुर्माना और जेल होगी.
तस्वीर: Reuters/M. Ngarmbassaचाड के प्रतिबंध लगाने के एक महीने बाद ही उसके पड़ोसी कैमरून ने भी नकाब और बुरका बैन कर दिए. हालांकि यह सिर्फ पांच राज्यों में ही प्रभावी है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/P. Desmazesआतंकवाद प्रभावित दीफा इलाके में बुरका प्रतिबंधित है. हालांकि सरकार इसे पूरे देश में लागू करने की इच्छुक है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/I. Sanogoपूरे चेहरे को ढकने पर कॉन्गो ने बैन लगा रखा है. 2015 से यह प्रतिबंध लागू है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/G.-G. Kitina इस प्रस्तावित कानून के खिलाफ पिछले हफ्ते कई मुसलमान महिलाओं ने डच संसद में जाकर विरोध किया. उन्होंने इसे धार्मिक आजादी पर रोकटोक बताया है. नकाब पहनने वाली एक महिला करीमा रहमानी कहती हैं, "अपनी मर्जी से रहने का मेरा अधिकार इससे प्रभावित होता है." कुछ स्कूल, यूनिवर्सिटी और डॉक्टर भी इस बैन का विरोध कर रहे हैं.
दक्षिणपंथी राजनेता गीअर्ट विल्डर्स ने 11 साल पहले नीदरलैंड्स में पहली बार बुर्के पर बैन लगाने की बात कही थी. हालांकि इसे संसद ने शुरुआती तौर पर पारित कर दिया था, लेकिन सरकार के कई संकटों में घिरे रहने के कारण इसे कानून में तब्दील नहीं किया जा सका था.
चार साल पहले देश की महागठबंधन सरकार ने फिर बुर्के पर बैन का प्रस्ताव रखा. निचले सदन में पारित मौजूदा बिल पर संसद के ऊपरी सदन की मंजूरी मिलनी भी जरूरी है. तभी इसे पूरी तरह कानून का रूप दिया जा सकेगा. सरकारी अनुमान के मुताबिक नीदरलैंड्स की 1.7 करोड़ की आबादी में लगभग 100 महिलाएं बुर्का पहनती हैं.
एके वीके (डीपीए, एएफी)
पर्दा फैशन है या मजबूरी, देखिए
घूंघट, बुर्का, नकाब या हिजाब - इनके कई अलग नाम और अंदाज हैं. ऐसे पर्दों से अपने व्यक्तित्व को ढकने को दासता का प्रतीक मानें या केवल एक फैशन एक्सेसरी, यहां देखिए दुनिया भर के चलन.
तस्वीर: Getty Images/C.Alvarezतस्वीर: Getty Images/AFP/B. Mehri मलेशिया का हिजाब 'टुडोंग'
तस्वीर: Getty Images/AFP/S.Khanइराक में पूरा ढकने वाला पर्दा
तस्वीर: Getty Images/D.Furstतुर्की में प्रचलित इस्लामी हेडस्कार्फ
तस्वीर: Getty Images/AFP/A. Altanफलस्तीन के सुरक्षा दस्ते में शामिल महिलाएं
तस्वीर: Getty Images/AFP/M.Abedभारतीय महिलाओं का दुपट्टा
तस्वीर: Getty Images/AFP/S.Jaiswalलेबनान की मारोनीट ईसाई महिलाओं का सिर ढकने का अंदाज
तस्वीर: Getty Images/AFP/P. Bazईसाई महिलाओं का शादी में पहना जाने वाला घूंघट
तस्वीर: picture-alliance/dpa/D.Kitwoodअफगानी औरतों का पूरे शरीर ढकने वाला पर्दा
तस्वीर: picture-alliance/dpa/A.Karimiनेपाल और भारत के ग्रामीण इलाकों का घूंघट
तस्वीर: Getty Images/R.Dranफलीस्तीनी महिलाओं का पूरा चेहरा ढकने वाला नकाब
तस्वीर: Getty Images/AFP/M.Kahanaचेहरे पर जाली वाली डिजायनर हैट
तस्वीर: Getty Images/Ramageचीन के एक समुद्री बीच पर फेसकिनी पहले चीनी महिला
तस्वीर: picture-alliance/dpa/H.Jiexianपश्चिम अफ्रीका के सेनेगल में हिजाब फैशन
तस्वीर: Getty Images/AFP/Seyllou