कोविड-19 की महामारी से पहले मलेशिया को पर्यटकों का पसंदीदा स्थान माना जाता था. इसकी राजधानी कुआलालम्पुर कई द्वीपों और समुद्र तटों का घर है. यह क्षेत्र अब महामारी का प्रकोप झेल रहा है.
कीरा (बदला हुआ नाम) राजधानी कुआलालम्पुर में छुट्टियों के लिए घर पर्यटकों को किराये पर देती थीं. कोविड-19 के पहले तक यह फलता-फूलता व्यापार था. लेकिन एक साल पहले वह अपने माता-पिता के पास चली गईं. मलेशियाई पर्यटन, कला और संस्कृति मंत्रालय का कहना है कि 2020 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार महामारी के दौरान पर्यटन उद्योग में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं की छंटनी की गई थी. मलेशिया में 2020 में पर्यटन उद्योग की स्थिति से प्रभावित महिलाओं की संख्या 48.3 प्रतिशत थी, जो 2019 में 2 प्रतिशत से कम थी.
पर्यटन, कला और संस्कृति मंत्री नैंसी शकुरी ने कहा कि 2020 से 2030 तक की दस साल की अवधि में मलेशिया के पर्यटन उद्योग को तीन स्तंभों पर बनाने की योजना है. ये तीन स्तंभ प्रतिस्पर्धा, समावेश और स्थिरता हैं. उनके मुताबिक सरकार महिलाओं के समान लाभ के लिए काम कर रही है.
पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए मलेशियाई सरकार ने लॉन्गकावी के लोकप्रिय पर्यटन द्वीप को पूर्ण टीकाकरण वाले पर्यटकों के लिए खोल दिया है. लॉन्गकावी पहुंचने पर उन्हें क्वारंटीन की भी आवश्यकता नहीं होती है.
इस मौके पर घरेलू एयरलाइन को भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग शहरों से उड़ानें बढ़ाने को कहा गया है. मलेशियाई एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मार्च 2022 तक बढ़ने की उम्मीद है. लॉन्गकावी में पर्यटक गतिविधि तेज नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों की आमद धीरे-धीरे बढ़ रही है. अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का उत्साह अभी तक सामने नहीं आया है, भले ही सरकार ने स्पष्ट उपाय किए हैं.
जर्मनी में गुफाओं की जैसे एक अलग दुनिया ही मौजूद है, जो रहस्मयी भी है और कहीं कहीं तो खतरनाक भी. आइए लिए चलते हैं आपको जमीन के नीच बसे इस अद्भुत लोक की यात्रा पर.
थुरिंगिया के स्लेट पहाड़ों के पास स्थित फिटकरी की एक खदान के लंबे समय तक बंद पड़े रहने के बाद यह गुफा बनी. खनन की वजह से जमीन के नीचे गड्ढे बन गए थे जो धीरे-धीरे स्टैलेक्टाइट की एक रंगीन दुनिया में तब्दील हो गए. इन गुफाओं में भूरे रंग के 100 से भी ज्यादा शेड मौजूद हैं और इन्हें 1993 में गिनीज बुक में "दुनिया में सबसे रंगीन गुफाओं" के नाम से शामिल किया गया था.
आज ये लॉर्ड ऑफ द रिंग्स नॉवेल के हॉबिट किरदारों के घरों जैसे लगते हैं, लेकिन यहां वाकई 1916 तक लोग रहा करते थे. असल में इन्हें 19वीं सदी के मध्य में हार्ज पर्वतों के रेतीले पर्वतों में किसान परिवारों ने बनाया था. आज 323 वर्ग फुट के इन घरों में 1916 तक रहने वाले आखिरी व्यक्ति लुडविग श्मिट की कहानी सुनाई जाती है.
तस्वीर: Stephan Schulzdpa-Zentralbild/dpa/picture alliance
बाड सेगेबर्ग की काल्कबर्ग गुफा
चूना पत्थर की यह गुफा उत्तरी जर्मनी की एकमात्र प्राकृतिक गुफा है. यहां तापमान लगभग हमेशा नौ डिग्री सेल्सियस पर रहता है और हवा में काफी नमी रहती है, जिसकी वजह से 30,000 से भी ज्यादा वन्य जीव यहां सर्दियां बिताते हैं. चमगादड़ों के लिए पूरे यूरोप में सर्दियां बिताने के लिए इससे बड़ा प्राकृतिक आसरा नहीं है. इन जीवों के संरक्षण के लिए अक्टूबर से मार्च तक यहां पर्यटकों को आने की अनुमति नहीं दी जाती है.
तस्वीर: arkivi/picture alliance
आटेंडोर्न की ऐटा गुफा
नॉर्थ राइन वेस्टफेलिया में स्थित यह गुफा जर्मनी की सबसे जानी मानी गुफा है. यह स्टैलैग्माइट और स्टैलेक्टाइट की 6,000 मीटर से भी ज्यादा लंबी एक भूलभुलैया है. 1907 में विस्फोट किए जाने के दौरान इसकी खोज हुई थी और अब जर्मनी में सबसे ज्यादा लोग यहीं आते हैं. इसे प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा ऐटा चीज के लिए भी जाना जाता है जो इसके गलियारों में ही बनता है.
तस्वीर: Horst Ossinger/dpa/picture-alliance
एनपेटाल की क्लूटर्ट गुफा
यह भी नॉर्थ राइन वेस्टफेलिया में ही स्थित है और इसे कभी जर्मनी की सबसे बड़ी गुफा के रूप में जाना जाता था. यह लगभग छह किलोमीटर लंबी है और इसके अंदर 300 से भी ज्यादा गलियारे, जमीन के नीचे बने तालाब और स्रोत हैं. रोमांच प्रेमियों के लिए फ्लैशलाइट सैर आयोजित की जाती है. इसमें तापमान स्थायी रूप से 10 डिग्री पर रहता है, जिसकी वजह से दमे के मरीजों के लिए यह गुफा एक स्पा का भी काम करती है.
तस्वीर: Ina Fassbender/dpa/picture alliance
हैम्बर्ग की श्लॉसबर्ग कासल गुफाएं
ये प्राकृतिक गुफाएं नहीं है. इनका निर्माण यहां लाल रेतीले पत्थर की खनन की वजह से हुआ. हालांकि इनकी शुरुआत की कहानी शुरुआती मध्य युग तक जाती है. उस समय श्लॉसबर्ग कासल पर्वत के ऊपर बने होहेनबर्ग कासल तक पहुंचने के लिए गुप्त गलियारे बनाए गए थे.
तस्वीर: Jogi/Eibner-Pressefoto/picture alliance
फ्रांकोनियन स्विट्जरलैंड की सोफियेन गुफा
यहां हिम युग के कई वन्य जीवों की हड्डियां मिली हैं. इनमें गुफाओं में रहने वाला भालू "बेनो" भी शामिल है, जिसका कंकाल यहां प्रदर्शित किया गया है. इन पहाड़ों में मिली हड्डियों के 60,000 साल तक पुरानी होने का अनुमान लगाया जाता है. आज यहां कई आयोजन किए जाते हैं, जिनमें कंसर्ट भी शामिल हैं.
तस्वीर: Nicolas Armer/dpa/picture alliance
ऊंटर्सबर्ग की राइसेंडिंग गुफा
बर्कटेसगाडेन ऐल्प्स के ऊंटर्सबर्ग में स्थित यह गुफा जर्मनी की सबसे लंबी (22.6 किलोमीटर) और गहरी (1,149 मीटर) गुफा है. इसमें झरने भी हैं और एक 30 मीटर लंबी झील भी. 2014 में एक बचाव अभियान के बाद इसे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया, और अब यहां सिर्फ वैज्ञानिकों को जाने की अनुमति है.
तस्वीर: Nicolas Armer/dpa/picture alliance
शेलेनबर्ग की बर्फीली गुफा
यह भी ऊंटर्सबर्ग में ही है और यह जर्मनी की इकलौती ऐसी बर्फीली गुफा है जहां तक पहुंचा जा सकता है. यह 1,570 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसके अंदर करीब 60,000 क्यूबिक मीटर बर्फ भरी हुई है. यह बर्फ करीब 30 मीटर मोटी है और इसका अधिकांश हिस्सा करीब 3,000 साल पुराना है. अभी तक इसके अंदर 3,261 मीटर तक ही पहुंचा जा सका है, जिसमें से पर्यटक सिर्फ 500 मीटर तक जा सकते हैं. (सोफी डिस्सेमोंड)
तस्वीर: Verein für Höhlenkunde Schellenberg e. V./dpa/picture alliance
9 तस्वीरें1 | 9
एक स्थानीय कारोबारी शवाउन (बदला हुआ नाम) के मुताबिक इस महामारी ने कई छोटे कारोबारियों की जान ले ली है. वे कहते हैं, "अब केवल वही व्यवसायी बचे हैं जो थोड़े अमीर हैं." दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र ने 1 जनवरी से अपनी सीमाएं विदेशियों के लिए खोलने का फैसला किया है, लेकिन कोरोना का नया संस्करण उद्योग के लिए खतरा है. इसीलिए कुआलालम्पुर सरकार ने सीमाओं को बंद रखा है.
देश की नेशनल रिकवरी काउंसिल के अध्यक्ष मोहिउद्दीन यासीन ने कहा कि अगले साल उद्योग में क्रमिक गतिविधि की प्रबल संभावना है, लेकिन उस कठिन समय को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. मलेशिया में 94 प्रतिशत से अधिक वयस्कों को दोनों खुराकों के साथ टीका लगाया गया है.
रिपोर्ट: लिंडा बेथके
दुनिया में घूमना लगभग दो साल से बंद है. उम्मीद की जा रही है कि 2022 में लोग घूम पाएंगे. लोनली प्लैनेट ने 2022 में घूमने के लिए दस सबसे अच्छी जगहों की सूची जारी की है. सोचिए, आप कहां जाना चाहेंगे...
तस्वीर: Matt Munro/Lonely Planet
शहरों में नंबर 3, फ्राईबुर्ग
शहरों की सूची में तीसरे नंबर पर है जर्मनी का छोटा सा शहर फ्राईबुर्ग. यहां जितनी कारें हैं, उससे दोगुने साइकल हैं. और शहर का पुराना हिस्सा पूरी तरह कार-मुक्त कर दिया गया है. 2,30,000 लोगों के इस शहर का टाउन हॉल जीरो एनर्जी कॉन्सेप्ट पर चलने वाली दुनिया की पहली इमारत है.
तस्वीर: katatonia82/Shutterstock
शहरों में नंबर 2, ताइपेई
ताईवान की राजधानी ताइपेई आधुनिकता और पुरातन का अद्भुत संगम है. बहुत पुरानी इमारतें और आधुनिक भवन साथ-साथ खड़े हैं. 27 लाख लोगों की आबादी वाला यह शहर एशिया में समलैंगिकों के लिए सबसे मित्रवत माना जाता है.
तस्वीर: Matt Munro/Lonely Planet
शहरों में नंबर 1, ऑकलैंड
न्यूजीलैंड का यह शहर कई मामलों में अनोखा है. यहां 53 ज्वालामुखी हैं, 50 द्वीप हैं, तीन वाइन क्षेत्र हैं और दर्जनों समुद्रतट हैं. 15 लाख की आबादी वाले ऑकलैंड को देखने के लिए कई यात्राएं भी कम होंगी.
तस्वीर: Klanarong Chitmung/Shutterstock
क्षेत्रों में नंबर 3, जिशुआंगबना
चीन का यह क्षेत्र दक्षिण में दूर-दराज में बसा है. म्यांमार और लाओस की सीमा के पास. इसकी चर्चा होती है इसकी सांस्कृतिक विविधता, गर्म मौसम और भांति-भांति के खाने के लिए.
तस्वीर: Fabio Nodari/Shutterstock
क्षेत्रों में नंबर 2, वेस्ट वर्जीनिया
अमेरिका के इस क्षेत्र को अनछुआ कहा जा सकता है. यहां अभी ज्यादा पर्यटक नहीं आते-जाते. आबादी भी बहुत अधिक नहीं है. पहाड़ी इलाका है और आजकल हरित बनने की ओर बढ़ रहा है.
तस्वीर: ESB Professional/Shutterstock
क्षेत्रों में नंबर 1, वेस्टफ्योर्ड्स
आइसलैंड का यह क्षेत्र पर्यटकों की भीड़भाड़ से बहुत दूर एक छोटा सा द्वीप है जो मुख्य भूमि से भी सात किलोमीटर दूर है. वन्य जीवन की अद्भुत विविधता समेटे यह इलाका एक प्यारा सा गांव है जहां सुकून है, और प्लास्टिक नहीं है.
तस्वीर: Keith Manning
देशों में नंबर 3, मॉरिशस
हिंद महासागर का यह द्वीपीय देश अपने बीच वगैरह के लिए पहले से ही खूब चर्चित है. बॉलीवुड की फिल्मों में भी यह खूब दिखता है. समुद्र में अगर आपको आनंद आता है तो यह जगह स्वर्ग से कम नहीं.
तस्वीर: Mark Read/Lonely Planet
देशों में नंबर 2, नॉर्वे
नॉर्डिक देश नॉर्वे को दुनिया का सबसे रहने लायक मुल्क माना जाता है. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सब कुछ यहां अव्वल दर्जे का है. ऐसा कैसे हुआ, देखना तो चाहिए.
तस्वीर: Matt Munro/Lonely Planet
देशों में नंबर 1, कुक आईलैंड
दुनिया के सबसे दूर-दराज और सबसे छोटे देशों में से एक कुक आईलैंड 15 द्वीपों का एक समूह है. कल्पना से परे सुंदर और साफ. अगर आपको नीला रंग पसंद है तो नीले गगन के तले इस नीले जगत में जाना बनता है.