अपने हिंसक पति के हाथों हिंसा और दुर्व्यवहार की शिकार हो चुकी एक जर्मन महिला उस हिंसक रिश्ते से बाहर निकलने की कहानी साझा कर रही है. एक मां होने के नाते हिंसक पति को दूसरा मौका देने वाली महिला दूसरों को इससे चेता रही है.
तस्वीर: picture-alliance/empics/D. Lipinski
विज्ञापन
Germany: Gender based violence
02:53
This browser does not support the video element.
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि साल 2017 में दुनिया भर में जिन महिलाओं की हत्या की गई उनमें आधी से अधिक हत्याएं परिवार वालों ने ही की थी. स्टडी में कहा गया है कि ये मामले बताते हैं कि अब घर ही असुरक्षित साबित हो रहे हैं.
महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित हैं 'घर'
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि साल 2017 में दुनिया भर में जिन महिलाओं की हत्या की गई उनमें आधी से अधिक हत्याएं परिवार वालों ने ही की थी. स्टडी में कहा गया है कि ये मामले बताते हैं कि अब घर ही असुरक्षित साबित हो रहे हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
करीबियों से खतरा
महिलाओं के खिलाफ हिंसा को मिटाने के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) की ओर से जारी आंकड़ों में कहा है कि 2017 में करीब 87 हजार महिलाओं की हत्या कर हुई, जिसमें से तकरीबन 50 हजार हत्याएं मतलब 58 फीसदी महिलाओं को उनके पार्टनर, करीबी या परिवार के सदस्यों ने ही मारा है.
तस्वीर: Reuters/H. Alemir
महिलाएं चुकाती कीमत
इसमें से 30 हजार मतलब 34 फीसदी महिलाओं को उनके पार्टनरों ने ही मारा है. आंकड़ें बताते हैं कि हर घंटे करीब 6 महिलाएं अपने जानने वाले के हाथों मारी गईं. दुनिया भर में नरहत्या (होमीसाइड) के पीड़ित करीब 80 फीसदी लोग पुरूष हैं, लेकिन महिलाओं को लिंग असमानता, भेदभाव, नकारात्मक रुढ़िवाद की कीमत चुकानी पड़ती हैं.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/J. Saenz
शक्ति असंतुलन
स्टडी में कहा गया है कि घरेलू मामलों में महिलाओं का बुरी तरह प्रभावित होना बताता है कि महिलाओं और पुरुषों के बीच शक्ति संतुलन ठीक नहीं है. इसी असंतुलन में महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहीं हैं.
तस्वीर: picture-alliance/ZumaPress/P. Cortellessa
अफ्रीका और अमेरिका
स्टडी के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के सबसे अधिक मामले अफ्रीका और अमेरिका में नजर आते हैं. यहां महिलाओं को अपने साथी या परिवार वालों के हाथों मारे जाने का जोखिम सबसे अधिक है. अफ्रीका में हर एक लाख महिला पर 3.1 पीड़ित हैं.
तस्वीर: Imago/ZUMA Press
ठोस प्रगति नहीं
हिंसा की सबसे कम दर यूरोप में है, जहां हर एक लाख महिला पर 0.7 फीसदी पीड़ित है. यूएनओडीसी के मुताबिक, "महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए कानून और कार्यक्रमों के बावजूद" इस संकट का मुकाबला करने में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है.
तस्वीर: Reuters
असरदार तरीके
रिपोर्ट में महिलाओं पर होने वाली हिंसा के खिलाफ प्रभावी रोकथाम और ऐसी आपराधिक न्याय प्रक्रिया की आवश्यकता पर जोर दिया गया है जिसके जरिए अपराधियों को जल्द सजा तक पहुंचाया जाए. इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और संभावित पीड़ित को सशक्त बनाने जैसी बात कही गई है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/B. Das
पुरुष भी हो शामिल
स्टडी में नीतियां, न्यायिक प्रणाली, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता को भी उजागर किया है. साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पूरी सुधार प्रक्रिया में पुरुषों को भी शामिल किया जाना चाहिए. (एए/एएफपी)