महाराष्ट्र के खाचे गांव में रहने वाली सोनी वाडवी का बेटा सोनू अभी महज एक वर्ष का ही है, लेकिन इतनी कम उम्र में ही मौत का साया सोनू को छू कर गुजर चुका है. अपने बच्चे को दूध पिलाते हुए सोनी याद करती हैं कि आज से चार महीने पहले कैसे कुपोषण के चलते सोनू की जान पर बन आई थी.
तमाम परिवारों की तरह ही इस परिवार ने भी काम के लिए महाराष्ट्र के पालघर जिले के अपने गांव को कुछ महीनों के लिए छोड़ दिया था. लेकिन जब ये वापस आए, तब सोनू काफी कमजोर था जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. खुशकिस्मती से सोनू की जान तो बच गई लेकिन बीते वर्ष 2016 में अप्रैल से नवंबर के दौरान पालघर में ही कुपोषण और इससे अन्य जुड़ी बीमारियों के चलते तकरीबन 400 बच्चों की जान चली गई.
पिछले तीन सालों में पालघर के तकरीबन 1600 बच्चों की कुपोषण के चलते मौत हुई है. बेरोजगारी और गरीबी से जूझ रहे इस आदिवासी इलाके से ऐसी खबरें आने के चलते सरकार पर इस समस्या के समाधान हेतु कार्रवाई का दबाव तो पड़ा है.
खास बात यह है कि खाचे, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से महज 150 किमी की दूरी पर स्थित है और देश के सबसे संपन्न राज्यों में शुमार गुजरात से भी इसकी सीमाएं सटी हुई हैं. लेकिन इस गांव में बेरोजगारी के चलते लोग शहरों का रुख करने के लिए मजबूर हैं. आदिवासी विकास आंदोलन वयम् के संस्थापक मिलिंद थत्ते पालघर जिले के मजदूरों की इस समस्या पर हैरानी जताते हैं क्योंकि यह इलाका मुंबई से सटा हुआ है, लेकिन वह इस समस्या के लिए मुंबई की ओर होने वाले पलायन को ही जिम्मेदार मानते हैं. थत्ते के मुताबिक, "लोग काम के लिए मुंबई का रुख करते हैं लेकिन वहां रहने का खर्च बहुत अधिक है. इसलिए ये लोग पैसा बचाने के लिए खाना भी नहीं खाते."
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक यमन में कम से कम 1.4 करोड़ लोगों को खाने की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और इसमें 3.7 लाख बच्चे बेहद मुश्किल हाल में है.
तस्वीर: Reuters/K. Abdullahसंयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यमन में जंग के कारण पांच लाख बच्चों को खाने की कमी झेलनी पड़ रही है जबकि 3.7 लाख बच्चे गंभीर रूप से भूखमरी के शिकार हैं.
तस्वीर: Reuters/K. Abdullahआहार का संकट झेल रहे बच्चों की उम्र पांच साल से भी कम है जबकि इनमें से दो तिहाई बच्चे ऐसे हैं जिन तक तुरंत मदद पहुंचाए जाने की जरूरत है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि ये बच्चे इस कदर बीमार हो चुके हैं कि इनकी जान खतरे में आ गई है.
तस्वीर: Reuters/K. Abdullahयमन में 2015 के मुकाबले 2016 में खाने की कमी झेल रहे बच्चों की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है. ज्यादातर बच्चों का वजन उनकी कद काठी के हिसाब से कम है और इसीलिए वे हड्डियों का ढांचा नजर आते हैं.
तस्वीर: picture-alliance/dpa/EPA/Yahya Arhabसंयुक्त राष्ट्र के नए आंकड़ों के अनुसार यमन की आधी आबादी खाने का संकट झेल रही है और यह तादाद लगभग 1.4 करोड़ बनती है. इन प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का आभाव भी झेलना पड़ रहा है.
तस्वीर: imago/Xinhuaजंग से जूझ रहे इस देश में हैजे जैसी बीमारियां भी फैल रही हैं. सिर्फ अदन शहर में हैजे के 190 मरीजों को अस्पताल लाया गया है.
तस्वीर: Getty Images/B. Stirtonयमन के कई इलाकों में सूखे का खतरा पैदा हो रहा है. सूखे का एलान तब किया जाता है जब किसी इलाके के तीस प्रतिशत परिवारों के सामने खाने का संकट हो और प्रति 10 हजार लोगों में हर दिन दो मौतें या प्रति 10 हजार बच्चों में हर दिन चार मौतें होने लगें.
तस्वीर: Getty Images/B. Stirtonखाद्य सामग्री और दवाओं के लिए यमन ज्यादातर आयात पर निर्भर है, लेकिन देश में जारी लड़ाई की वजह से बाहर से जहाज ना के बराबर आ रहे हैं जिससे देश की अस्सी फीसदी आबादी को किसी न किसी रूप में जरूरी सामानों की कमी झेलनी पड़ रही है.
तस्वीर: APیمن کا اقتصادی ڈھانچہ درہم برہم ہو چکا ہے۔ بینکاری کا شعبہ بھی سخت متاثر ہوا ہے۔ تجارتی حلقوں کے مطابق دو سو ملین ڈالر سے زیادہ رقم بینکوں میں پھنسی ہوئی ہے، جس کی وجہ سے درآمد کنندگان اَشیائے خوراک بالخصوص گندم اور آٹے کا نیا سٹاک منگوا نہیں پا رہے۔
तस्वीर: Getty Images/AFP/M. Huwaisयमन की आर्थिक व्यवस्था अस्त व्यस्त हो चुकी है. बैंकिंग प्रणाली पर भी बहुत असर हुआ है. जानकारों का कहना है कि 20 करोड़ डॉलर की रकम बैंकों में फंसी हुई है जिसके चलते अनाज और आटे का नया स्टॉक मंगाने में भी दिक्कतें आ रही हैं.
तस्वीर: Getty Images/AFP/M. Huwaisये ग्रामीण लोग अक्सर दिसंबर के मध्य में मुंबई से ही सटे ठाणे और भिवंडी में आने लगते हैं. यहां ये लोग अमूमन निर्माण स्थलों या सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्य से जुड़ जाते हैं. लेकिन मानसून में जब निर्माण कार्य रुक जाता है, तब ये मजदूर जुलाई से अक्टूबर तक के अपने खाली समय को बिताने में गांव आ जाते हैं. चूंकि यह समय गांव में फसल की कटाई का होता है, इसलिए ये लोग खेती से जुड़ जाते हैं.
यहां के स्थानीय लोग सितंबर को भुखमरी का महीना कहते हैं, क्योंकि यही वह महीना होता है जब तमाम लोग बेरोजगार होते हैं और बच्चों की मौत की घटनाएं भी इसी दौरान सबसे अधिक होती हैं. हालांकि दिसंबर की समाप्ति के साथ ही ये ग्रामीण लोग भी शहर वापसी की तैयारी करने लगते हैं. वाडवी बताती हैं कि अभी उनके पास कोई काम नहीं है और वे लोग जल्दी ही वापस जाएंगे, फिलहाल उन्हें अपने सेठ (कॉन्ट्रैक्टर) का इंतजार है, जो आकर इन्हें ले जाएगा.
हालात नहीं सामान्य
ऐसा ही एक मामला नामदेव सवारा का है. कथकारी जनजाति के नामदेव सवारा ने अपने घर के एक कमरे में दीवारों पर भगवानों और देवियों का रंगीन चित्रण किया है. बीते सितंबर इनके बेटे ईश्वर की मौत हो गई थी, जिसके बाद नामदेव ने अपने बेटे की एक तस्वीर, भगवान को समर्पित कर दीवार पर लगा दी है. उन्होंने बताया कि वह खाचे को इस साल छोड़कर नही जाएंगे और यहीं एक स्थानीय सड़क परियोजना में अपनी पत्नी के साथ काम करेंगे. यहां रह कर वे अपने अन्य दोनों बच्चों के करीब रहेंगे जो एक स्कूल में पढ़ते हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 39 फीसदी भारतीय बच्चे कुपोषण के शिकार हैं और तकरीबन 42.5 फीसदी बच्चे सामान्य से कम वजन के हैं.
युद्ध से तबाह यमन में, 18 साल की सैदा कई साल से कुपोषण का शिकार थी. ये तस्वीरें दिखाती हैं कि कैसे उस पर इलाज का असर हुआ और वह बेहतर होने की तरफ है.
तस्वीर: Reuters/K. Abdullahजब 18 साल की सैदा अहमद बागिली की यह तस्वीर सामने आई तो इसे यमन में गहराते मानवीय संकट का एक प्रतीक माना गया. यह तस्वीर यमन के तटीय शहर अल-थावरा शहर में ली गई.
तस्वीर: Reuters/A. Zeyadबाद में इलाज के लिए सैदा को राजधानी सना लाया गया. कई हफ्तों के इलाज के बाद सैदा के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी. हालांकि उसे बोलने और खाने में अब भी समस्या होती है. उसे खाने में सिर्फ तरल पदार्थ ही दिया जाता है.
तस्वीर: Reuters/A. Zeyadडॉक्टरों का कहना है कि सैदा की गंभीर हालत का उसके गले पर बहुत बुरा असर हुआ है. जब सैदा को इस अस्पताल में लाया गया था तब वह ना खडी़ हो पाती थी और ना ही आंखों को बराबर खोले रख सकती थी. अब उसकी हालत बेहतर है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि सैदा पूरी तरह तो अच्छी कभी नहीं हो पाएगी क्योंकि उसकी हड्डियां बहुत कमजोर हो गई हैं.
तस्वीर: Reuters/A. Zeyadसैदा के पिता अहमद का कहना है कि अब उनकी बेटी का वजह 16 किलो हो गया है. यानी इस अस्पताल में आने के बाद से उसका वजन पांच किलो बढ़ा है. उनका कहना है कि सैदा की हालत मार्च 2015 में लड़ाई शुरू होने से पहले ही चिंताजनक थी. यमन में दशकों की गरीबी और आतंरिक संघर्षों के कारण कई इलाके संकट की चपेट में रहे हैं.
तस्वीर: Reuters/K. Abdullahसंयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यमन की कुल 2.8 करोड़ की आबादी में लगभग आधे लोग खाद्य असुरक्षा झेल रहे हैं और इसमें सत्तर लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें पता नहीं है कि अगले वक्त का खाना उन्हें कहां से मिलेगा.
तस्वीर: Reuters/K. Abdullahलड़ाई अरब दुनिया के सबसे गरीब देश यमन को अकाल के कगार पर ले आई जिसके कारण तीस लाख लोग बेघर हुए हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में तेज प्रांत के हिस्से और हौदेदा प्रांत के तटीय हिस्से शामिल हैं. सैदा का संबंध भी हौदेदा से है.
तस्वीर: Reuters/K. Abdullahयमन में युद्ध शुरू होने के बाद वहां आने वाले पोतों पर कई तरह की पाबंदिया लग गईं जिससे वहां पहुंचने वाले पोतों की संख्या भी कम हो गई. 2015 में हौदेदा में दस लाख टन खाद्य सामग्री पहुंची जो वहां 2014 में पहुंचने वाली खाद्य सामग्री की सिर्फ एक तिहाई है.
तस्वीर: Reuters/F. Al Nassarयमनी महिलाएं बैनर उठाए हुए हैं जिन पर कुपोषण के कारण बच्चों की होने वाली तकलीफों को बयान किया गया है. यमन में लड़ाई शुरू होने के बाद अब तक कम से कम दस हजार लोग मारे गए हैं.
तस्वीर: picture alliance/Yahya Arhab/E पालघर में कुपोषण ने कथकारी जनजाति को सबसे अधिक प्रभावित किया है. दरअसल एक ऐसा वन समुदाय है जो भारतीय जाति व्यवस्था के ताने-बाने से अब तक सबसे कम बाहर निकला है. पालघर के स्थानीय सरकारी कार्यालय की प्रमुख निधि चौधरी के मुताबिक इस साल कुपोषण और इससे जुड़ी बीमारियों से मरने वाले कुल बच्चों में से अधिकतर इसी कथकारी समुदाय से थे.
राज्य विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विवेक पंडित कहते हैं, "कथकारी समुदाय के लोगों के पास अपनी जमीन नहीं है और इन्हें मेहनत वाले कामों के लिए चुना जाता है. ये अधिकतर निर्माणाधीन जगहों पर, सड़क निर्माण और ईट भट्टों में कार्य करते हैं."
नियोक्ता भी अधिकतर कथकारी जोड़ों को ही काम पर रखना पसंद करते हैं, क्योंकि ये दो आदमियों के मुकाबले अधिक बेहतर व सस्ते में काम करते हैं. पुरुषों को करीब 200 रुपये का रोजाना भुगतान होता है, वही महिलाओं को करीब 50 से 100 रुपये तक मिल जाता है. ये मजदूर चावल पर ही अधिकतर गुजर-बसर करते हैं हालांकि कभी-कभी इनके भोजन में आलू और प्याज को भी जगह मिल जाती है. इनका जोर उन महीनों के लिए पैसा बचाने पर अधिक होता है जिस दौरान इनके पास करने के लिए कोई काम नहीं होता.
कमजोर और अतिसंवेदनशील
तीन महीने तक भुखमरी से जूझने के बाद आखिरकार सीरियाई शहर मदाया को मानवीय मदद पहुंचनी शुरू हुई. सरकार समर्थित सेना से घिरे मदाया की बदहाली बयान करती तस्वीरें.
तस्वीर: Aktivisten aus Madajaसीरिया में जारी गृहयुद्ध के चलते विद्रोहियों और आईएस कट्टरपंथियों ने मदाया पर कब्जा कर रखा है. शहर की सीमा को सरकार समर्थित सेना ने घेरा हुआ है. मदाया तक खाने पीने की सामग्री के नहीं पहुंच पाने के कारण लोग घास और पत्तियां तक खाने को मजबूर हो गए.
तस्वीर: Aktivisten aus Madajaमदाया से आई तस्वीरों में लोगों की बदहाली साफ झलकती है. कई लोग कचरे में से खाने पीने की चीजें ढूंढने को मजबूर हो गए. माओं ने दूध की जगह बच्चों को पानी में नमक घोलकर पिलाया.
तस्वीर: Aktivisten aus Madaja5 जनवरी 2016 के एक वीडियो से ली गई इस बच्चे की तस्वीर इसकी भूख और प्यास को खुलकर बयान करती है. ठंड बढ़ जाने के कारण परेशानियां और बढ़ गई हैं.
तस्वीर: Reutersबड़ों के युद्ध में अक्सर बच्चे, बूढ़े और महिलाएं शिकार बनने हैं. सितंबर से कोई बाहरी मदद ना पहुंच पाने के कारण मदाया में बुरा हाल रहा. यह तस्वीर फ्रांस में सीरियाई विद्रोहियों से उपलब्ध हुई. डीडब्ल्यू ने इनकी पुष्टि नहीं की है.
तस्वीर: Aktivisten aus Madajaसीरिया में घास की रोटी खाने को मजबूर हुए लोगों की तस्वीरें देखकर दुनिया भर में रोष की लहर है. अंतरराष्ट्रीय समूह इसे मानवीय तबाही का दर्जा दे रहे हैं.
तस्वीर: Aktivisten aus Madajaयह तस्वीर सीरियाई शहर इदलिब की है जहां लोग मदाया मदद पहुंचाने की गुहार के साथ ही ग्रह युद्ध के संकट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.
तस्वीर: picture-alliance/AA/F. Fahamमदाया से निकल भागने की कोशिश में कई लोग गोलियों का शिकार हुए और मारे गए. सरकार समर्थित सेना ने जुलाई से शहर के चारों तरफ बाड़ लगा रखी है. सीमाएं बंद होने के कारण शहर में मदद का पहुंचना मुश्किल हो गया.
तस्वीर: picture alliance/dpa/P. Krzysiekसीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद से अनुमति मिलने के बाद वर्ल्ड फूड प्रोग्राम, रेड क्रॉस और रेड क्रेसेंट की तरफ से मदद पहुंचनी शुरू हुई.
तस्वीर: Getty Images/AFP/L. Besharaसिर्फ मदाया ही नहीं सीरिया के अन्य शहरों फुआ और कफराया में भी भोजन और दवाओं की सख्त जरूरत है. सालों से जारी ग्रह युद्ध ने सीरिया को तबाह करके रख दिया है.
तस्वीर: Reuters/O. Sanadikiडॉक्टरों के मुताबिक, मां-बाप दोनों के काम के घंटे बहुत अधिक होने के कारण बच्चे अनियमित खान-पान से जूझ रहे हैं. पालघर के उप-जिला अस्पताल के अधीक्षक रामदास मराड के मुताबिक, यहां मां-बाप के लिए अपने बच्चों की सेहत नहीं बल्कि रोजाना मिलने वाली मजदूरी अहम होती है. जून और सितंबर के दौरान इस अस्पताल में क्षमता से दोगुने लोग आते हैं. उन्होंने बताया कि कमजोर प्रतिरक्षा के चलते बच्चे निमोनिया और सांस की तकलीफ या दूसरी संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं.
हालांकि सरकार कथकारी जनजाति के सदस्यों की सूची भी तैयार कर रही है, ताकि नौकरी, शिक्षा आदि के क्षेत्र में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं से होने वाले लाभों को सुनिश्चित किया जा सके. अब सरकार ने पलायन को कम करने के लिए खाचे में एक नई सड़क परियोजना भी शुरू की है, लेकिन इसका लाभ वही ले सकते हैं जिनके पास अपना बैंक खाता है.
नामदेव के पास बैंक खाता है, लेकिन इनका गांव में ठहरने का फैसला आम लोगों के रवैये से ठीक उलटा है, जहां पलायन पिछले महीने से शुरू हो चुका है. वाडवी जैसे तमाम मजदूर सितंबर में ही जाने के लिए प्रतिबद्ध थे. एक ठेकेदार जब गांव आया था तो उसने इन परिवारों को इसी वादे के साथ पैसा दिया था कि ये उसके लिए काम करेंगे. वाडवी कहती हैं कि मैं जानती हूं कि मेरा बच्चा कुपोषित है, लेकिन अगर मैं काम नहीं करुंगी तो इसे क्या खिलाऊंगी.
एए/वीके (रॉयटर्स)