ओलांद ने गुरुवार को टीवी पर फ्रांस के लोगों को संबोधित करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा, "मैंने राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार न बनने का फैसला किया है. यह बात मैं आपको खुद बताना चाहता था." उन्होंने कहा, "आने वाले महीनों में मेरा इकलौता कर्तव्य अपने देश का नेतृत्व करना रहेगा." उनका कार्यकाल 2017 में पूरा हो रहा है.
इसके साथ ही उन्होंने 2012 में राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद से अपनी उपलब्धियों को गिनाया है जिनमें आतंकवाद और बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई भी शामिल है. उन्होंने कहा, "नतीजे आ रहे हैं, हालांकि उस रफ्तार से नहीं जैसा हमने सोचा था, लेकिन नतीजे आ रहे हैं." ओलांद दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहले ऐसे फ्रांसीसी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव में ना उतरने का फैसला किया है.
जानिए पेरिस की 8 दिलकश बातें
फ्रांसी की राजधानी पेरिस दुनिया भर के सैलानियों के लिए किसी सपने जैसी है. हर साल डेढ़ करोड़ से भी अधिक लोग प्रेम की नगरी पेरिस को देखने पहुंचते हैं. जानिए ऐसी क्या खास बात है इस शहर में...
तस्वीर: picture-alliance/dpa/C. Ehlersपेरिस में 200 से ज्यादा संग्रहालय है. 1793 में खुला म्यूजे दु लूव्र दुनिया के कुछ सबसे खास संग्रहालयों में से एक है. यहां कला के 35 हजार से ज्यादा नमूने रखे गए हैं. यहीं लियोनार्डो द विंची की विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग मोना लिसा भी मौजूद है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/F. Baumgartपेरिस के उत्तर में 130 मीटर ऊंची मोंमार्त्र पहाड़ी पर प्रेम की दीवार है. 40 वर्ग मीटर की इस दीवार पर कलाकारों ने 612 टाइल्स पर 300 भाषाओं में 'आई लव यू' लिखा है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/T. Munckeकोको शनेल ब्रांड को महिलाओं के फैशन में बड़ी क्रांति लाने वाला माना जाता है. क्रिस्चियाँ डियो ने 'नए लुक' और ईव्स साँ लॉरां ने बाजार में महिलाओं के लिए ट्राउजर सूट प्रस्तुत किए. जर्मन अभिनेत्री रोमी श्नाइडर कहती हैं, "पेरिस में मैंने जीना, प्यार करना, एक जगह से दूसरी जगह जाना और खासकर तैयार होना सीखा."
तस्वीर: picture-alliance/dpa/O. Hosletसोचना, बहस करना और दुनिया में नएपन की पहल के लिए पेरिस का साँ जर्मेन दे प्रे का कैफे दे फ्लॉ कलाकारों के बीच हमेशा से मशहूर रहा है. 1930 में कला वर्ग से जुड़े असामान्य जीवनशैली वाले बोहेमियन लोग देर रात यहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए इकट्ठा हुआ करते थे.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/H.-J. Kaffsackसितंबर में टेक्नो संगीत के करीब 35 हजार फैन पेरिस की सड़कों पर एक साथ नाचते थिरकते नजर आए. इस शहर का संगीत के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/I. Langsdonफ्रांस निवासी खानपान के बेहद शौकीन हैं. फ्रांसीसी खाने का मजा लेना है तो पेरिस को नहीं भूला जा सकता. छोटे बड़े सभी तरह के रेस्तरां मेहमानों का खूब ख्याल रखते हैं और लज्जत से भर देते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/W. Grubitzschसेन नदी के किनारे 1991 से यूनेस्को की विश्व धरोहरों की सूची में शामिल हैं. दक्षिणी और उत्तरी किनारों को शहर के 37 पुल जोड़ते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/M. Christiansपेरिस के सबसे बड़े स्क्वेयर में से एक प्ले दे ला रिपब्लीक शहरवासियों का अभिमान है. इस स्क्वेयर पर फ्रांसीसी गणतंत्र की पहचान मरियन की मूर्ती को देखना अद्भुत है. 2013 में इस इलाके को केवल पैदल चलने वालों के लिए सीमित कर दिया गया. हालिया हमलों के बाद इस इलाके को सद्भावना, एकता और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शनों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/M. Christians ओलांद के इस फैसले के बाद संभवतः प्रधानमंत्री मैन्युअल वाल्स के लिए 2017 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के रास्ता तैयार होगा. सोशलिस्ट उम्मीदवार जो भी हो, उसका सामना चुनाव में मध्य-दक्षिणपंथी उम्मीदवार फ्रांसुआ फिलो और धुर दक्षिणपंथी नेशनल फ्रंट की नेता मारी ली पेन से हो सकता है. लोकप्रियता के मामले में ओलांद इन दोनों उम्मीदवारों से बहुत पीछे चल रहे हैं.
गुरुवार को ओलांद ने फिलो की आचोलना की, जो टैक्स में कटौती और श्रम कानूनों में ढील देने की बात कह रहे हैं. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा, "मैं इस व्यक्ति का और इसकी पृष्ठभूमि का सम्मान करता हूं लेकिन मैं मानता हूं कि जिन सवालों को वह पेश कर रहे हैं उनसे हमारे सोशल मॉडल को नुकसान होगा और अर्थव्यवस्था को इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है."
वहीं फिलो ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओलांद का फैसला साफ करता है कि अपनी नाकामियों की वजह से वह और आगे नहीं जाना चाहते. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ओलांद का कार्यकाल राजनीतिक बिखराव के रूप में खत्म हो रहा है.
एके/वीके (एएफपी, एपी, रॉयटर्स)
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर
अमेरिका की मशहूर यात्रा पत्रिका कॉनडे नास्ट ट्रैवलर ने 28वीं बार लोगों से पूछा कि दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है. 1,28,000 लोगों ने वोट दिए. 10 में से 8 शहर यूरोप के हैं.
तस्वीर: picture alliance / Photoshotसैलानियों की तादाद पर नजर डालें, तो लंदन दुनिया के अच्छे से अच्छे शहर को टक्कर दे सकता है. हर साल यहां 1.7 करोड़ लोग पहुंचते हैं.
तस्वीर: Getty Imagesयह आधुनिक जापान का पारंपरिक शहर है. यहां कई पुराने महल, किले और मंदिर देखे जा सकते हैं. साथ ही कुदरत का खूबसूरत नजारा भी लोगों को यहां खींचता है.
तस्वीर: picture alliance/Robert Harding World Imageryइस शहर पर आज भी यूरोप के मध्यकालीन युग की छाप है. छोटी छोटी नहरों पर बने पुराने गिरजाघर शहर को अनोखा रूप देते हैं. यहां आना एक रोमांचक अनुभव है.
तस्वीर: picture-alliance/D. Kalkerयहां का किला करीब एक हजार साल पुराना है और दुनिया के सबसे बड़े किलों में शामिल है. यहां शहर के बीचोबीच मौजूद 600 साल पुरानी घड़ी आज भी सही वक्त बताती है.
तस्वीर: picture-alliance/Heritage Imagesयह 3,000 साल पुराना शहर है और यहां आज भी संस्कृति और इतिहास को बचा कर रखा गया है, केवल म्यूजियम में ही नहीं, बल्कि यहां की सड़कों पर भी.
तस्वीर: Rahmat Orozganiप्यार की नगरी पेरिस शायद हमेशा ही इस सूची में देखने को मिलेगी. आइफल टावर हो, नॉत्रे दाम या लूव्रे, देखने के लिए पेरिस में बहुत कुछ है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/AP Imagesदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर अपनी सफेद रेत के लिए जाना जाता है. और यह ऑपेरा हाउस तो जैसे सिडनी की पहचान ही बन चुका है.
तस्वीर: picture alliance/blickwinkel/McPHOTOडोनाउ नदी पर स्थित बुडापेस्ट को डोनाउ की रानी भी कहा जाता है. दरअसल पहले यहां नदी के दोनों ओर दो शहर हुआ करते थे, बुडा और पेश्त. दोनों को मिला कर बुडापेस्ट बन गया.
तस्वीर: THOMAS COEX/AFP/Getty Imagesयूरोप के राजा किन ऐशो आराम के साथ जिया करते थे, यह देखना हो, तो आइए वियना. और शाम में किसी कैफे में बैठ कर यहां के मशहूर केक का मजा लीजिए.
तस्वीर: imago/Volker Preußerऔर इस साल लोगों ने दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर के रूप में चुना है फ्लोरेंस को. यहां माइकल एंजेलो, लियोनार्डो दा विंची समेत कई कलाकारों ने अपनी विरासत छोड़ी है.
तस्वीर: amorfati.art/Fotolia.com