यूक्रेन के शहर सुमी में रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में कम से कम 32 लोगों के मारे जाने की खबर आई है. यह हमला तब हुआ जब लोग पाम संडे के लिए चर्च जा रहे थे.
ढाई लाख से ज्यादा की आबादी वाला शहर सुमी पूर्वोत्तर यूक्रेन में पड़ता है. इस शहर के व्यस्त में दो मिसाइलें गिरी हैं. एक मिसाइल यात्रियों से भरी ट्रॉली बस पर जा गिरी. इसकी वजह से मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं. साथ ही करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें 11 बच्चे शामिल हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि बचाव कार्य जारी है और ‘दर्जनों' के मरने की पुष्टि भी की. उन्होंने रूस पर जानबूझकर "आतंकवादी” हरकत करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों की ओर से "कड़ी प्रतिक्रिया” की उम्मीद है.
मिसाइल आधुनिक समय में युद्ध के अहम हथियार बनते जा रहे हैं. आम तौर पर मिसाइल को उनके प्रकार, लॉन्च मोड, रेंज, संचालन शक्ति, वॉरहेड और गाइडेंस सिस्टम के आधार पर बांटा जाता है. एक नजर मिसाइलों के प्रकार पर.
तस्वीर: picture-alliance/Zumapress/Department of Defenseमिसाइल मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं. एक क्रूज मिसाइल होता है जिसके तहत सबसोनिक, सुपरसोनिक और हाईपर सोनिक क्रूज मिसाइल आते हैं. ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल है और ब्रह्मोस 2 हाइपरसोनिक मिसाइल है. वहीं दूसरा बैलेस्टिक मिसाइल होता है.
तस्वीर: picture-alliance/dpaक्रूज मिसाइल एक मानवरहित स्व-चालित वाहन है जो एयरोडायनामिक लिफ्ट के माध्यम से उड़ान भरता है. इसका काम एक लक्ष्य पर विस्फोटक या विशेष पेलोड गिराना हैं. यह जेट इंजन की मदद से पृथ्वी के वायुमंडल के भीतर उड़ान भरते हैं. इनकी गति काफी तेज होती है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/Tass/Ministry of Defence of the Russian Federationबैलिस्टिक मिसाइल एक ऐसी मिसाइल है जो अपने स्थान पर छोड़े जाने के बाद तेजी से ऊपर जाती है और फिर गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से नीचे आते हुए अपने लक्ष्य को निशाना बनाती है. बैलेस्टिक मिसाइल को बड़े समुद्री जहाज या फिर संसाधनों से युक्त खास जगह से छोड़ा जाता है. पृथ्वी, अग्नि और धनुष भारत के बैलिस्टिक मिसाइल हैं.
तस्वीर: Reuters/Courtesy Israel Ministry of Defenseलॉन्च मोड के आधार पर भी मिसाइलों को कई तरह से बांटा गया है. सरफेस टू सरफेस मिसाइल एक निर्देशित लक्ष्य पर वार करती है. इसे वाहन पर रखकर या किसी जगह पर इंस्टॉल कर लॉन्च किया जाता है. आमतौर पर इसमें रॉकेट मोटर लगा होता है या फिर कभी-कभी लॉन्च प्लेटफॉर्म से विस्फोटक के माध्यम से छोड़ा जाता है.
तस्वीर: Reutersइस मिसाइल का उपयोग जमीन से हवा में किसी निशाने को भेदने के लिए किया जाता है, जैसे कि हवाईजहाज, हेलिकॉप्टर या फिर बैलेस्टिक मिसाइल. इस मिसाइल को आमतौर पर एयर डिफेंस सिस्टम कहते हैं क्योंकि ये दुश्मनों के हवाई हमले को रोकते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/H. Ammarइस मिसाइल को जमीन से छोड़ा जाता है जो दुश्मनों की समुद्री जहाज को निशाना बनाते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/E. Norooziएयर टू एयर (हवा से हवा में मार करने वाली) मिसाइल को किसी एयरक्राफ्ट से छोड़ा जाता है, जो दुश्मनों के एयरक्राफ्ट को नष्ट कर देती है. इसकी गति 4 मैक (करीब 4800 किलोमीटर प्रतिघंटा) होती है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/AP Photo/File/Lt. Col.. Leslie Pratt, US Air Forceएयर टू लैंड मिसाइल को सेना के विमान से छोड़ा जाता है जो समुद्र, जमीन या दोनों जगहों पर निशाना लगाती है. इस मिसाइल को जीपीएस सिग्नल के माध्यम से लेजर गाइडेंस, इफ्रारेड गाइडेंस या ऑप्टिकल गाइडेंस से निर्देशित किया जाता है.
तस्वीर: Getty Images/J. Mooreइस मिसाइल को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि यह समुद्र में मौजूद अपने दुश्मनों के जहाज या पनडुब्बियों को नष्ट कर देती है. इसे समुद्री जहाज से ही लॉन्च किया जाता है.
तस्वीर: picture-alliance/ZUMAPRESS/U.S Navyइस तरह के मिसाइल को समुद्र से लॉन्च किया जाता है जो सतह पर मौजूद अपने दुश्मन के ठिकानों को नष्ट कर देती है.
तस्वीर: APएंटी टैंक मिसाइस वह होती है जो दुश्मनों के सैन्य टैंकों और अन्य युद्ध वाहनों को नष्ट कर देती है. इसे एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर, टैंक या कंधे पर रखे जाने वाले लांचर से भी छोड़ा जा सकता है.
तस्वीर: picture-alliance/AP Photo/Militant Photo सोशल मीडिया पर लिखते हुए जेलेंस्की ने कहा "दुश्मन की मिसाइलों ने एक साधारण शहर की सड़क, साधारण जीवन को निशाना बनाया: घर, शैक्षिक संस्थान, कारें ... और यह उस दिन हुआ जब लोग चर्च जाते हैं: पाम संडे, यीशु मसीह के येरुशलम में प्रवेश का दिन.”
सुमी पर यह हमला, एक हफ्ते से भी कम अवधि में यूक्रेन पर रूस का दूसरा बड़ा हमला है जिसमें आम नागरिकों की जानीं गई हैं. इससे पहले 4 अप्रैल को जेलेंस्की के अपने शहर, जहां वो पैदा हुए थे, क्रिवी रीह पर घातक मिसाइल हमला हुआ था जिसमें नौ बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हो गई थी.
अमेरिका के नेतृत्व में एक संधि पहले ही हो गई थी कि दोनों देश एक दूसरे के ऊर्जा ढांचों पर हमला नहीं करेंगे. बावजूद इसके, कल ही रूस और यूक्रेन के वरिष्ठ राजनयिकों ने एक दूसरे पर ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर जानबूझकर हमले करने के इल्जाम लगाए थे.