कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है. पुष्कर की मौत 2014 में हुई थी.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo
विज्ञापन
बुधवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने थरूर को राहत देते हुए पुष्कर की मौत से जुड़े सभी आरोपों से बरी कर दिया. 51 साल की पुष्कर की लाश दिल्ली के एक होटल में 17 जनवरी 2014 को मिली थी. दिल्ली पुलिस ने थरूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) और 498 ए (पति या उसके रिश्तेदार द्वारा अत्याचार) के तहत मामला दर्ज किया था.
थरूर की तरफ से पेश वकील विकास पाहवा ने बताया कि विशेष जांच दल द्वारा की गई जांच में उनके खिलाफ लगाए आरोपों पर सबूत नहीं मिले और उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है.
विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने कहा, "आरोपी को बरी कर दिया गया है." यह आदेश थरूर, थरूर की ओर से मौजूद वकील विकास पाहवा और सरकारी वकील अतुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में सुनाया गया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान पाहवा ने यह भी तर्क दिया था कि पुलिस जांच पर सालों बिताने के बाद भी सुनंदा पुष्कर की मौत के कारण का पता नहीं लगा सकी.
वर्चुअल कोर्ट की कार्यवाही में भाग लेने वाले थरूर ने अदालत को सभी अपराधों से मुक्त करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, "साढ़े सात साल हो गए थे और यह एक यातना थी. मैं बहुत आभारी हूं."
सालों तक चली न्यायिक प्रक्रिया
इससे पहले 29 अप्रैल, 19 मई और 16 जून को महामारी के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित होने के कारण आदेश को टाल दिया गया था. कोर्ट को अभियोजन पक्ष की ओर से लिखित दलीलें दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय देने का आवेदन मिलने के बाद दो जुलाई को आदेश की घोषणा फिर से स्थगित कर दी गई थी.
शुरू में दिल्ली पुलिस ने पुष्कर की मौत की एक हत्या के रूप में जांच की. सरकारी वकील श्रीवास्तव ने तर्क दिया था कि उनकी मृत्यु से पहले, पुष्कर के शरीर पर चोटें आई थीं और वे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिखी थीं.
विज्ञापन
थरूर की प्रतिक्रिया
पुष्कर की मौत के मामले में पुलिस ने थरूर को मुख्य आरोपी बनाया था और वे अभी तक जमानत पर थे. कोर्ट के फैसले के बाद थरूर ने कहा है कि उनके साथ न्याय हुआ है, हालांकि उन्हें निराधार आरोपों का सामना करना पड़ा है. थरूर ने अपने बयान में कहा, "यह उस लंबे दुःस्वप्न के लिए एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष लाता है जिसने मेरी पत्नी सुनंदा के दुखद निधन के बाद मुझे घेर लिया था. मैंने दर्जनों निराधार आरोपों और मीडिया की ओर से बदनामी का धैर्यपूर्वक सहन किया है. मैंने न्यायपालिका में अपना विश्वास बनाए रखा है, जो आज सही साबित हुई है."
थरूर ने बयान में आगे कहा, "हमारी न्यायिक प्रणाली में प्रक्रिया ही अक्सर सजा बन जाती है. तथ्य यह है कि इंसाफ हुआ है और हमारा पूरा परिवार सुनंदा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेगा."
शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर की शादी साल 2010 में हुई थी. चार साल बाद पुष्कर की मौत ने राजनीतिक हलकों में अटकलों को जन्म दिया, खासकर जब उनके कुछ अंतिम ट्वीट्स में दोनों के बीच दरार के संकेत थे. थरूर पर पुष्कर ने पाकिस्तानी पत्रकार के साथ संबंध का आरोप लगाया था.
ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल ने एक इंटरव्यू में ऐसी बातें कही हैं जिनकी वजह से शाही परिवार सुर्खियों में है. मेगन का तो कहना है कि एक समय उनका आत्महत्या करने का मन हो गया था.
तस्वीर: CBS/ZUMAPRESS.com/picture alliance
सांवली त्वचा
मेघन ने कहा है कि ब्रिटिश रॉयल परिवार के एक सदस्य ने उनके बेटे आर्ची की त्वचा कैसी होगी इस बारे में कमेंट किया था. मेगन ने उस सदस्य का नाम नहीं बताया. उनका यह भी कहना है कि राजपरिवार ने उनके बेटे को प्रिंस मानने से ही इनकार कर दिया था. मेगन के बारे में छपे नस्लभेदी आर्टिकल का किसी ने विरोध नहीं किया.
तस्वीर: Reuters/T. Melville
आत्महत्या करने के बारे में सोचा
मेगन का कहना है कि राजपरिवार में उनकी स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि वो आत्महत्या और खुद को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचने लगी थीं. उस दौर में उन्होंने परिवार से मदद मांगी लेकिन कोई सामने नहीं आया. मेघन ने आंसू पोछते हुए कहा, "मैं बस और जीना नहीं चाहती थी."
तस्वीर: Kirsty Wigglesworth/AP/picture alliance
प्रिंस चार्ल्स ने बेटे से बात बंद कर दी
प्रिंस हैरी ने बताया कि उनके पिता और ब्रिटिश राजगद्दी के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स ने अलगाव के दौर में एक समय उनके फोनकॉल का जवाब देना बंद कर दिया था. हैरी ने कहा, "मुझे सचमुच निराशा हुई क्योंकि ऐसा कुछ उन्होंने भी सहा था. वह जानते थे कि यह दर्द कैसा है. मैं उन्हें हमेशा प्यार करूंगा लेकिन बहुत दर्द हुआ है."
तस्वीर: picture-alliance/dpa/J. King
केट ने रुलाया
मेघन ने अखबार में आई इन खबरों से इनकार किया कि उन्होंने प्रिंस विलियम की पत्नी केट को रुलाया. मेघन का कहना है कि केट ने 2018 में उनकी शादी से पहले फ्लावर गर्ल्स की ड्रेस को लेकर उन्हें रुलाया था.
तस्वीर: picture-alliance/AP/K. Wigglesworth
राजमहल का झूठ
मेघन का कहना है कि महल में रहने वाले अज्ञात लोग "परिवार के दूसरे सदस्यों को बचाने के लिए झूठ बोलना चाहते हैं लेकिन वो कभी भी मुझे और मेरे पति को बचाने के लिए सच बोलने को तैयार नहीं हुए."
तस्वीर: Reuters/P. Nicholls
इतिहास खुद को दोहराता है?
प्रिंस हैरी ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि कहीं इतिहास खुद को दोहरा ना दे. यह बात उन्होंने अपनी मां लेडी डायना के संदर्भ में कही. 1997 में तेज भागती उनकी कार का एक्सीडेंट होने से डायना की मौत हो गई थी. डायना कुछ फोटोग्राफरों की नजरों से बचना चाहती थीं और इसीलिए कार तेज दौड़ाई जा रही थी.
तस्वीर: Captital Pictures/picture alliance
शाही परिवार ने अलग किया
हैरी ने बताया कि उनके परिवार ने उन्हें आर्थिक रूप से अकेला छोड़ दिया और जो पैसा उनकी मां डायना उनके लिए छोड़ गईं थीं वो उस पर गुजारा करते थे. उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा भी नहीं दी जा रही थी. हैरी ने कहा, "मेरे ख्याल से वह (डायना) जिस तरह यह सब हुआ उस पर बहुत गुस्सा होतीं और बहुत दुखी भी, लेकिन आखिरकार उन्होंने हमारे लिए हमेशा यही चाहा कि हम खुश रहें."
तस्वीर: Kirsty Wigglesworth/Getty Images
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय
प्रिंस हैरी का कहना है कि उन्होंने अपनी दादी और ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ को राजपरिवार से अलग होने के बारे में कभी अंधेरे में नहीं रखा. मेघन का कहना है, "महारानी हमेशा मेरे लिए बहुत अच्छी रही हैं."
तस्वीर: AFP/A. Dennis
चार्ल्स और विलियम फंस गए हैं
प्रिंस हैरी का कहना है कि प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम राजशाही में फंस गए हैं. हैरी ने कहा, "मैं फंसा हुआ था लेकिन नहीं जानता था कि फंसा हूं. ठीक वैसे ही जैसे कि मेरा परिवार, मेरे पिता और मेरे भाई फंसे हुए हैं. उन्हें छोड़ा नहीं जा रहा है."
तस्वीर: Getty Images/B. A. Prunchnie
तीन दिन पहले शादी
मेघन का कहना है कि उन लोगों ने तीन दिन पहले ही गोपनीय रूप से निजी समारोह में शादी कर ली थी. शादी का आधिकारिक आयोजन 19 मई, 2018 को विंडसर कासल में हुआ.
तस्वीर: Reuters/B. Birchall
बेबी गर्ल
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने बताया कि उनकी दूसरी संतान बेटी है जो फिलहाल मेघन के गर्भ में पल रही है. उनकी पहली संतान बेटा है. आर्ची माउंटबेटन विंडसर का जन्म 2019 में हुआ.