रोहिंग्या समुदाय के जातीय सफाये का खतरा: संयुक्त राष्ट्र
६ सितम्बर २०१७
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेश ने म्यांमार से भाग कर बांग्लादेश जाने वाले रोहिंग्या अल्पसंख्यकों का जातीय सफाया होने की चेतावनी दी है. अब तक करीब 140,000 रोहिंग्या के पड़ोसी देश की ओर भागने का अनुमान है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/B. Armangue
विज्ञापन
Rohingya people at risk of ethnic cleansing: UN
02:14
This browser does not support the video element.
म्यांमार में तटीय इलाकों में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों की नावें जब्त कर ली गई हैं. भागने के लिए अब रोहिंग्या प्लास्टिक की खतरनाक नावों का सहारा ले रहे हैं.
म्यांमार में तटीय इलाकों में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों की नावें जब्त कर ली गई हैं. भागने के लिए अब रोहिंग्या प्लास्टिक की खतरनाक नावों का सहारा ले रहे हैं.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/E. Htusan
नावें जब्त
म्यांमार प्रशासन ने रखाइन प्रांत में रोहिंग्या समुदाय की नावें जब्त कर लीं. अधिकारी चाहते हैं कि रोहिंग्या नावों के सहारे भाग न सकें. प्रशासन का दावा है कि इलाके में उग्रवादी गतिविधियां चल रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए ऐसा किया गया है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/E. Htusan
पेट पर लात
अधिकारियों द्वारा कई नावें जब्त किये जाने के बाद रोहिंग्या मुसलमानों को रोजी रोटी के लाले भी पड़े हैं. आम तौर पर मछली पकड़कर परिवार चलाने वाले मायूस हैं. कुछ ने प्लास्टिक और लकड़ी का सहारा लेकर कामचलाऊ नावें बनाई. अब इन्हीं नावों के जरिये मछली पकड़ी जाती है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/E. Htusan
नाकाफी कमाई
प्लास्टिक की नावें समुद्र में बहुत दूर तक नहीं जा पातीं. इसीलिए तट के करीब ही मछुआरे थोड़ी बहुत मछली पकड़ लेते हैं और बीच पर ही उन्हें बेच देते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/E. Htusan
जान बचाने का जरिया
रोहिंग्या समुदाय के लोगों को लगता है कि नावें ही जान बचाने का सबसे बढ़िया जरिया हैं. हिंसा की आंशका या भनक लगते ही लोग जरूरी साजो सामान लेकर संमदर में निकल पड़ते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/E. Htusan
पीछे छूटती जिंदगी
प्लास्टिक की नावों पर बच्चों और महिलाओं को नहीं चढ़ाया जाता. सिर्फ नौजवान इनका इस्तेमाल करते हैं. वे और उनका परिवार जानता है कि हर सफर आखिरी सफर भी हो सकता है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/E. Htusan
आलोचना दबाने का तरीका
म्यांमार के अधिकारियों को लगता है कि अगर रोहिंग्या भाग नहीं पाएंगे तो दुनिया को कुछ पता भी नहीं चलेगा. भागकर दूसरे देशों में पहुंचे लोगों के जरिये ही म्यांमार के रोहिंग्या समुदाय की खबरें सामने आती हैं.