1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

इंग्लैंड: लोगों के मलाशय से निकाले गए रिमोट, हैंडल और बोतलें

साहिबा खान डीपीएई
१७ अक्टूबर २०२६

प्रेस एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार 2022 से अब तक इंग्लैंड के अस्पतालों में लोगों के मलाशय से टीवी रिमोट, बियर की बोतल, फोन, डिओडरेंट और दरवाजे के हैंडल जैसी हजारों चीजें निकाली गई हैं.

मलाशय में दिक्कत
दक्षिण लंदन के ल्यूविशम और ग्रेनिच लेविशम इलाकों के अस्पतालों ने बताया कि उन्होंने लोगों के मलाशयों से गुब्बारों में लिपटे लेगो के टुकड़े, बियर की बोतलें, शैम्पू की बोतलें, टूथब्रश जैसी चीजें निकाली हैं.तस्वीर: Pond5 Images/IMAGO

इंग्लैंड के अस्पतालों में 2022 से लेकर अब तक लोगों के मलाशय यानी कि रेक्टम से हजारों छोटी बड़ी चीजें निकाली जा चुकी हैं. इन ‘बाहरी चीजों' में टीवी रिमोट से लेकर वेप जैसी चीजें शामिल हैं.

इंग्लैंड और आयरलैंड की सरकारी मीडिया प्रेस एसोसिएशन ने इंग्लैंड के अस्पतालों के एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी (ए एंड ई) और ‘तत्काल उपचार' वाले विभागों को करीब 100 अनुरोध पत्र लिखे थे. भारत की राइट टू इंफॉर्मेशन वाले कानून जैसे ही फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन नाम के कानून के तहत इन पत्रों में "मलाशय में बाहरी वस्तुओं” की जानकारी साझा करने की बात कही गई थी.

क्या क्या समान मलाशय से निकाला गया?

दक्षिण लंदन के ल्यूविशम और ग्रेनिच लेविशम इलाकों के अस्पतालों ने बताया कि उन्होंने लोगों के मलाशयों से गुब्बारों में लिपटे लेगो के टुकड़े, बियर की बोतलें, शैम्पू की बोतलें, टूथब्रश जैसी चीजें निकाली हैं. प्रेस एसोसिएशन के मुताबिक एक मरीज के अंदर से तो दरवाजे का हैंडल तक निकालना पड़ा था.

लंदन के बर्मिंघम के अस्पतालों ने बताया कि उन्होंने कई मरीजों के मलाशय से फोन और कोट के हैंगर तक निकाले हैं.

बर्कशायर में, अस्पतालों ने फोम की बुलेट, उबला हुआ अंडा, कोक का कैन, आलू, और साथ ही एक डिओडोरेंट की बोतल और टॉयलेट ब्रश का हैंडल बाहर निकाला. इन चीजों में बच्चों के खिलौने, कॉकटेल हिलाने वाले चम्मच और बैंक कार्ड भी शामिल थे. इसके अलावा खाने पीने की चीजें जैसे खीरा, जुकिनी, अंगूर और सेब भी शामिल थे.

इस सूची में धातु के पेंच, चिमटी, रेजर ब्लेड, सिलाई बुनाई का सामान, चाकू, पेपर क्लिप और पेचकस भी थे. इसके अलावा, स्नो ग्लोब, पेड़ की टहनी, मोमबत्ती, बच्चों के किंडर जॉय वाला अंडा, चुकंदर और वॉलपेपर खुरचने वाला औजार भी इस सूची का हिस्सा थे.

नन्ही जिंदगियां बचा सकता है कृत्रिम प्लेसेंटा

02:38

This browser does not support the video element.

डॉक्टरों की सलाह

प्रेस एसोसिएशन के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 2022 में 1,500 से अधिक लोग "मलाशय में बाहरी वस्तु" की समस्या लेकर ए एंड ई और आपातकालीन विभाग पहुंचे.

उत्तर-पश्चिम लंदन के नॉर्थविक पार्क अस्पताल में ए एंड ई सलाहकार क्रिस नॉर्डस्ट्रॉम ने प्रेस एसोसिएशन को बताया, "अच्छी बात यह है कि इस तरह की घटनाएं बहुत कम होती हैं, लेकिन जब ऐसा होता है, तो हमारी प्राथमिकता सुरक्षित, संवेदनशील और बिना किसी पूर्वाग्रह के देखभाल प्रदान करना होती है. हम हमेशा यही सलाह देंगे कि अगर किसी को ऐसी समस्या हो, तो वह तुरंत डॉक्टरों की मदद ले, ताकि और ज्यादा चोट लगने का खतरा ना रहे.”

सूचना का अधिकार अनुरोध प्राप्त करने वाले 106 अस्पताल ट्रस्टों में से केवल 11 ने ही वस्तुओं की विस्तृत सूची के साथ जवाब दिया. बाकी अस्पतालों ने या तो यह जानकारी नहीं होने की बात कही, या फिर लागत का हवाला देते हुए जानकारी देने से बच निकले. इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए प्रेस एसोसिएशन ने इंग्लैंड के एनएचएस से संपर्क किया लेकिन आर्टिकल लिखते समय तक उनका कोई जवाब नहीं आया था.

साहिबा खान साहिबा 2023 से DW हिन्दी के लिए आप्रवासन, मानव-पशु संघर्ष, मानवाधिकार और भू-राजनीति पर लिखती हैं.https://x.com/jhansiserani
डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी को स्किप करें

डीडब्ल्यू की टॉप स्टोरी

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें को स्किप करें

डीडब्ल्यू की और रिपोर्टें