भारत को ओलंपिक में मेडल की उम्मीद इस बार पहले से कहीं ज्यादा है. खिलाड़ी बहुत आत्मविश्वास से भरे हैं. पिछले ओलंपिक्स का प्रदर्शन उनके अंदर झलक रहा है. हॉकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शूटिंग और कुश्ती ऐसे खेल होंगे जहां भारत मेडल की उम्मीद करेगा. जानिए, भारत के ये बड़े मैच कब कब हैं.
पहले नौ दिन का शेड्यूल कुछ इस तरह है...
पहला दिन, 6 अगस्त
शनिवार से भारत का हॉकी अभियान शुरू होगा. आयरलैंड के साथ पहला मैच होगा. टेनिस में भारत का डबल्स अभियान भी शुरू हो जाएगा.
दूसरा दिन, 7 अगस्त
भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच जापान से है. साथ ही शूटिंग का क्वॉलिफिकेशन राउंड भी है.
तीसरा दिन, 8 अगस्त
हॉकी में भारतीय पुरुषों का जर्मनी से मैच है और महिलाओं का ब्रिटेन से.
चौथा दिन, 9 अगस्त
हॉकी में पुरुषों का अर्जन्टीना से मैच है. बॉक्सिंग का 75 किलोग्राम का मुकाबला भी है. शूटिंग क्वॉलिफिकेशन मैच भी है.
पांचवां दिन, 10 अगस्त
बॉक्सिंग और शूटिंग के मैच होंगे. हॉकी में महिलाओं का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला है.
तस्वीरों में मिलिए, रियो की परियों से
रियो ओलंपिक में जो महिला खिलाड़ी हिस्सा लेती हैं उन्हें दुनिया की सबसे फिट लड़कियां माना जाता है. चर्चा उनके खेल कौशल के अलावा हुस्न के जलवे की भी रहती है. इस बार की कुछ खिलाड़ी हसीनाओं से मिलिए...
तस्वीर: Imagoतस्वीर: Getty Images for FIVB/G. Bellini तस्वीर: Getty Images/S. Barbour तस्वीर: Imago/Icon/S. Winters तस्वीर: Getty Images/R. Heathcote ट्रैक एंड फील्ड, ऑस्ट्रेलिया
तस्वीर: Getty Images/J. McCawleyतस्वीर: Getty Images/I. Walton छठा दिन, 11 अगस्त
बैडमिंटन के डबल्स मुकाबले शुरू होंगे. ज्वाला गुट्टा और ए पोनप्पा का जापान की टीम से मैच है. बीएस रेड्डी और एम अत्री इंडोनेशिया से लोहा लेंगे. पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला होगा नीदरलैंड्स से और महिलाओं का अमेरिका से. बैडमिंटन सिंगल्स मैच भी इसी दिन हैं.
सातवां दिन, 12 अगस्त
भारत का कनाडा से हॉकी मैच है. बैडमिंटन और शूटिंग के भी कुछ मुकाबले हैं.
आठवां दिन, 13 अगस्त
महिला हॉकी टीम का अर्जन्टीना से मैच है. बैडमिंटन के डबल्स मैच भी हैं.
नौवां दिन, 14 अगस्त
शूटिंग और बैडमिंटन सिंगल्स के मुकाबले हैं.
रियो में अब करियो या मरियो
आशंकाओं के बादल छंट चुके हैं. चिंताएं समाप्त हो चुकी हैं. अब जो होना है, बस खेल होना है. उसके लिए रियो तैयार है और खिलाड़ियों के लिए करो या मरो का वक्त है. देखिए, रियो की झलकियां...
तस्वीर: Reuters/D.Grayरियो को तैयार होने में 7 साल लगे हैं.
तस्वीर: Getty Images/M.Tamaइस दौरान ब्राजील ने अपना सबसे बड़ा राजनीतिक संकट भी देखा और विरोध प्रदर्शन भी.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/N. Bothmaलेकिन 5 अगस्त की शाम वे सारी बातें, सारे विवाद विदा.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/Xinhua via ZUMA Wire31वें ओलंपिक खेलों में बात अब बस खेलों की हो रही है.
तस्वीर: Reuters/D.Sagoljउम्मीद की जा रही है कि 30 करोड़ से ज्यादा लोग टीवी पर ओलंपिक देखेंगे जो एक रिकॉर्ड होगा.
तस्वीर: Reuters/D.Martinezरूस के 271 एथलीट पहुंचे हैं. बाकी 118 को डोपिंग स्कैंडल के चलते रोक दिया गया.
तस्वीर: Getty Images/AFP/A. Utkinहालांकि लूटपाट की खबरें भी आ रही हैं. डेनमार्क की टीम का सामान चोरी हो गया.
तस्वीर: dpaऔर ब्राजील के पहले ही फुटबॉल मैच में हंगामा हो गया. नेमार गोल नहीं कर पाए तो लोगों ने स्टेडियम में उनकी हूटिंग कर दी.
तस्वीर: Reuters/U. Marcelinoएक विवाद ब्राजील के खिलाड़ियों को लेकर भी खड़ा हो गया है. रिपोर्ट है कि उनका डोप टेस्ट हुआ ही नहीं है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/E. Sa