अम्स्टरडम में रिफ्यूजियों की भर्ती
२० सितम्बर २०१८
Refugee recruitment day in Amsterdam
This browser does not support the video element.
ये देते हैं सबसे ज्यादा नौकरियां
ये देते हैं सबसे ज्यादा नौकरियां
दुनिया भर में सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाली कंपनियां या संस्थान कौन हैं? फोर्ब्स पत्रिका ने 2015 के आंकड़ों के आधार पर एक सूची तैयार की है, जिसमें भारतीय सेना और भारतीय रेल भी शामिल है. डालते हैं इन्हीं पर एक नजर.
फॉक्सकॉन
इलेक्ट्रिक सामान बनाने वाली ताइवान की मल्टीनेशनल कंपनी फॉक्सकॉन दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी एम्पलॉयर है जिसमें 12 लाख लोग काम करते हैं.
भारतीय सेना
इस फेहरिस्त में नौवें नंबर पर भारतीय सेना आती है जिसमें लगभग 13 लाख लोग काम करते हैं. भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में शामिल है.
भारतीय रेल
भारत की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी एम्पलॉ़यर है जिसमें 14 लाख लोग काम करते हैं.
स्टेट ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना
चीन की सरकारी बिजली कंपनी स्टेट ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना में 15 लाख लोग काम करते हैं और यह सातवीं सबसे बड़ी एम्पलॉयर है.
चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
16 लाख कर्मचारियों के साथ चीन की यह सरकारी तेल कंपनी भी दुनिया के सबसे बड़े एम्पलॉयर्स में शामिल है.
एनएचएस
ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा एनएचएस में 17 लाख लोग काम करते हैं. अपनी दक्षता और महारथ के लिए एनएचएस दुनिया भर में मशहूर है.
मैकडॉनल्ड
अमेरिकी फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड दुनिया की चौथी ऐसी कंपनी है जो लोगों को सबसे ज्यादा नौकरियां देती है. दुनिया भर में इस कंपनी के आउटलेट्स हैं, जिनमें 19 लाख लोग काम करते हैं.
वॉलमार्ट
दुनिया के टॉप 3 एम्पलॉयर में अमेरिकी सुपरमार्केट चेन वॉलमार्ट तीसरे नंबर पर है जिसमें 21 लाख लोग काम करते हैं.
चीन की सेना
दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन की सेना दूसरी सबसे बड़ी एम्पॉयर है, जिसके साथ काम करने वालों की संख्या 23 लाख है.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय दुनिया का सबसे बड़ा एम्पलॉयर है जिसके कर्मचारियों की संख्या 32 लाख है.