फॉक्स न्यूज के बिल ओ'रेइली के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "मैं बहुत सारे लोगों का सम्मान करता हूं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मेरी उनसे बनती ही है." ट्रंप ने कहा, "वह एक देश के नेता हैं. मैं कहता हूं कि रूस का साथ लेना अच्छा है. अगर रूस आईएसआईस और इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारी मदद करता है तो यह अच्छी बात है."
ट्रंप रूस के साथ बेहतर अमेरिकी संबंधों के पक्षधर रहे हैं. वह कई बार पुतिन की तारीफ कर चुके हैं. पुतिन ने भी ट्रंप को "बहुत प्रतिभाशाली" व्यक्ति बताया है.
पिछले हफ्ते ही ट्रंप ने उन ताजा अमेरिकी प्रतिबंधों की समीक्षा की, जो अमेरिकी कंपनियों के रूस में अपने चीजें निर्यात करने से रोकते हैं. ओबामा प्रशासन ने 29 दिसंबर को रूस के खिलाफ नये प्रतिबंध लगाए थे. अमेरिकी एजेंसियों की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल की बात कहे जाने के बाद ये प्रतिबंध लगाए गए थे.
देखिए पुतिन के अलग अलग चेहरे
फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2016 के सबसे ताकतवर इंसान हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप हैं. आइए, देखते पुतिन की शख्सियत के अलग-अलग पहलू.
तस्वीर: picture-alliance/dpaपुतिन 1975 में सोवियत संघ की खुफिया एजेंसी केजीबी में शामिल हुए थे. 1980 के दशक में उन्हें जर्मनी के ड्रेसडेन में एजेंट के तौर पर नियुक्त किया गया. यह विदेश में उनकी पहली तैनाती थी. बर्लिन की दीवार गिरने के बाद वह वापस रूस चले गए. बाद में वे येल्त्सिन की सरकार में शामिल हो गए. बोरिस येल्त्सिन ने घोषणा की कि पुतिन उनके उत्तराधिकारी होंगे और उन्हें रूस का प्रधानमंत्री बनाया गया.
तस्वीर: picture alliance/dpa/M.Klimentyevप्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्ति के समय पुतिन आम लोगों के लिए एक अनजान चेहरा थे. लेकिन अगस्त 1999 में सब बदल गया जब चेचन्या के कुछ हथियारबंद लोगों ने रूस के दागेस्तान इलाके पर हमला किया. राष्ट्रपति येल्त्सिन ने पुतिन को काम सौंपा कि चेचन्या को वापस केंद्रीय सरकार के नियंत्रण में लाया जाए. नए साल की पूर्व संध्या पर येल्त्सिन ने अचानक इस्तीफे का ऐलान किया और पुतिन को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया.
तस्वीर: picture alliance/AP Imagesमीडिया में पुतिन की अकसर ऐसी तस्वीरें छपती रहती हैं जो उन्हें एक दमदार व्यक्तित्व का धनी दिखाती हैं. उनकी यह तस्वीर सोची में एक नुमाइशी हॉकी मैच की है जिसमें पुतिन की टीम 18-6 से जीती. राष्ट्रपति ने आठ गोल किए.
तस्वीर: picture-alliance/AP/A. Nikolskyरूस में एक विपक्षी रैली में एक व्यक्ति ने मुंह पर पुतिन के नाम की टेप लगा रखी है. 2013 में क्रेमलिन ने घोषणा की कि सरकारी समाचार एजेंसी रियो नोवोस्ती को नए सिरे से व्यवस्थित किया जाएगा. उसका नेतृत्व एक क्रेमलिन समर्थक अधिकारी को सौंपा गया जो अपने पश्चिम विरोधी ख्यालों के लिए मशहूर था. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर नाम की संस्था प्रेस आजादी के मामले में रूस को 178 देशों में 148वें पायदान पर रखती है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/V.Maximovपुतिन को कदम उठाने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है. केजीबी का पूर्व सदस्य होना भी इसमें मददगार होता है. इस छवि को बनाए रखने के लिए अकसर कई फोटो भी जारी होते हैं. इन तस्वीरों में कभी उन्हें बिना कमीज घोड़े पर बैठा दिखाया जाता है तो कभी जूडो में अपने प्रतिद्वंद्वी को पकटते हुए. रूस में पुतिन को देश में स्थिरता लाने का श्रेय दिया जाता है जबकि कई लोग उन पर निरंकुश होने का आरोप लगाते हैं.
तस्वीर: Getty Images/AFP/A. Nikoskyiजब राष्ट्रपति पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी ने 2007 के चुनावों में भारी जीत दर्ज की तो आलोचकों ने धांधली के आरोप लगाए. प्रदर्शन हुए, दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया और पुतिन पर लोकतंत्र को दबाने के आरोप लगे. इस पोस्टर में लिखा है, “आपका शुक्रिया, नहीं.”
तस्वीर: Getty Images/AFP/Y.Kadobnovकाले सागर में एक पनडुब्बी की खिड़की से झांकते हुए पुतिन. क्रीमिया के सेवास्तोपोल में ली गई यह तस्वीर यूक्रेन से अलग कर रूस में मिलाए गए इस हिस्से पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का पूरी तरह नियंत्रण होने का भी प्रतीक है.
तस्वीर: Reuters/A. Novosti/RIA Novosti/Kremlin इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ओ'रेइली की इस बात को खारिज कर दिया कि "पुतिन हत्यारे" हैं. उन्होंने कहा, "हमारे यहां भी बहुत से हत्यारे हैं... आपको लगता है कि हमारा देश इतना निर्दोष है? जरा देखिए तो सही, हमने क्या किया है. हमने इतनी सारी गलतियां की हैं."
इस बीच, रूस की सरकार ने फॉक्स न्यूज से कहा है कि पुतिन को हत्यारा बताने के लिए वह माफी मांगे. पुतिन के बारे में ओ'रेइली की टिप्पणी को रूस ने "अस्वीकार्य और आक्रामक" बताया है. पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेश्कोव ने बताया, "हम फॉक्स न्यूज जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की तरफ ऐसे शब्दों के इस्तेमाल को अस्वीकार्य और अपमानजनक मानते हैं. और ईमानदारी से बात करें तो हम चाहते हैं कि प्रतिष्ठित टीवी कंपनी माफी मांगे." पुतिन की सत्ता के दौरान बहुत से जाने माने रूसी विपक्षी कार्यकर्ता और पत्रकार मारे गए हैं.
इन भारतीयों से पिछड़े हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप बहुत बड़े उद्योगपति हैं. लेकिन दौलत में भारतीयों से पीछे हैं. फोर्ब्स पत्रिका के आकलन मुताबिक ट्रंप की कुल दौलत 4.5 अरब डॉलर है. एक नजर कुछ ऐसे भारतीयों पर जो उनसे ज्यादा अमीर हैं.
तस्वीर: APरिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी, ट्रंप से अमीर भारतीयों की श्रेणी में पहले नंबर पर आते हैं. इनके पास करीब 22.7 अरब डॉलर की दौलत है.
तस्वीर: APआईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन अजीम प्रेमजी की दौलत का आंकड़ा करीब 15 अरब डॉलर का है.
तस्वीर: UNIआर्सेलर मित्तल समूह के चैयरमेन और सीईओ लक्ष्मी मित्तल भी 12.5 अरब डॉलर के मालिक हैं.
तस्वीर: APआदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की कुल दौलत भी 8.8 अरब डॉलर की है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/S. Hussainअडाणी समूह के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडाणी ने इस समूह की नींव साल 1988 में रखी थी. अडाणी आज 6.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं.
तस्वीर: Getty Images/AFP/S. Panthakyमीडिया टायकून और एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पास भी दौलत कुछ कम नहीं. चंद्रा की कुल दौलत 5.6 अरब डॉलर है.
तस्वीर: Getty Images/AFP/P. Singh उधर, ट्रंप ने नाटो के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया है और रविवार को नाटो महासचिव येंस स्टॉलेनबर्ग के साथ टेलीफोन बातचीत में पूर्वी यूक्रेन के हालात पर भी चर्चा की. बताया जाता है कि ट्रंप और स्टॉलेनबर्ग ने इस बारे में चर्चा की कि नाटो के खर्च से जुड़ी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए कैसे सदस्य देशों को उत्साहित किया जाए. व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया है. बयान के मुताबिक ट्रंप मई के महीने में यूरोप में नाटो नेताओं से मिलने के लिए भी सहमत हो गए हैं.
एके/वीके (एएफपी, डीपीए, एपी)