एक नए अध्ययन में पता चला है कि यूरोप और अमेरिका में हवा के साफ हो जाने के कारण यानी प्रूदषण कम हो जाने के कारण अटलांटिक महासागर में चक्रवातीय तूफान बढ़ गए हैं.
अमेरिका के नेशनल ओशियानिक ऐंड ऐटमॉसफेरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) द्वारा किए गए एक अध्ययन में ऐसे नतीजे सामने आए हैं कि क्षेत्रीय वायु प्रदूषण में वैश्विक स्तर पर हुए बदलावों के कारण तूफानों की गतिविधियां ऊपर-नीचे होती रहती हैं. इसी कारण यूरोप और अमेरिका की हवा में प्रदूषक तत्वों की 50 प्रतिशत कमी को पिछले लगभग दो दशकों में अटलांटिक में तूफानों में हुई वृद्धि से जोड़ा गया है.
बुधवार को साइंस अडवांसेज नाम एक पत्रिका में छपे इस अध्ययन में कहा गया कि अटलांटिक महासागर में तूफान बढ़ रहे हैं जबकि प्रशांत महासागर में, जहां प्रदूषण ज्यादा है, वहां तूफान कम हुए हैं. संस्था के लिए चक्रवातों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक हीरोयुकी मुराकामी ने इस शोध के लिए दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में तूफानों की कंप्यूटर सिमुलेशन के जरिए जांच-पड़ताल की. मुराकामी ने पाया कि तूफानों की गतिविधियों और उद्योगों व वाहनों से होने वाले एयरोसोल प्रदूषण, सल्फर के कणों और बूंदों में संबंध है, जिनके कारण हवा सांस लेने लायक नहीं रहती.
इलेनिया तूफान ने जर्मनी के कई हिस्सों में भारी कहर बरपाया है. दो लोगों की मौत की भी खबर है. देखिए तस्वीरें...
तस्वीर: Rainer Droese/localpic/imago images
इलेनिया का कहर
जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के मछली बाजार में गुरुवार सुबह का यह मंजर है. कई जगह तो पानी साढ़े छह फुट से भी ज्यादा भर गया था.
तस्वीर: Daniel Bockwoldt/dpa/picture alliance
रेल सेवा अस्त-व्यवस्त
देश के कई हिस्सों में रेल सेवाएं प्रभावित हुईं. नॉर्थ राइन-वेस्टफालिया में डोर्स्टन शहर के पास तो ट्रेन को रास्ते में ही रुकना पड़ा क्योंकि पटरियों पर पेड़ गिर गए थे.
तस्वीर: Bludau Foto/dpa/picture alliance
घरों को नुकसान
देशभर में गुरुवार को बचावकर्मियों के पास फोन आते रहे. लोअर सैक्सनी राज्य के बाड बेवेन्सन में पेड़ घरों की छतों पर गिर गए. हजारों घरों में बिजली बंद रही.
तस्वीर: Philipp Schulze/dpa/picture alliance
सड़क पर व्यवधान
ओल्डनबुर्ग के पास ए-29 मार्ग पर उलटा यह ट्रक दिखा रहा है कि सड़क पर तूफान के दौरान चलने वालों को किन हालात का सामना करना पड़ा होगा.
सरकार ने बुधवार शाम को ही तूफान की चेतावनी जारी कर दी थी. शिक्षण संस्थानों व अन्य कई दफ्तरों को भी बंद किया गया था.
तस्वीर: Matthias Bein/dpa/picture alliance
पहाड़ों में और मुसीबत
पहाड़ी इलाकों में तूफान के साथ-साथ बर्फ भी गिरी. सैक्सनी-अनहाल्ट में 152 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और हार्त्स की पहाड़ियों पर भारी हिमपात हुआ.
तस्वीर: Matthias Bein/ZB/dpa/picture alliance
यात्राएं प्रभावित
यात्राएं करने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कई ट्रेनें और उड़ानें रद्द हो गईं और लोग एयरपोर्ट व स्टेशनों पर ही फंस गए.
तस्वीर: Paul Zinken/dpa/picture alliance
7 तस्वीरें1 | 7
वैज्ञानिकों को यह जानकारी काफी समय से है कि एयरोसोल प्रदूषण के कारण हवा के तापमान में कमी आती है. कई बार तो इनके कारण ग्रीनहाउस गैसों को व्यापक दुष्प्रभाव भी कम होते हैं. लेकिन अब तक हुए अध्ययनों में कहा गया कि हवा के एयरोसोल के कारण ठंडे होने से संभवतया अटलांटिक में तूफान बढ़े हैं. लेकिन मुराकामी ने अपने अध्ययन में दुनियाभर में इसका असर पाया.
कैसे आते हैं चक्रवात?
चक्रवातों को गर्म पानी की जरूरत होती है. वह पानी, जो हवा के कारण गर्म हुआ हो. वही चक्रवातों का ईंधन बनता है और हवा के ऊपरी स्तर में बदलाव लाता है. मुराकामी कहते हैं कि अटलांटिक में साफ हवा और प्रशांत में भारत और चीन के प्रदूषण से आ रही गंदी हवा चक्रवातों को प्रभावित कर रही है.
1980 के दशक में अटलांटिक में एयरोसोल प्रदूषण अपने चरम पर था और तब से इसमें लगातार गिरावट हो रही है. इसका अर्थ है कि जो तत्व ग्रीनहाउस गैसों को प्रभाव कम करते थे और हवा को ठंडा रखते थे वे कम हो रहे हैं. मुराकामी कहते हैं कि इसलिए समुद्र की सतह का तापमान और बढ़ रहा है. और इसके ऊपर, एयरोसोल तत्वों के कम होने के कारण जेट स्ट्रीम यानी हवा की वो घुमावदार नदी जो मौसम को पश्चिम से पूर्व की ओर ले जाती है, और ज्यादा उत्तर की ओर धकेली जा रही है.
आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र और नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक संघर्ष और प्राकृतिक आपदाओं ने लाखों लोगों को देश के अंदर विस्थापित होने को मजबूर किया. यह संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.
तस्वीर: DW/S. Tanha
कोरोना काल में भी विस्थापन
डिस्प्लेसमेंट मॉनिटरिंग सेंटर (आईडीएमसी) और नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल (एनआरसी) की रिपोर्ट कहती है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने लिए आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद आंतरिक विस्थापन हुआ. पर्यवेक्षकों को उम्मीद थी कि पाबंदियों से आंतरिक विस्थापन कम होगा.
तस्वीर: picture-alliance/AA/M. Abdullah
हिंसा, संघर्ष और प्राकृतिक आपदा
आईडीएमसी और एनआरसी की संयुक्त रिपोर्ट कहती है कि साल 2020 में तीव्र तूफानों, लगातार संघर्षों और हिंसा की घटनाओं के कारण देशों के भीतर कुल साढ़े चार करोड़ नए विस्थापन हुए.
तस्वीर: DW
नए विस्थापित
रिपोर्ट में बताया गया कि 10 सालों में विस्थापितों की यह रिकॉर्ड संख्या है. दुनिया भर में आंतरिक रूप से विस्थापन में रहने वालों की कुल संख्या साढ़े पांच करोड़ हो गई है.
तस्वीर: Alfredo Zuniga/AFP
"अभूतपूर्व संकट"
आईडीएमसी की निदेशक एलेक्जेंड्रा बिलाक कहती हैं, "इस साल दोनों संख्या असामान्य रूप से अधिक थी." वह इसे "अभूतपूर्व" बताती हैं. आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की संख्या बतौर शरणार्थी अब देश छोड़कर गए 2.6 करोड़ लोगों से दोगुनी हो गई है.
तस्वीर: Mohammed Al-Wafi/Xinhua/picture alliance
एशिया और प्रशांत के क्षेत्र प्रभावित
एशिया और प्रशांत के घनी आबादी वाले क्षेत्र तीव्र चक्रवात, मानसून की बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए थे, जबकि अटलांटिक तूफान का मौसम "रिकॉर्ड पर सबसे अधिक सक्रिय था." रिपोर्ट के मुताबिक, "मध्य पूर्व और उप-सहारा अफ्रीका में विस्तारित बारिश के मौसम ने लाखों और लोगों को विस्थापित किया."
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/UNAMID/A. G. Farran
भविष्य में विस्थापन बढ़ेगा?
आईडीएमसी की निदेशक एलेक्जेंड्रा बिलाक कहती हैं, "भविष्य में हम जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के साथ इन आपदाओं के बारंबार आने और तीव्र होने की उम्मीद कर सकते हैं, इस वजह से आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की संख्या बढ़ सकती है."
आंतरिक रूप से विस्थापित लोग अक्सर प्राकृतिक आपदा के तुरंत बाद घर लौट जाते हैं, लेकिन आंतरिक विस्थापन में रहने वाले अधिकांश लोग युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों से भागते रहते हैं क्योंकि उनके लिए लौटना अभी भी असुरक्षित है.
तस्वीर: Alexis Huguet/AFP/Getty Images
नई-नई जगह से विस्थापन
सीरिया, अफगानिस्तान और डीआर कांगो में लंबे समय से जारी संघर्ष के कारण लोग अपने घरों को छोड़ ही रहे हैं लेकिन अब इथियोपिया, मोजाम्बिक और बुरकिना फासो में हिंसा लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है.
तस्वीर: Baz Ratner/REUTERS
आर्थिक नुकसान
जलवायु परिवर्तन ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में गंभीर मौसम की स्थिति पैदा कर दी है. मौसम की यह स्थिति कम नहीं हो रही बल्कि लगातार बढ़ रही है. पिछले साल, ऑस्ट्रेलिया ने अत्यधिक गर्मी के कारण जंगल की आग में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी, तूफान की संख्या में भी वृद्धि हुई है और इससे कई देशों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है.
तस्वीर: Reuters/
9 तस्वीरें1 | 9
द क्लाइमेट सर्विस नामक संस्था में काम करने वाले चक्रवातीय वैज्ञानिक जिम कॉसिन कहते हैं, "यही कारण है कि 1990 के दशक के मध्य से अटलांकि महासागर पगला सा गया. और इसी कारण 1970 और 1980 के दशक में यह इतना शांत था.” कॉसिन खुद तो अध्ययन का हिस्सा नहीं थे लेकिन वह इसके नतीजों से सहमत दिखते हैं. वह कहते हैं कि एयरोसोल प्रदूषण के कारण 1970-80 में लोगों को तूफानों से कुछ राहत रही लेकिन उसका खामियाजा हम अब भुगत रहे हैं.
विज्ञापन
फिर भी प्रदूषण खतरनाक है
मुराकामी स्पष्ट् करते हैं कि ट्रॉपिकल तूफानों के आने के पीछे और भी कई वजह होती हैं जैसे कि ला निन्या और अल नीनो जैसी प्राकृतिक गतिविधियां, भूमध्य रेखा के आसपास तापमान में बदलाव और पूरी दुनिया के जलवायु में परिवर्तन आदि. वह कहते हैं कि इंसानी वजहों से होने वाले जलवायु परिवर्तन के कारण ग्रीनहाउस प्रभाव भी एक कारक है, जो एयरोसोल प्रदूषण कम होने से और बढ़ेगा.
पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाली गाएं
04:25
This browser does not support the video element.
ग्रीनहाउस गैसों के कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन से तूफानों में मामूली कमी आने का अनुमान है लेकिन कॉसिन, मुराकामी और अन्य वैज्ञानिक कहते हैं कि अत्याधिक शक्तिशाली तूफानों की बारंबारता और शक्ति में और वृद्धि होगी, वे ज्यादा पानी लेकर आएंगे और ज्यादा विनाशक बाढ़ आएंगी.
मुराकामी ने अपने अध्ययन में यह भी पाया कि यूरोपीय और अमेरिकी हवा में एयरोसोल प्रदूषण कम होने से हवाओं का वैश्विक पैटर्न बदल गया है और ऑस्ट्रेलिया के इर्द-गिर्द दक्षिणी गोलार्ध में तूफानों में कमी आई है.
लेकिन वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में पब्लिक हेल्थ की प्रोफेसर क्रिस्टी एबी कहती हैं कि अटलांटिक में तूफानों का बढ़ना भले ही एक दिक्कत हो, फिर भी उनकी तुलना वायु प्रदूषण के कारण होने वाली सालाना 70 लाख मौतों से नहीं की जा सकती. एबी कहती हैं, "वायु प्रदूषण एक मुख्य हत्यारा है इसलिए उत्सर्जन घटाना जरूरी है, चाहे चक्रवातों में कैसा भी बदलाव हो.”