पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट कहती है कि देश की सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा से ज्यादा पाकिस्तानियों को बिना वजह उठा कर ले जा रही हैं. युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजा खान इस लंबी सूची में शामिल होने वाला नया नाम है.
तस्वीर: Atiqa Shahid Khan
विज्ञापन
खान कई सप्ताह से लाहौर के अपने घर से गायब हैं. उनके परिवार और दोस्तों का मानना है कि उन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया है. डॉन ने कहा, "उनका अपराध यह है कि उनके पास एक सोचने वाला दिमाग है और क्षेत्रीय शांति और सह-अस्तित्व का आदर्श है, जो हमारी वैचारिक सीमाओं के स्वयंभू संरक्षकों को मंजूर नहीं है."
खान की उम्र 30 वर्ष से ऊपर है, और उन्होंने कथित तौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आगाज-ए-दोस्ती नामक एक समूह का गठन किया. वह पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे समूह के साथ भी सक्रिय थे.
डॉन ने कहा, "शहरों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को उठा कर ले जाया जा रहा है, जिसका कारण कभी बताया नहीं गया. उनमें से कुछ यातनाएं झेलने के बाद वापस आ गए, लेकिन अन्य बहुत सारे लोग इतने भाग्यशाली नहीं रहे. कोई नहीं जानता कि उन्होंने किस अपराध को अंजाम दिया या उन पर कौन से आरोप लगे हैं."
एक जैसा खाना, एक जैसी संस्कृति इसके बावजूद ना के बराबर कारोबार. पाकिस्तान में 1,000 से ज्यादा भारतीय प्रोडक्ट्स बैन हैं. देखिये कैसी कैसी चीजों पर है बैन.
तस्वीर: Daimler AG
टूथपेस्ट
तस्वीर: Fotolia/djama
डायपर, पट्टी
तस्वीर: Getty Images/Tim Boyle
नोटबुक, डायरी, फोल्डर, फाइल
तस्वीर: DW/M Shawyder
पेंसिल
तस्वीर: HECTOR RETAMAL/AFP/Getty Images
पेन, निप, रिफिल
तस्वीर: picture-alliance/OKAPIA/Dr. M. Baumgärtner
पेंसिल शार्पनर
तस्वीर: Fotolia/picsfive
सर्जरी का सामान
तस्वीर: Getty Images/AFP/M. Rasfan
आई ड्रॉप्स
तस्वीर: Colourbox
किचन का सामान
तस्वीर: DW/S. Waheed
फ्रूट मिक्सर
तस्वीर: Vanillaechoes/colourbox
कॉफी या टी मेकर
तस्वीर: R. Gellatly/Z. Marks
ट्रैक्टर
तस्वीर: AFP/Getty Images
पेटी और हर तरह के बॉक्स
तस्वीर: Imago/Arnulf Hettrich
सूटकेस
तस्वीर: Picture-alliance/dpa/epa/Jagadeesh NV
कई तरह का कागज
तस्वीर: bahrialtay - Fotolia.com
टॉयलेट पेपर
तस्वीर: picture-alliance/dpa
तौलिये, रूमाल
तस्वीर: colourbox.de
जूते और सैंडल
तस्वीर: NOAH SEELAM/AFP/Getty Images
टाइल्स
तस्वीर: Colourbox
एलईडी बल्ब
तस्वीर: Reuters
कई खेलों का सामान
तस्वीर: Getty Images/AFP/J. Watson
ब्लेड, रेजर
तस्वीर: Getty Images/AFP/S. Marai
चरखी
तस्वीर: UNI
ऑटोमोबाइल
तस्वीर: Daimler AG
गाड़ियों के पार्ट्स
तस्वीर: Reuters
साइकिल और उसके पार्ट्स
तस्वीर: DW
300 लीटर से बड़ी पानी की टंकी
तस्वीर: picture-alliance/dpa/A. Jallanzo
प्लास्टिक के कंगन
तस्वीर: DW/S.Bandopadhyay
परफ्यूम
तस्वीर: DW/L. Tarek
चमड़े का सामान
तस्वीर: DW/Vishwaratna Srivastava
वॉश बेसिन, सिंक और बाथ टब
(स्रोत: पीके रेवेन्यू)
तस्वीर: Dounia Cherfaoui
31 तस्वीरें1 | 31
अखबार के अनुसार, खान इस वर्ष घर से गायब होने वाले सातवें समाजिक कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. जनवरी में इस्लामाबाद और पंजाब के अन्य शहरों से छह ब्लॉगर्स और नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं को ले जाया गया.
डॉन के अनुसार, "दक्षिणपंथी समूहों के विरोध प्रदर्शनों और अंतरराष्ट्रीय समुदायों द्वारा दवाब बनाए जाने के बाद गायब हुए पांच लोग दो महीनों के भीतर घर वापस आ गए. हिरासत में कथित तौर पर उनपर अत्याचार किया गया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर एक व्यवस्थित अभियान शुरू किया गया था, जिसमें उनपर ईशनिंदा का आरोप लगया गया और उनके जान को खतरे में डाला गया."
आलेख में कहा गया है, "पिछले वर्ष पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने कराची से अब्दुल वाहिद बलूच का अपहरण किया. वह एक टेलीफोन ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे."
जर्मन फोटोग्राफर मालोनो टे 2014 में पाकिस्तान गए थे और उन्होंने वहां की जिंदगी को कैमरे में कैद किया. उनका कहना है, "पाकिस्तान के इश्क में गिरफ्तार होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा." देखिए उनकी नजर से पाकिस्तान को:
तस्वीर: Manolo Ty
"पाकिस्तान नाऊ"
जर्मन फोटोग्राफर मानोलो टे तीन साल पहले छह हफ्तों के लिए पाकिस्तान गए. वह सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वाह की संस्कृति और रहन सहन से बहुत प्रभावित हुए. इस दौरान उन्होंने 15 हजार से ज्यादा फोटो खींचे और अब इनमें से 277 तस्वीरें "पाकिस्तान नाऊ" किताब का हिस्सा हैं.
तस्वीर: Manolo Ty
कराची की शामें
कराची में समंदर किनारे अगर आप चटपटे स्नैक्स का मजा लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट जगह है. खास कर गर्मियों में जब शहर का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है तो लोग वीकेंड पर अकसर इस तरह ठंडी लहरों का मजा लेते हैं.
तस्वीर: Manolo Ty
आज मैं आजाद हूं...
मालोनो टे का कहना है कि अकसर पश्चिमी मीडिया में पाकिस्तानी महिलाओं को घरेलू हिंसा की शिकार ही बनाया जाता है. अपनी इस तस्वीर के जरिए वह लोगों को पाकिस्तानी महिलाओं की जिंदगी की एक अलग झलक देना चाहते हैं. पढ़ी लिखी युवा पाकिस्तानी महिलाएं खुले आसमान में उड़ना चाहती हैं.
तस्वीर: Manolo Ty
डोली है सजने वाली...
मानोलो टे ने पाकिस्तान में कई शादियां भी देखीं, जो उन्हें एक उत्सव की तरह लगीं. अपनी किताब में उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान में शादी का लंबा जश्न दावत ए वलीमा के साथ खत्म होता है, जिसमें दोस्तों और रिश्तेदारों को दावत दी जाती है.
तस्वीर: Manolo Ty
ऐतिहासिक धरोहर
10 वर्ग किलोमीटर के इलाके में पांच लाख कब्रों और मकबरों के साथ मकली का कब्रिस्तान दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तानों में से एक है. 1981 में इसे विश्व विरासत घोषित किया गया. लेकिन यहां मौजूद कई मकबरों की हालत खस्ता है और इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है. यहां 14वीं से 18वीं सदी के बीच के कई ऐतिहासिक प्रतीक मौजूद हैं.
तस्वीर: Manolo Ty
जहाजों की कब्रगाह
बलूचिस्तान के तटीय गांव गड़ानी में समंदरी जहाजों को तोड़ने का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र है. इन जहाजों को तोड़ने के बाद मजदूर इसके धातु के मलबे के हाथों से उखाड़ कर किनारे पर लाते हैं. एक जहाज को पूरी तरह खत्म करने के लिए तीन महीने का समय लग जाता है.
तस्वीर: Manolo Ty
संतुलन का खेल
कपास को लेकर जाने वाले ट्रकों को ज्यादा से ज्यादा भरा जाता है. कपास की लोडिंग के दौरान ट्रक के दोनों तरफ वजन को संतुलित रखा जाता है. आम तौर पर ऐसे ट्रक जब चलते हैं तो दो लेन के हाइवे को अकेले ही घेर लेते हैं. इस कपास से सूत और रेशे बना कर कपड़ा उद्योग में इस्तेमाल किया जाता है.
तस्वीर: Manolo Ty
पाकिस्तान के अल्पसंख्यक
मानोलो टे की इस किताब में पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों की जिंदगी को भी दर्शाया गया है. इस तस्वीर में सिंध प्रांत के सक्खर की कुछ हिंदू महिलाओं को देखा जा सकता है. सिंध नदी के किनारे बसे शहर सक्खर के हिंदू परिवारों की मेहमाननवाजी से मानोलो खूब प्रभावित हैं.
तस्वीर: Manolo Ty
धोबी पछाड़
पाकिस्तान के देहाती इलाकों में कुश्ती खूब लोकप्रिय है. कुछ इलाकों में सालाना मेलों के दौरान कुश्ती की प्रतियोगिताएं होती हैं. बड़ी संख्या में लोग ऐसे मुकाबलों को देखने आते हैं. पहलवानों के लिए जहां यह अपना दमखम दिखाने का मौका होता है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन का बढ़िया साधन.
तस्वीर: Manolo Ty
इमाम से मुलाकात
मानोलो टे कहते हैं कि जब वह इस्लामाबाद की मशहूर शाह फैसल मस्जिद के इमाम से मिले तो इमाम ने उनके धर्म के बारे में पूछा. टे कहते हैं कि उन्हें लगा कि अब उन्हें इस्लाम के बारे में लंबा उपदेश मिलने वाला है. लेकिन हुआ इसका उल्टा. इमाम ने उनके धर्म का सम्मान करते हुए दुनिया के भर के धर्मों के बीच मेलजोल और प्यार के संदेश को फैलाने पर बल दिया.
तस्वीर: Manolo Ty
सूफी संस्कृति की झलक
"पाकिस्तान नाऊ" में पाकिस्तान की सूफी संस्कृति की झलक भी पेश की गई है. लाहौर में हर गुरुवार को बाबा शाह जमाल के मजार पर उनके मुरीद धमाल के जरिए उन्हें याद करते हैं. इस दरगाह पर सूफी संगीत सुनने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं.
तस्वीर: Manolo Ty
11 तस्वीरें1 | 11
आलेख में आगे कहा गया, "वह चार महीने बाद घर लौट आया और वह इतना डरा हुआ था कि दूसरों की तरह अपने ऊपर हुए अत्याचार के बारे में बात भी नहीं कर सका. जाहिर है, उसके साथ हुए गैरकानूनी कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी."
लापता भारतीय व्यक्ति हामिद अंसारी के मामले की जांच कर रही एक युवा पत्रकार जीनत शहजादी का अगस्त 2015 में लाहौर में हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया.
रिपोर्ट के अनुसार, "हाल में शहजादी के वापस लौटने की खबर आई थी, लेकिन उसके बाद से पत्रकार के बारे में कुछ भी नहीं सुना गया. पत्रकार के लापता होने से उनका छोटा भाई इतना आहत हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली."
द डॉन ने कहा कि सबसे डरावनी बात यह है कि एक चुनी हुई सरकार के राज में इस वर्ष लापता लोगों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है.