दुनिया की टॉप 10 चोटियां
हिमालय दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है. ऊंचाई के लिहाज से दुनिया की टॉप 10 चोटियां इस विशाल पर्वतमाला में हैं. एक नजर इन चोटियों पर.
हिमालय दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है. ऊंचाई के लिहाज से दुनिया की टॉप 10 चोटियां इस विशाल पर्वतमाला में हैं. एक नजर इन चोटियों पर.
तस्वीर: Imago/Indiapictureनेपाली में सगरमाथा कही जाने वाली यह चोटी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है. 1955 में भारत ने इसका सर्वे किया और ऊंचाई 8,848 मीटर बताई. ब्रिटिश सर्वेयर सर जॉर्ज एवरेस्ट के सम्मान में इस चोटी को माउंट एवरेस्ट नाम दिया गया.
तस्वीर: Reuters/N. Chitrakarपाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में पड़ने वाली कंचनजंघा 2 दूसरी सबसे ऊंची चोटी है. के2 कहा जाने वाला यह पर्वत 8,611 मीटर ऊंचा है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/C. Riedelभारतीय राज्य सिक्किम और नेपाल के बीच स्थित कंचनजंघा ऊंचाई के मामले में तीसरे नंबर पर है. कंचनजंघा की ऊंचाई 8,586 मीटर है.
तस्वीर: picture alliance/Jane Sweeney/Robert Hardingनेपाल, तिब्बत और चीन की सीमा पर खड़ी ल्होत्से चोटी 8,516 मीटर ऊंची है. कंचनजंघा की तरह ही यह भी माउंट एवरेस्ट की पड़ोसी चोटी है.
तस्वीर: G. Kaltenbrunnerमाउंट एवरेस्ट से 19 किलोमीटर दूर मकालू चोटी है. 8,485 मीटर ऊंची यह चोटी नेपाल और चीन में आती है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa8,201 मीटर ऊंची चोयु चोटी भी नेपाल और चीन की सीमा में है.
सफेद बर्फ से हमेशा चमचमाने वाली धौलागिरी चोटी भी नेपाल में है. 8,167 मीटर ऊंची इस चोटी की चढ़ाई बेहद दुश्वार मानी जाती है.
तस्वीर: picture-alliance/blickwinkel/P. Royer8,163 मीटर ऊंची मनास्लु चोटी नेपाल में है. चोयु की पड़ोसी इस चोटी पर पहली बार इंसान 1956 में चढ़ा.
तस्वीर: picture-alliance/dpaपाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगिट बालटिस्तान में खड़ा यह पहाड़ 8,126 मीटर ऊंचा है. नंगा पवर्त की चढ़ाई सबसे मुश्किल बताई जाती है. इसे किलर माउंटेन भी कहा जाता है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa8,091 मीटर ऊंची अन्नापूर्णा चोटी उत्तर मध्य नेपाल में है. माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाले आम तौर पर पहले अन्नपूर्णा पर अभ्यास करते हैं.
तस्वीर: imago/Xinhua7,816 मीटर ऊंची नंदा देवी भारत के भीतर मौजूद सबसे ऊंची चोटी है. उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में पड़ने वाली यह चोटी 1988 से यूनेस्को की विश्व धरोहर है.
तस्वीर: Imago/Indiapicture