जर्मन पुलिस के मुताबिक बुधवार को देश के उत्तरी राज्य मैक्लेनबुर्ग वेस्ट पोमेरेनिया में वेजेनबर्ग से मीरो जा रही ट्रेन को आपातकालीन ब्रेक लगा कर रोकना पड़ा. पटरियों पर ट्रेन के चालक को डेढ़ नीटर ऊंचा स्नोमैन नजर आया जिस वजह से उसने ट्रेन को रोक दिया. दरअसल चालक यह समझ ही नहीं पाया कि सामने नजर आ रही आकृति इंसान की है या किसी स्नोमैन की.
आपातकालीन ब्रेक लगाने के चलते ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम को करीब 5 हजार यूरो का नुकसान हुआ है. इस घटना में किसी सवारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. खबरों के मुताबिक यह स्नोमैन स्थानीय समय के मुताबिक बुधवार शाम करीब 5.45 बजे तीन लोगों ने बनाया था जिनकी पुलिस को अब तलाश है.
तस्वीरों में: ठिठुरता यूरोप
तापमान जीरो के करीब और उस पर बर्फीली बरसात. ऐसे में फौरन बर्फ का जमना आम है. इसकी वजह से वीकएंड में कई दुर्घटनाएं हुईं. मध्य यूरोप में कम से कम 6 लोगों की जान गई.
तस्वीर: picture alliance/dpa/S. Ebel
लियों से लेकर लुइबेक तक बर्फीली बरसात
शनिवार को यूरोप के बड़े हिस्से में तापमान ऐसे बिंदु पर पहुंच गया जहां बरसात होती है और ठंड के कारण बरसात का पानी फौरन जम जाता है. जर्मनी के उत्तरी हिस्से में दुर्घटनाओं के बाद पुलिस ने कई हाइवे पर रोक लगा दी. जर्मनी में हुई दुर्घटनाओं में दो लोग मारे गए तो फ्रांस में एक बस दुर्घटना में चार लोग मारे गए.
तस्वीर: picture alliance/dpa/S. Ebel
खतरनाक फिसलन
जब तापमान इतना कम हो कि बरसात का पानी जम जाए तो उसे बर्फीली बरसात या ब्लित्सआइस कहते हैं. इसकी वजह से सड़क, फुटपाथ या समतल सीमेंटेड जगहें कुछ ही सेकंडों या मिनटों में बर्फ के गलीचे में बदल जाती है. ऐसे में इस पर चलना या गाड़ी चलाना सीधे दुर्घटना को दावत देने जैसा होता है. लेकिन अगर आपके चलते चलते ऐसा हो तो कर भी क्या सकते हैं.
तस्वीर: picture alliance/dpa/D. Reinhardt
हवाई यात्रा प्रभावित
बर्फीली बरसात विमानों के ऊपर जम जाती है. इसकी वजह से पैदा होने वाला अतिरिक्त भार उड़ान के दौरान गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. इसलिए यूरोप में बर्फ गिरने पर उड़ान से पहले जहाजों को डिफ्रॉस्ट किया जाता है. तुर्की में इस्तांबुल के हवाई अड्डों पर बर्फीली बरसात के कारण नहीं बल्कि बर्फीले तूफान के कारण कई उड़ानें स्थगित करनी पड़ी.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/I. Yildlz
खुले आसमां के नीचे
पूर्वी यूरोप में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है. हर साल यहां ठंड में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है. खासकर बेघर लोग प्रभावित होते हैं. ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार इस साल भी सर्दियों में सर्बिया और हंगरी में तकरीबन 2000 शरणार्थी माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद खुले आसामान के नीचे या तंबुओं में रात बिताने को मजबूर हैं.
तस्वीर: picture-alliance/ZUMA Wire/D. Balducci
मूमध्य सागर में भी बर्फ
लेसबॉस में भी ठंड आ गई है. वहां के शरणार्थी शिविरों में ग्रीक अधिकारी शरणार्थियों को कंबल और फैन हीटर बांट रहे हैं. बेघर लोगों के लिए हीटेड हॉल और मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं. ग्रीस के इस द्वीप पर बिरले ही हिमपात होता है. ग्रीस के क्रेट द्वीप पर रेदिम्नो शहर में रविवार सुबह 40 साल बाद बर्फबारी हुई.
तस्वीर: Getty Images/AFP/STR
कहीं खुशी तो कहीं चोट
रूस के लोगों को कड़ाके की ठंड की आदत है. वहां लोगों ने मजबूरी को अपने फायदे में बदल दिया है और वे ठंड की शिकायत करने के बदले उसका मजा लेते हैं. इसके बावजूद यहां भी बहुत से लोग ठंड का शिकार होते हैं. इन साल तो तापमान बहुत ही कम है, जो कुछ जगहों पर माइनस 50 तक पहुंच गया है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/N. Kolesnikova
बेहतरी की उम्मीद नहीं
बर्फीली बरसात के बाद मध्य यूरोप के ज्यादातर हिस्से में घना कोहरा छाया है. रविवार को डॉयचे वेले की खिड़कियों से दो सौ मीटर दूर स्थित राइन नदी तक नहीं दिख रही थी. आने वाले दिनों में हालात बेहतर होने की संभावना है लेकिन सर्दी फिर लौटेगी. इस साल उसके लंबा होने की आशंका है.
तस्वीर: DW
7 तस्वीरें1 | 7
वहीं इस हफ्ते भी जर्मनी के अधिकतर हिस्सों में बर्फ और पाले का कहर जारी रख सकता है. हैम्बर्ग जैसे शहर में आपातकालीन सेवाएं बाढ़ से निपटने में लगी हुई हैं तो वहीं दक्षिणी राज्य बवेरिया में बर्फीली सड़कें घातक साबित हो रही हैं. ब्रांडेनबुर्ग से भी सड़क दुर्घटनओं की खबरें आ रही हैं.
यूरोप में बुल्गारिया के उत्तर और पूर्व के अधिकतर हिस्से में भी ठंडी हवाएं अपना कहर बरपा रही हैं. इन ठंडी हवाओं के चलते यहां सड़कें बंद हो जाती हैं और देश के लगभग 117 शहरों और गांवों में बिजली की समस्या पैदा हो जाती है. साथ ही देश के तमाम हाइवे भी बंद पड़ जाते हैं.
यह भी देखिए: बर्फीले ध्रुव के मस्त बाशिंदे
अमेरिका में गल्फ कोस्ट से लेकर न्यू इंग्लैंड के बीच करोड़ों लोगों के जीवन को कुछ दिनों के लिए थाम के रख दिया बर्फीले तूफान जोनास ने. तूफानी हवाएं और भारी बर्फबारी के कारण छह राज्यों में आपातकाल घोषित करना पड़ा.
तस्वीर: Getty Images/Y. Paskova
राजधानी में स्लेजिंग
अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन में करीब 3 फीट गहरी बर्फ गिरी. जैसे ही स्लेजिंग पर लगा प्रतिबंध उठाया गया, बच्चे और बड़े सब यहां स्लेजिंक का मजा लेने पहुंच गए.
तस्वीर: Reuters/J. Ernst
बर्फ से चक्का जाम
न्यूयॉर्क के बोवरी सबवे स्टेशन की ये तस्वीर दिखाती है कि यहां यातायात की क्या हालत रही होगी. इस शहर में 27 इंच के आसपास बर्फ रिकॉर्ड की गई. बर्फ के साथ यहां तूफानी हवाओं ने खूब कहर ढाया.
तस्वीर: DW/L. Reddy
सुनसान बाजार
न्यूयॉर्क के चाइनाटाउन इलाके में बर्फीले तूफान ब्लिजार्ड को झेलते हुए अकेले आगे बढ़ता एक निवासी. शहर के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने जोनास तूफान के दौरान सबसे बाहर ना निकलने की अपील की थी.
तस्वीर: DW/L. Reddy
भूतिया सा शहर
गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने न्यूयॉर्क में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया. केवल इमरजेंसी वाहन ही शहर से अंदर या बाहर जा सकते थे. हमेशा चहल पहल वाले टाइम्स स्क्वायर, सेंट्रल पार्क और फुल्टॉन स्ट्रीट पर सन्नाटा पसरा रहा.
तस्वीर: DW/L. Reddy
सड़कों पर स्कीईंग
कई जगहों पर लोगों ने एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए स्कीईंग भी की. वॉशिंगटन में पूरे सप्ताहांत सभी स्मारक और संग्रहालय बंद रहे और पूरा शहर बिल्कुल थम सा गया.
तस्वीर: Reuters/J. Ernst
विंटर वंडरलैंड
शहर में पसरी शांति का फायदा उठा कर कुछ लोगों ने इसका आनंनद भी उठाया. न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के पास पड़ी बर्फ से स्नोमैन बनाती इस महिला को ही देखिए.
तस्वीर: Getty Images/Y. Paskova
अगली सुबह
रविवार को अमेरिकी ईस्ट कोस्ट के ज्यादातर इलाकों में आवाजाही पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया. यूनियन सिटी, न्यू जर्सी में लोग अपनी कारों और सड़कों को साफ करते हुए.