भविष्य बताने के दुनिया भर में कई तरीके प्रचलित हैं. कोई तोते से पर्ची निकलवा कर या हाथ की लकीरें देख कर भविष्यवाणी करता है तो कई यूरोपीय देशों में इसके लिए और भी तरीके लोकप्रिय हैं. आइए जानते हैं इनकी शुरुआत कैसे हुई.
वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम ने ग्लोबल फ्यूचर काउंसिल्स के विशेषज्ञों ने पूछा कि 2030 में दुनिया कैसी होगी. विशेषज्ञों ने ये 8 भविष्यवाणियां की हैं.
वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम ने ग्लोबल फ्यूचर काउंसिल्स के विशेषज्ञों ने पूछा कि 2030 में दुनिया कैसी होगी. विशेषज्ञों ने ये 8 भविष्यवाणियां की हैं.
तस्वीर: Getty Images/K. Frayer
सब किराये पर
लोगों के पास कोई चीज अपनी नहीं होगी. कार, घर, घर का सामान और यहां तक कि कपड़े भी. जो भी चाहिए, सर्विस सेक्टर आपको फौरन उपलब्ध कराएगा. जब तक जरूरत हुई, इस्तेमाल किया और फिर लौटा दिया.
तस्वीर: picture-alliance/AP Images/G. J. Puskar
अमेरिका-राज खत्म
अकेले अमेरिका की बादशाहत खत्म हो चुकी होगी. अमेरिका, रूस, चीन, जर्मनी, भारत और जापान मिलकर एक संघ की तरह दुनिया चलाएंगे. लेकिन राष्ट्र की जगह ऑनलाइन पहचान ले लेगी.
अस्पतालों की विदाई
अस्पतालों की जरूरत खत्म हो जाएगी. उनकी जगह घरोस्ताल (home-spital) ले लेंगे. हादसे कम होंगे. प्रिंटेड अंग उपलब्ध होंगे तो विकलांगता खत्म हो जाएगी. रोबोट घरों में आकर इलाज कर पाएंगे.
तस्वीर: Reuters/F. Lenoir
शाकाहार का राज
लोग मांस खाना कम कर देंगे. कन्विनिएंस फूड ज्यादा सेहतमंद हो जाएगा तो लोग उसकी ओर बढ़ेंगे.
तस्वीर: Imago
सीरियाई रिफ्यूजियों की धाक
आज जो लोग सीरिया को छोड़कर दुनियाभर में जा रहे हैं, वे लोग बड़ी बड़ी कंपनियां चला रहे होंगे. इससे आर्थिक समेकन को बल मिलेगा. आबादी ज्यादा संख्या में इधर से उधर जाएगी.
तस्वीर: A. Spyra
पश्चिमी मूल्यों पर खतरा
पश्चिमी मूल्यों पर हमले बढ़ेंगे. उन पर तीखे सवाल उठेंगे. लोकतंत्र की पश्चिमी परिभाषाओं को चुनौतियां मिलेंगी.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/PAP/M. Obara
मंगल पर वास
ब्रह्मांड के किसी और वासी से मुलाकात हो जाएगी. धरती पर जीवन को लेकर समझ और बढ़ेगी. हम मंगल पर बसने को तैयार होंगे.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/ESA
कार्बन प्राइस
जो जितनी कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ेगा उसे उसकी कीमत चुकानी होगी. चीन ने 2017 में CO2 उत्सर्जन के अधिकार खरीदकर इसकी शुरुआत कर दी है.