गूगल के अलावा जहां और भी हैं...
जब भी इंटरनेट पर कुछ सर्च करना हो तो ज्यादातर लोग गूगल की शरण में जाते हैं. लेकिन इसके अलावा और भी बहुत सारे सर्च इंजन हैं, चलिए जानते हैं.
जब भी इंटरनेट पर कुछ सर्च करना हो तो ज्यादातर लोग गूगल की शरण में जाते हैं. लेकिन इसके अलावा और भी बहुत सारे सर्च इंजन हैं, चलिए जानते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpaगूगल को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. दुनिया भर में इंटरनेट सर्च के 64 फीसदी नतीजे लोग गूगल से ही हासिल करते हैं. मोबाइल और टैबलेट सर्च में गूगल 89 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सब पर भारी है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/L. Schulzeगूगल को टक्कर देने के लिए माइक्रोसॉ़फ्ट ने बिंग को उतारा. लेकिन बाजार हिस्सेदारी में गूगल और उसके बीच 43 फीसदी का फासला है. तमाम कोशिशों के बावजूद माइक्रोसॉफ्ट लोगों को यकीन नहीं दिला पाया कि बिंग गूगल से बेहतर है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/K.-J. Hildenbrandयाहू अब भी एक लोकप्रिय ईमेल सर्विस प्रोवाइडर है. लेकिन इंटरनेट सर्च के मामले में उसे तीसरे नंबर से ही संतोष करना पड़ता है. हालांकि अक्टूबर 2011 से उसे बिंग की मदद भी मिल रही है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/M. M. Daveyलगभग तीन प्रतिशत लोग अपने सवाल आस्क.कॉम से पूछते हैं. यह सर्च इंजन सवाल-जवाब वाले फॉर्मेट पर आधारित है, जहां जवाब अन्य यूजर देते हैं. जनरल सर्च का विकल्प भी इसमें होता है, लेकिन रिजल्ट उतने अच्छे नहीं मिलते.
तस्वीर: Imago/Schöningएओएल भी दुनिया के टॉप 10 सर्च इंजनों में शामिल है. हालांकि उसका मार्केट शेयर एक प्रतिशत से भी कम है. हालांकि अमेरिका ऑनलाइ यानि एलओएल के नेटवर्क में हफिंगटनपोस्ट.कॉम और टेकक्रंच.कॉम जैसी वेबसाइटें शामिल हैं.
तस्वीर: Getty Imagesबाइदु को 2000 में शुरू किया गया और यह चीन में सबसे ज्यादा चलने वाले सर्च इंजन है. हर महीने इसके जरिए अरबों सवालों के जवाब सर्च किए जाते हैं. वैसे चीन में इंटरनेट पर कई तरह की बंदिशें हैं.
तस्वीर: Getty Images/AFP/L. Jinवोल्फ्रामअल्फा एक अलग तरह का सर्च इंजन है. इसे असल में कंप्यूटर नॉलेज इंजन कहा जाता है जो आपको बहुत सारे विषयों पर जानकारी और डाटा दे सकता है. यह गणनाएं भी कर सकता है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/J. Stratenschulteइस सर्च इंजन के बहुत फायदे हैं. मसलन यह यूजर्स को ट्रैक नहीं करता. यह पूरी तरह विज्ञापन से नहीं भरा है और इसमें कई अच्छे फीचर हैं. फिर भी यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं है.
तस्वीर: picture-alliance/Arco Imagesarchive.org एक इंटरनेट आर्काइव सर्च इंजन है. इसके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि कोई वेबसाइट 1996 के बाद से कैसे बदली है. किसी डोमेन के इतिहास में अगर आपकी दिलचस्पी है, तो ये आपके बहुत काम आ सकता है.
तस्वीर: Internet Archiveएलेक्सा का कहना है कि यांडेक्स दुनिया की 30 सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक है. रूस में यह चौथी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली वेबसाइट है. रूस में 65 प्रतिशत सर्च मार्केट पर इसी का कब्जा है.
तस्वीर: picture-alliance/dpa