पोलैंड में सड़कों पर लगे फ्रिज में ताजा खाना रखा रहता है. वहां से गुजरने वाले इसमें से खाना निकाल लेते हैं और अपने पास कुछ अतिरिक्त हो तो उसमें रख देते हैं. खाना बांटने की इस अनोखी पहल से बहुत से लोगों को फायदा हुआ है. इसके साथ ही खाने की बर्बादी भी घटी है.