पोलैंड की अर्थव्यवस्था सालों से उफान पर है. इसे जारी रखने के लिए उसे कामगारों की जरूरत है. यूरोपीय संघ में शामिल होने के बाद से 20 लाख पोलिश लोग देश छोड़कर चले गये हैं. मदद यूक्रेनी कामगारों से मिल रही है.
दूसरे देशों से यूरोपीय देशों में आ रहे लोगों की बढ़ती संख्या को लेकर विवाद और बहसें जारी हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कितने यूरोपीय विदेशों में रहते हैं. संयुक्त राष्ट्र का यह आंकड़ा देखिए.
दूसरे देशों से यूरोपीय देशों में आ रहे लोगों की बढ़ती संख्या को लेकर विवाद और बहसें जारी हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कितने यूरोपीय विदेशों में रहते हैं. संयुक्त राष्ट्र का यह आंकड़ा देखिए.
तस्वीर: Reuters/F. Bensch
इटली
टॉप पांच देशों में पांचवें नंबर पर है इटली. उसके 29 लाख लोग विदेशों में रहते हैं.
तस्वीर: Reuters/Alessandro Bianchi
रोमानिया
पहले साम्यवादी रहे पूर्वी यूरोपीय देश रोमानिया के 34 लाख लोग विदेशों में रहते हैं.
तस्वीर: Sean Gallup/Getty Images
जर्मनी
जहां 10 लाख विदेशियों के आने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, उसके 40 लाख लोग प्रवासी हैं.
तस्वीर: Getty Images/Bongarts/C. Koall
पौलैंड
प्रवासियों वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर पोलैंड है. उसके 44 लाख लोग विदेशों में बसे हैं.
तस्वीर: picture-alliance/NurPhoto/M. Wlodarczyk
युनाइटेड किंगडम
प्रवासियों के मुद्दे पर यूरोपीय संघ छोड़ देने वाले ब्रिटेन के 49 लाख लोग विदेशों में रहते हैं.