कपड़ों की रिसाइक्लिंग से बैग
१७ सितम्बर २०१८
Doing Your Bit: Recycling clothes into bags
This browser does not support the video element.
कैसे बने ये कपड़े
कैसे बने ये कपड़े
क्या आप जानते हैं हाई हील की खोज ईरानी सैनिकों ने की थी? टाई एक फ्रांसीसी महिला की देन है. कभी सोचा है कि कपड़े कैसे और कहां ईजाद हुए? लीजिए, जानिए...
हील्स
हील्स यानी ऊंची एडी वाले जो जूते महिलाओं के लिए इतना मजबूत फैशन स्टेटमेंट हैं, उन्हें पुरुषों के लिए बनाया गया था.
फारस की देन
सदियों पहले ईरानी सैनिक जब घोड़ों पर लड़ने जाते थे तो उन्हें ऊंची एड़ी की जरूरत महसूस हुई. तब ऊंची एड़ी वाले जूते बनने शुरू हुए.
अमीरों की पसंद
इस खोज के सदियों बाद 1701 में फ्रांस के राजा लुई 16वें ने पहली बार ऊंची एड़ी वाले लाल जूते पहने. सफेद जुराबों के साथ पहने गए ये जूते फ्रांस के अमीरों के बीच लोकप्रिय हो गए.
महिलाओं की ऊंचाई
महिलाओं को ऊंची एड़ी की ऊंचाई मिली फ्रांसीसी क्रांति के बाद. तब अपने छोटे कद को पुरूषों के बराबर करने के लिए महिलाओं ने ऊंची एड़ी के जूते पहनने शुरू किए.
टाई
गले में कपड़ा बांधने का रिवाज क्रोएट सैनिकों ने शुरू किया. 1660 में पहली बार फ्रांसीसी सेना में काम कर रहे क्रोएशियाई लोगों ने टाई बांधी. वहां से फ्रांसीसी अमीर लोगों ने इसे उठा लिया.
कॉलर बटन
19वीं सदी में पोलो खेलने वाले ब्रिटिश घुड़सवारों को कॉलर पर बटन लगाने की जरूरत महसूस हुई ताकि हवा से कॉलर्स फड़फड़ाएं नहीं.
अमेरिकी ने देख लिया
अमेरिकी फैशन डिजायनर जॉन बर्क ने कॉलर बटन वाली पोलो शर्ट्स को देखा और अमेरिका जाकर ऐसी कमीजें बना दीं.
पांचवीं जेब
1890 में लिवाईस 501 नाम से पहली जीन्स बनी. इसमें 01 का मतलब था पहली सीरीज. और 5 का आंकड़ा जेबों के लिए था. दरअसल अमेरिकी काउबॉय इस जेब का इस्तेमाल घड़ी और पैसे रखने के लिए करते थे.
जीन्स का फैशन
जब जेम्स डीन और मार्लन ब्रैंडो हॉलीवुड की फिल्मों में नीली जीन्स, सफेद कमीज और लेदर जैकेट पहने दिखे तो पूरी दुनिया जीन्स की दीवानी हो गई.
अब तो 5 जेब
महिलाओं और पुरूषों की जीन्स ही नहीं, स्कर्ट्स तक में अब पांचवीं जेब का होना आम है.
कंधे पर फीतियां
पहली बार कंधे पर फीतियों वाली कमीजें ब्रिटिश सैनिकों ने पहले विश्व युद्ध में पहनी थीं. वजह जाहिर थी, ज्यादा हथियार उठाना.
बो टाई
लुई 15वें की प्रेमिका पैविन फर्स्ट ने बो टाई का इस्तेमाल किया था क्योंकि तब नंगी गर्दन को लोग ओछी निगाहों से देखते थे.
पुरुषों के गले में
1870 में क्रोएशियाइयों ने बो टाई का इस्तेमाल पुरूषों के लिए करना शुरू किया. धीरे धीरे इसका आकार छोटा होता गया.
टांगों पर जेब
1930 के दशक में अमेरिकी और ब्रिटिश वायु सैनिकों की पैंटों में पहली बार जेबें दिखी थीं. ये जेबें पैराट्रूपर्स के लिए साज ओ सामान रखने के लिए बनाई गई थीं.