दुनिया में मूंगे की सबसे बड़ी चट्टान, ग्रेट बैरियर रीफ पर एक बार फिर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. पानी के गर्म होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की इस रीफ में बड़े पैमाने पर कोरल ब्लीचिंग व इकोसिस्टम के ढहने का जोखिम काफी बढ़ गया है.
करीब 2,300 किलोमीटर लंबी मूंगे की चट्टानों की ये श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड तट के समानांतर है. क्वींसलैंड की जेम्स कुक यूनिवर्सिटी के समुद्री पारिस्थितिकी विशेषज्ञ मॉर्गन प्रैचेट का कहना है कि इस बार का अल नीनो बेहद शक्तिशाली हो सकता है. इससे समुद्र का तापमान बढ़ेगा और ग्रेट बैरियर रीफ में व्यापक स्तर पर मूंगों के मरने की आशंका है.
कोरल ब्लीचिंग तब होती है, जब समुद्र का तापमान लंबे समय तक सामान्य से ज्यादा बना रहता है. इससे कोरल अपने भीतर रहने वाले शैवाल को बाहर निकाल देते हैं, उनका रंग सफेद पड़ जाता है और उनके मरने का खतरा बढ़ जाता है. ग्रेट बैरियर रीफ, यूनेस्को विश्व धरोहरों में शामिल है. यूएन की यह एंजेंसी 2021 से इस रीफ की निगरानी भी कर रही है. हाल के बरसों में यहां समुद्र के बढ़ते तापमान की वजह से कई बार ब्लीचिंग चुकी है. 2016 के बाद अब छठी बार बड़ी ब्लीचिंग हो रही है.
2023 में भी ग्रेट बैरियर रीफ का बड़ा हिस्सा कोरल ब्लीचिंग का शिकार हुआतस्वीर: Hideo Kurihara/imageBROKER/picture alliance
पर्याप्त कदम नहीं उठा रही हैं सरकारें
यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के प्रोफेसर ओवे होएग गुल्डबर्ग का कहना है कि पूरी दुनिया में कोरल रीफ का भविष्य खतरे में है और सरकारें पर्याप्त कदम नहीं उठा रही हैं. उनके मुताबिक स्थिति इतनी गंभीर है कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो नुकसान बहुत व्यापक हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रेट बैरियर रीफ सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि समुद्री जैव विविधता का अहम केंद्र है.
वैज्ञानिकों के मुताबिक सिर्फ जलवायु परिवर्तन ही नहीं, बल्कि चरम मौसमीय घटनाएं, तटीय विकास, भूमि से बहकर आने वाला प्रदूषण और कांटेदार स्टारफिश की बढ़ती संख्या भी रीफ पर दबाव बढ़ा रही है. ग्रेट बैरियर रीफ, 600 से ज्यादा किस्म के कोरल और 1,625 किस्म की मछलियों का आवास है. 1960 के बाद से इस रीफ के आस पास समंदर का पानी लगातार गर्म होता जा रहा है.
कोरल ब्लीचिंग के बाद इस तरह उजड़ा उजड़ा सा दिखता है रीफ सिस्टमतस्वीर: Greg Torda/Arc Centre Of Excelle/AAP/epa/dpa/picture alliance
क्या है अल नीनो और ये क्या करता है?
अल नीनो के दौरान प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्सों में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से कम से कम 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाता है. मजबूत अल नीनो की स्थिति में यह वृद्धि 2 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा भी पहुंच सकती है. यही अतिरिक्त गर्मी समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करती है और कोरल ब्लीचिंग जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ा देती है. लंबे समय तक तापमान ऊंचा रहने पर बड़ी संख्या में कोरलों की पूरी बस्ती खत्म भी हो सकती है.
अल नीनो का असर सिर्फ कोरल रीफ तक ही सीमित नहीं रहता. समुद्र में पोषक तत्वों की आवाजाही बदलने से मछलियों, समुद्री स्तनधारियों और अन्य जीवों की खाद्य श्रृंखला प्रभावित होती है. कई प्रजातियां ठंडे पानी की तलाश में दूसरे इलाकों की ओर चली जाती हैं, जबकि कुछ की संख्या घटने लगती है. इससे जैव विविधता, मत्स्य उद्योग और उन तटीय समुदायों पर भी असर पड़ता है, जिनकी आजीविका समुद्री संसाधनों पर निर्भर है.
ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ के कोरल, ब्लीच के भयानक खतरे का सामना कर रहे हैं. वैज्ञानिकों के सर्वे में शामिल इलाके के 73 फीसदी कोरल को भारी नुकसान हुआ है.
तस्वीर: Grace Frank/Australian Institute of Marine Science/REUTERS
ग्रेट बैरियर रीफ का सर्वे
वैज्ञानिकों ने हवाई सर्वे में 1,000 रीफ को देखा जिसमें 730 रीफ में ब्लीच नजर आया. ब्लीच की मात्रा 90 फीसदी से ज्यादा है. ऑस्ट्रेलिया के रीफ प्रशासन के मुताबिक यह ब्लीच इस रीफ के पूरे विस्तार में नजर आया है.
तस्वीर: Grace Frank/Australian Institute of Marine Science/REUTERS
क्या है कोरल रीफ
कोरल दूसरे जीवों की तरह छोटे समुद्री जीव हैं. ये छोटे छोटे जीव कुछ खास समुद्री इलाकों में अपनी जड़ें जमा कर बैठते हैं और एक दूसरे से जंगल के पेड़ों की तरह जुड़ कर रीफ बनाते हैं. ये अपनी सुरक्षा के लिए अपने आस पास सख्त ढांचे तैयार करते हैं जो चूना पत्थर जैसे होते हैं.
तस्वीर: Supplied/CSIRO/dpa/picture alliance
कोरल के भूखे मरने का खतरा
कोरल रीफ का भोजन हैं कवक. अलग अलग तरह के कवक इनके लिए आहार बनते हैं. समुद्र का तापमान बढ़ने और प्रदूषण से कवकों में कमी आती है तो कोरल भूखे रह जाते हैं. उनका रंग सफेद पड़ कर पारदर्शी हो जाता है और उनके मरने का खतरा पैदा हो जाता है. इसी को ब्लीचिंग कहा जाता है.
तस्वीर: picture alliance/dpa/Great Barrier Reef Foundation
जैव विविधता के लिए खतरा
समुद्र के सिर्फ एक प्रतिशत इलाके में कोरल रीफ का विस्तार है. जबकि दुनिया के 25 फीसदी समुद्री प्रजातियों को कोरल के इलाके में घर मिलता है. जाहिर है कि अगर समुद्र के नीचे का यह जंगल खत्म हो गया तो जीवों का बसेरा उजड़ जाएगा.
तस्वीर: Grace Frank/Australian Institute of Marine Science/REUTERS
ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर कोरल रीफ
ऑस्ट्रेलिया के ग्रैट बैरियर रीफ को दुनिया की सबसे विशाल जीवित संरचना भी कहा जाता है. यह 2,300 किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है. इसमें 600 से ज्यादा कोरल के प्रकार और 1,625 मछलियों की प्रजातियां हैं.
तस्वीर: HPIC/dpa/picture alliance
कब होती है ब्लीचिंग
पानी का तापमान अत्यधिक बढ़ने पर कोरल अपना अस्तित्व बचाने के लिए सूक्ष्म कवकों को बाहर निकालते हैं. अगर ऊंचा तापमान बना रहे तो कोरल सफेद हो कर मर जाते हैं.
तस्वीर: WWF AUSTRALIA/AAP/dpa/picture alliance
पहले से बहुत ज्यादा खतरे में है रीफ
इसी साल की गर्मियों में सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट में 46 फीसदी रीफ में अत्यधिक गर्मी की वजह से दबाव की बात की गई थी. इससे पहले 2016 में केवल 20 फीसदी रीफ ही दबाव झेल रहे थे. पिछले 8 सालों में यह पांचवां मौका है जब बड़े पैमाने पर रीफ ब्लीचिंग झेल रहे हैं.
तस्वीर: Grace Frank/ Australian Institute of Marine Science/REUTERS
कैसे बचेंगे कोरल
विशेषज्ञों ने कोरल की ब्लीचिंग रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है. इसमें वैश्विक उत्सर्जन को घटाने के साथ ही स्थानीय पुनर्वास परियोजनाओं को बढ़ाना शामिल है.
तस्वीर: Grace Frank/Australian Institute of Marine Science/REUTERS
क्या कर रहा है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने पानी की गुणवत्ता सुधारने, जलवायु परिवर्तन के असर को घटाने और खतरे का सामना कर रही प्रजातियों को बचाने पर करीब 3.2 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है. हालांकि यह देश गैस और कोयले के सबसे बड़े निर्यातकों में है और इसने कार्बन न्यूट्रल बनने का लक्ष्य हाल ही में तय किया है.