इराक और सीरिया में मारे जा चुके हैं 50 हजार आईएस लड़ाके
९ दिसम्बर २०१६
अमेरिकी नेतृत्व में 2014 से सीरिया और इराक में जारी युद्ध में इस्लामिक स्टेट के 50 हजार से ज्यादा लड़ाकों को मारा जा चुका है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/A. Jalil
विज्ञापन
एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह आंकड़ा भी बहुत कम करके बताया जा रहा है. इस अफसर ने कहा, "मैं इस तरह लाशों की गिनती में तो यकीन नहीं करता हूं लेकिन इतने लोग मारे जा चुके हैं कि दुश्मन पर घातक असर हुआ है." इस अधिकारी की बात सच हो सकती है कि मरने वाले लड़ाकों की तादाद 50 हजार से कहीं ज्यादा हो. अगस्त में ही लेफ्टिनेंट जनरल शॉन मैक्फारलैंड ने कहा था कि 45 हजार लड़ाकों को लड़ाई के मैदान से बाहर किया जा चुका है. वैसे अमेरिकी अधिकारी सही आंकड़ा देने से झिझकते रहे हैं. उनका कहना है कि आईएस फिर से भर्ती कर लेने की क्षमता रखता है. एक अफसर ने फॉक्स न्यूज से कहा, "इस बात का श्रेय तो उन्हें देना पड़ेगा. वे तुरंत जुट जाते हैं."
देखिए, आईएस ने 3000 साल पुराने शहर को कैसे किया बर्बाद
इराकी सैनिकों ने प्राचीन शहर निमरूद को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से मुक्त करा लिया है. लेकिन यहां मौजूदा विरासत को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो पाएगी.
2014 में जब इस्लामिक स्टेट ने उत्तरी इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा किया तो निमरूद भी इसमें शामिल था. चरमपंथियों ने यहां जमकर लूटपाट और तोड़फोड़ की.
तस्वीर: picture alliance/dpa/C. Onorati
बर्बादी का वीडियो
पिछले साल इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें चरमपंथियों को निमरूद के भित्ति चित्रों और मूर्तियों को बुलडोजर से तहस नहस करते हुए दिखाया गया था.
तस्वीर: Militant video via AP
बुतपरस्ती
कट्टरपंथी विचारधारा पर चलने वाला इस्लामिक स्टेट इस्लामी दौर से पहले की विरासतों को बुतपरस्ती से जोड़कर देखता है और इसलिए उन्हें ध्वस्त किया जाता है.
तस्वीर: picture-alliance/Prisma Archiv
युद्ध अपराध
यूनेस्को ने निमरूद में हुई तबाही की निंदा की है और इसे युद्ध अपराध बताया है.
तस्वीर: picture-alliance/Bildarchiv
लामासु
निमरूद की मशहूर प्रतिमाओं में पंखों वाले एक सांड भी है जिसका मुंह इंसान का है. इसका नाम लामासु है जो ईसा पूर्व नौंवी सदी के राजा अशुरनसीपाल द्वितीय के महल के मुख्यद्वार पर है.
तस्वीर: AP
तिगरिस के किनारे
निमरूद तिगरिस नदी के पूर्वी किनारे पर बसा और मोसुल से 30 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/EPA/S. Baldwin
किसने खोजा निमरूद
निमरूद को 19वीं सदी में ब्रिटिश पुरातत्वविद ऑस्टेन लेयार्ड ने खोजा था. बाद में 1950 के दशक में ब्रिटिश पुरातत्वविद मैक्स मेलोवेन और उनकी पत्नी और अपराध लेखिका अगाथा क्रिस्टी ने भी निमरूद में काम किया था.
तस्वीर: picture-alliance/dpa
उपन्यासों की पृष्ठभूमि
निमरूद और मध्यपूर्व में अगाथा क्रिस्टी का सफर उनके कई उपन्यासों की पृष्ठभूमि बना.
तस्वीर: picture-alliance/Heritage Images
10 तस्वीरें1 | 10
इराक में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता एयरफोर्स कर्नल जॉन डॉरियन ने बताया कि इस वक्त जारी सैन्य अभियान के कारण आईएस के लड़ाकों की संख्या कम हो रही है. उन्होंने कहा, "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. युवा लड़के हैं. कई तो किशोर ही हैं. इससे पता चलता है कि उनके पास संसाधनों की कमी होती जा रही है."
इराक के मोसुल में आईएस के खिलाफ सैन्य अभियान चल रहा है. अक्टूबर में शुरू हुए इस ऑपरेशन के बाद मोसुल का बड़ा हिस्सा खाली कराया जा चुका है. आईएस ने दो साल पहले इस शहर पर कब्जा किया था. अब जबकि वे पूर्वी हिस्से की ओर धेकेले जा चुके हैं तो उनकी तरफ से बहुत घातक और मजबूत जवाब मिल रहा है.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि अगस्त 2014 में अमेरिकी फौजों के नेतृत्व में ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व शुरू होने के बाद से अब तक इराक और सीरिया में एक लाख 25 हजार छोटे बड़े हमले किए जा चुके हैं.